Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां (१ अगस्त)

Published

on

आज की सुर्खियां
थम्बनेल - बोलते पन्ने टीम

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- ओबीसी की तरह एससी-एसटी के क्रीमी लेयर को कोटे से बाहर किया जाए : आरक्षण पर संविधान पीठ का आदेश।

2- दिल्ली में हुई तेज बारिश के दौरान नई संसद की छत से पानी लीक का वीडियो वायरल, इंडिया गठबंधन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

3- हिमाचल में तीन और उत्तराखंड में दो जगहों पर बादल फटने से तबाही, पांच की मौत, कई लापता। चारधाम रास्ते पर फंसें यात्री।

4- नीट प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक मामले मेें सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ दायर की पहली चार्जशीट, अबतक 40 गिरफ्तारियां।

5- माफिया डॉन अतीक की पुलिस अभिरक्षा में दिनदहाड़े हत्या व तीन एनकाउंटरों पर यूपी पुलिस को न्यायिक आयोग की क्लीन चिट।

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें :

1- पेरिस ओलंपिक में भारत के स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल शूटिंग में कांस्य पदक जीता। भारत के खाते में आया तीसरा ओलंपिक मेडल।

2- ईरान दौरे के दौरान राजनीतिक हत्या में जान गंवाने वाले प्रमुख हमास नेता इस्माइल हनिया की अंतिम यात्रा में उमड़ी हज़ारों की भीड़, कतर मेें दफनाए जाएंगे।

3- हमास नेता इस्माइल की एक दिन बाद इजरायल ने बताया- बीते महीने हुई हमास के मिलिट्री चीफ़ दिएफ़ की मौत। ईरान ने बदले की बात दोहरायी।

4-  रूस और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के बीच अंकारा में क़ैदियों की अदला-बदली हुई, तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय का बयान।

5- अमेरिकी चुनाव के बीच नस्लीय टिप्पणी करके घिरे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कहा- कमला हैरिस भारतीय हैं या काली।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *