Connect with us

आज की सुर्खियां

बिहार में फिर गैंगवार; ताइवान में समलैंगिक विवाह नियम लागू

Published

on

सांकेतिक तस्वीर

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1-  नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और भगवंत मान को भेजा सौ करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस।

2- बिहार : मोकामा में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी, अनंत पर केस दर्ज।

3- भारत-पाक के बीच बंद चल रहे व्यापार संबंध पर भारतीय विदेश मंत्री बोले- ये फैसला हमने नहीं पाक सरकार ने 2019 में लिया था : एएनआई

4- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की तारीख को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर बनाया निशाना, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल ने नेताजी को दी थी श्रद्धांजलि।

5- चीन से द्विपक्षीय वार्ता के  लिए 26-27 जनवरी को बीजिंग जाएंगे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1- ताइवान में समलैंगिक शादी का नियम आज से लागू, कई एलजीबीटीक्यू जोड़ों ने रजिस्टर कराई अपनी शादी।

2-   लिंक्डइन के यूजरों ने लगाया निजी संदेशों का डेटा अन्य कंपनी से साझा करने का आरोप, अमेरिका की एक अदालत में केस दर्ज, कंपनी का आरोपों से इनकार।

3-  शपथ के बाद पहली बार ग्लोबल मंच पर बोलेंगे ट्रंप, विश्व आर्थिक मंच की 55वीं सालाना बैठक को वर्चुअली संबोधित करेेंगे।

4-  पाकिस्तान की संसद में फेकन्यूज से जुड़ा एक विवादित साइबर अपराध कानून पास हुआ, विपक्ष के साथ पत्रकारों ने भी विरोध में वॉकआउट किया।

5-  बंग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने फिर उठाई जल्द चुनाव कराने की मांग, अंतरिम सरकार पर कई मामलों में निष्पक्ष न रह पाने का आरोप लगाया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *