Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

रोहतास: हाईवे किनारे महिला के शरीर के टुकड़े मिले, रेप के बाद हत्या की आशंका

Published

on

रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले में एक महिला की नृशंस तरीके से हत्या करके उसके शरीर के हिस्सों को काटकर फेंक दिया गया। दिनारा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम यह रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है।

NH 319 स्थित गौरा पुल के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे।

सुबूत छुपाने के लिए टुकड़े किए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से महिला के शरीर का केवल निचला हिस्सा (कमर और जांघ) बरामद हुआ है, जबकि सिर और धड़ गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहचान मिटाने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

महिला का रेप के बाद मर्डर

डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मृत शरीर महिला का है और उसकी उम्र करीब 35 साल है। प्राथमिक दृष्टि में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

दिनारा थाने के चौकीदार हरिद्वार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।

साथ ही, बबुरा चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।