Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

वैशाली : जढुआ टीओपी प्रभारी कौशल कुमार की मौत, SP बोले- ‘सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी’

Published

on

हाजीपुर, बिहार| मुन्ना खान

बिहार के वैशाली जिले में एक दारोगा की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव 6 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उनके किराए के मकान के एक कमरे में मिला है। मृतक दारोगा का नाम कौशल कुमार है जो 15 दिन पहले ही जढुआ टीओपी के प्रभारी बनाए गए थे। इससे पहले वे विदुपुर थाना में तैनात थे।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया है कि “निजी कारणों से दारोगा ने खुद को अपने कमरे में बंद कर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।” एसपी ने मीडिया को यह नहीं बताया कि वे किस निजी मामले की बात कर रहे हैं। न ही इस मामले में मृतक दारोगा की पत्नी या परिजनों का बयान सामने आया है।

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बैंक-मैन कॉलोनी स्थित एक मकान में घटी, जहां वे किराए पर रहते थे। एसपी ने बताया कि दारोगा कौशल किशोर कुमार 2019 बैच के पुलिस कर्मी थे और मूलरूप से जमुई जिले के रहने वाले थे।

एसपी ने बताया कि मृत दारोगा एक अच्छे अधिकारी थे और वे अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। हालांकि पुलिस की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई कि मौत के वक्त क्या दारोगा की पत्नी मौके पर मौजूद थीं अथवा नहीं। साथ ही यह भी अस्पष्ट है कि पुलिस को दारोगा की मौत की खबर सबसे पहले किसने दी।

एसपी का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार : जहानाबाद में आवासीय स्कूल में 5 साल के बच्चे की मौत, पिता बोले- ‘बेटे की हत्या हुई’

Published

on

जहानाबाद |

बिहार के जहानाबाद में एक निजी आवासीय स्कूल में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे को चाकू मारा गया है। जबकि पुलिस ने हॉस्टल इंचार्ज के हवाले से कहा है कि बच्चे की बिल्डिंग से गिरकर मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने हॉस्टल को बंद कर दिया है।

6 मार्च को हुई इस घटना से गुस्साए परिजनों ने गया-पटना नेशनल हाई-वे 22 को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद वे लोग सड़क से हटे। पुलिस ने हॉस्टल इंचार्ज को हिरासत में ले लिया है, जबकि इस स्कूल का बाकी स्टाफ फरार हो गया है। घटना के बाद अन्य विद्यार्थियों के परिजन भी पहुंचे और अपने-अपने बच्चों को लेकर चले गए हैं।

इस घटना में जान गंवाने वाले पांच साल के बच्चे का नाम आशु कुमार है।  बुलाकी बीघा गांव के धनंजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा आशु लोदीपुर स्थित गुरुकुल हॉस्टल में UKG कक्षा में पढ़ता था।

बता दें कि गुरुकुल हॉस्टल गयाजी-पटना नेशनल हाईवे पर है। तीन मंजिल के इस भवन में नीचे स्कूल चलता है और ऊपर की दो मंजिलों में बच्चों के लिए हॉस्टल है। इस हॉस्टल में 100 से ज्यादा बच्चे रहते थे।

मृतक बच्चे के पिता धनंजय कुमार ने बताया कि

“सोमवार की सुबह 6 बजे हॉस्टल से फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत खराब है। जब हम लोग हॉस्टल पहुंचे तो देखा कि आशु के गर्दन और आंख पर चाकू से वार के निशान हैं।”

धनंजय कुमार का कहना है कि हम बेटे को तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां से PMCH के लिए रेफर कर दिया गया। आशु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छात्र के पिता धनंजय कुमार ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है।

जहानाबाद SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि

“एक बच्चे की मौत हुई है। परिजन ने चाकू मारकर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन हॉस्टल इंचार्ज गिरने से मौत की बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हॉस्टल इंचार्ज को हिरासत में लिया है।”

बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार : शहर ही नहीं, गांवों में भी बदल रहे हैं प्रेम के मायने; बक्सर में दो महिलाओं ने साथ जीने का किया फैसला

Published

on

बक्सर में दो समलैंगिक जोड़े मंदिर पहुंचे और उन्होंने अपने रिश्ते से जुड़े धार्मिक रीति-रिवाज़ किए। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
बक्सर में दो समलैंगिक जोड़े मंदिर पहुंचे और उन्होंने अपने रिश्ते से जुड़े धार्मिक रीति-रिवाज़ किए। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
  •  18 साल और 32 साल की दो वयस्क महिलाओं ने साथ रहने की घोषणा की।

