Connect with us

आज की सुर्खियां

ब्राजील में एक्स बंद, तुर्की संसद में मारपीट

Published

on

देश की पांच बड़ी खबरें

1- कोलकाता रेप-मर्डर केस :  देशभर में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं रहीं प्रभावित। आईएमए में सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर पीएम को चिट्ठी लिखी।

2-  कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में चलेगा केस, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी। विरोध में कांग्रेस वाली राज्यसरकार हाईकोर्ट जाएगी।

3- पेरिस ओलंपिक से भारत लौटीं पहलवान विनेश फोगाट का भव्य स्वागत, रोड शो के दौरान भावुक दिखीं फोगाट। हरियाणा के पहलवान, जाट व किसान संगठनों की मौजूदगी रही।

4- उदयपुर में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी के बाद माहौल बिगड़ने से जिले में इंटरनेट बंद, आरोपी छात्र के घर को प्रशासन ने अवैध बताकर ढहाया।

5- नौकरियां देने में भारत जी-२० देशों में काफी पीछे, 2030 तक 14.8 करोड़ नौकरियां पैदा करने की जरूरत : आईएमएफ की गीता गोपीनाथन।

विदेश की पांच बड़ी खबरें

1- एलन मस्क की घोषणा – ब्राजील में एक्स की सेवाएं कर देंगे बंद। कहा- ब्राजीली अदालत के सेंसरशिप से जुड़े आदेश के चलते लिया फैसला।

2- इजरायली हमले से दक्षिणी लेबनान में दो बच्चों समेत दस की मौत, लेबनान ने कहा- हमले की जगह पर सीरियाई शरणार्थी कैंप था।

3- तुर्की में संसद संत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के सांसदों के बीच हाथापाई, जेल में बंद विपक्षी सांसद की सदस्यता बहाली की मांग कर रहा था विपक्ष।

4- न्यूयॉर्क में भारत की स्वतंत्रता के मौके पर मनाए जाने वाली इंडिया डे परेड में राम मंदिर को दर्शाए जाने पर विवाद, मेयर को चिट्ठी लिख आपत्ति जताई।

5- मंकी पॉक्स (mpox) से जूझ रहे अफ्रीका की मदद नहीं की गई तो पूरी दुनिया के लिए ये संक्रमण बनेगा खतरा – विश्व स्वास्थ्य संगठन।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।