आज की सुर्खियां
फिर होगी डॉक्टरों की हड़ताल, मोदी के भाषण से यूसीसी पर चर्चा शुरू
RG KAR Medical College Kolkata West Bengal Was Attacked by Goons of Local Party to dilute Protest !
— ALL INDIA MEDICAL STUDENTS' ASSOCIATION (@official_aimsa) August 14, 2024
attacking doctors and destroying evidences. @WBPolice @MamataOfficial @PMOIndia @narendramodi @AmitShah @JPNadda #JusticeForDoctor #MedTwitter pic.twitter.com/08FGxzrdrG
देश की पांच बड़ी खबरें
1- डॉक्टर रेप-मर्डर केस : सबूतोें से छेड़छाड़ के लिए अस्पताल में तोड़फोड़ के दृश्य वायरल, रेजिडेंट डॉक्टर फिर करेंगे हड़ताल।
2- लाल किले से पीएम मोदी ने ‘एक साथ चुनाव’ और ‘समान नागरिक संहिता’ की पैरोकारी की।
3- बांग्लादेश की घटनाएं हमें सिखाती हैं कि स्वतंत्रता को हल्के मेें नहीं लेना चाहिए : मुख्य प्रधान न्यायाधीश।
4- 5 साल में मेडिकल की 75 हजार नई सीटें होंगी, महिला हिंसा के खिलाफ त्वरित व कड़े कदम उठाएं राज्य सरकारें : मोदी
5- महिलाओं के लिए रात में सुरक्षित सार्वजनिक जगहों की मांग के साथ कोलकाता की सड़कों पर छात्राओं ने निकाला ‘रिक्लेम द नाइट’ मार्च, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही चर्चा।
विदेश की पांच बड़ी खबरें
1- गाजा में इजरायली हमलों से मरने वालों का आंकड़ा आज 40 हजार के पार हुआ : संयुक्त राष्ट्र
2- कतर के दोहा में आज से इजरायल व हमास के बीच मध्यस्थता के लिए वार्ता होगी शुरू।
3- बांग्लादेश में 15 अगस्त को इस बार नहीं हुआ राष्ट्रीय अवकाश पर शेख मुजीब की हत्या पर मना राष्ट्रीय शोक दिवस।
4- यूक्रेन के समर्थन में 50 डॉलर का दान देने वाली एक रूसी-अमेरिकी महिला को 12 साल की कैद का ऐलान।
5- डोनाल्ड ट्रंप ने की कोर्ट से अपील- गुप्त धन के लेनदेन को लेकर चल रहे केस में राष्ट्रपति चुनाव के बाद सुनाया जाए फैसला।