बक्सर | उमेश कुमार

भारत में समलैंगिक प्रेम संबंधों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि ये शहरी माहौल से पैदा हुए प्रेम संबंध हैं। पर सच्चाई यह है कि जिस तरह विषम-लैंगिक प्रेम संबंधों के लिए शहर या गांव की सीमा का कोई खास मतलब नहीं, ठीक उसी तरह समलैंगिक प्रेम के मामले भी किसी एक क्षेत्र सीमा से बंधे नहीं हैं।

इसी कड़ी में बिहार के बक्सर के एक गांव की दो वयस्क महिलाओं के सहमति से साथ रहने की घोषणा करने का मामला सामने आया है। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आईं और आपस में प्रेम हो गया। दोनों महिलाओं ने बक्सर के प्रसिद्ध रामेश्वर नाथ मंदिर में माला बदलकर रस्म पूरी की, जिसमें कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

दोनों महिलाओं ने स्थानीय मीडिया के सामने खुलकर अपने प्रेम व चुनौतियों के बारे में बताया। इनमें एक महिला की उम्र 18 वर्ष है जो खुद को पति की भूमिका में महसूस करती हैं। जबकि दूसरी महिला 32 साल की हैं जो खुद को इस समलैंगिक रिश्ते में पत्नी देखती हैं।

18 वर्षीय महिला का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि वे अब घर न आएं। उधर, 32 वर्षीय महिला का कहना है कि उनके पति नौकरी के लिए बाहर रहते हैं। उन्हें जब से इस रिश्ते का पता लगा, वे उन्हें जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। इस समलैंगिक जोड़े ने मीडिया के सामने पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने को इस बारे में जानकारी दी है या नहीं।

32 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व रिश्ते के बारे में बताया कि उनकी 2010 में शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उनके मुताबिक, दोनों बच्चे पहले से ही एक करीबी रिश्तेदारी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे अब अपने समलैंगिक रिश्ते में आगे बढ़ना चाहती हैं।

समलैंगिक जोड़े ने बताया कि बक्सर के मंदिर में आने से पहले वे  यूपी के मिर्जापुर गई थीं। वहां के अष्टभुजी मंदिर में जाकर उन्होंने अपने रिश्ते का धार्मिक विधि-विधान किया था। दोनों महिलाओं का कहना है कि वे आगे एक साथ ही रहेंगी, जो भी चुनौतियां आएंगी, उसका डटकर सामना करेंगी।

गौरतलब है कि साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दो वयस्कों के बीच सहमति से बने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था। हालांकि, भारत में अभी समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं मिली है, लेकिन दो वयस्कों को अपनी मर्जी से साथ रहने (Live-in Relationship) का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।
Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

नालंदा में हथियार तस्करी को लेकर NIA और बिहार ATS की रेड

Published

on

बिहार शरीफ | बिहार के नालंदा में सोमवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने 6 स्थानों पर छापामारी की। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई हथियारों की तस्करी और इसके नेटवर्क की खोजबीन के लिए की गई।

जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास पीके गन हाउस में दोनों जांच एजेंसियों की टीम ने करीब आठ घंटे तक छापामारी की। टीम सुबह करीब 5 बजे आ गई और दोपहर 12 बजे तक कार्रवाई जारी रखी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीके गन हाउस के मोबाइल एवं अन्य कागजात को जब्त किया गया है। इससे पहले जिले के बिहार शरीफ शहर, सोहसराय थाना क्षेत्र, भागन बीघा थाना क्षेत्र में हथियार व कारतूस को लेकर कार्रवाई की गई थी।

इसी प्रकार कैमूर के मोहनिया से भी भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किया गया था। जिसको लेकर NIA एवं एटीएस को इनपुट प्राप्त हुई कि अभी भी हथियार की खरीद फरोख्त किया जा रहा है।

इस मामले में एटीएस के डीएसपी मोहम्मद शेख साबिर ने बताया कि पूर्व में हथियार कारतूस खरीद बिक्री को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।

उसी में इनपुट मिलने के बाद पुन: छापामारी की गई हैं, वही पीके गन हाउस के संचालक द्वारा टीम के जाने के बाद विरोध जताया है. और कहा कि यह गलत ढंग से परेशान करने की उद्देश्य से छापामारी की गई है।

यह पूरी कार्रवाई मो.परवेज नामक कुख्यात तस्कर की गिरफ्तारी और उसके मोबाइल से मिले सुरागों के आधार पर की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending