आज की सुर्खियां
बंगाल में खिला ‘कमल’, ट्रंप के ‘प्रोजेक्ट फ़्रीडम’ से खाड़ी में युद्ध के बादल; 5 मई की 10 बड़ी खबरें पढ़िए
देश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- प. बंगाल में पहली बार कमल खिला, बीजेपी को 206 सीटें और टीएमसी 80 पर सिमटी, S.I.R. का असर दिखा।
2- तमिलनाडु में सुपर स्टार विजय की TVK को 108 सीटों से बड़ी जीत, पारंपरिक द्रविड़ दलों को जनता ने नकारा।
3- केरल में कांग्रेस की बड़ी जीत, 140 सीटों में से 63 सीटें जीतीं जबकि सत्ताधारी CPIM को मात्र 26 सीटें मिलीं।
4- असम में BJP की हैट्रिक जीत, 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें जीतीं, कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई।
5- पुडुचेरी में सत्ताधारी ऑलइंडिया NR कांग्रेस के नेतृत्व वाली NDA ने 30 में से 18 सीटे जीतकर बहुमत पाया।
विदेश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- ट्रंप ने होर्मुज़ में प्रोजेक्ट फ़्रीडम शुरू किया, बदले मेें ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइलें दागीं, युद्ध के हालात बने।
2- ईरान ने यूएई पर हवाई हमला किया जिसमें तीन भारतीय घायल हुए, भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की।
3- अमेरिका ने 7 ईरानी नौकाएं डुबोने का दावा किया, ईरान ने चेताया- IRGC से बिना समन्वय होर्मुज़ ने न गुजरे जहाज।
4- नेपाल ने भारत के लिपुलेख पर दावा दोहराया, इस रास्ते मानसरोवर यात्रा के लिए तैयारियों पर आपत्ति जतायी।
5- अटलांटिक क्रूज़ पर चूहों से फैलने वाले दुर्लभ हंटा वायरस के चलते तीन की मौतें और तीन सदस्य बीमार हुए।

