आज की सुर्खियां
27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड

देश की पांच बड़ी खबरें :
1- मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करके प्रत्यर्पण की मंजूरी दी।
2- 27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड, ऐसा करने वाला देेश का पहला राज्य बन जाएगा, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद : राज्य सरकार
3- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक देश-एक राष्ट्र को देश की स्थिरता बढ़ाने वाला बताया।
4- इंजीनियरिंग की कोचिंग संस्था FIITJEE ने दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में सेंटर बंद किए, मालिक समेत 12 पर केस दर्ज।
5- महाकुंभ के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी और पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों में यूपीपीएससी ने बदलाव किया, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना।
विदेश की पांच बड़ी खबरें :
1- ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से तेल की कीमतों में कटौती की मांग की, कहा- इससे रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध।
2- इजरायल ने गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत 70 फिलीस्तीनी कैदियों को मिस्र में रिहा किया।
3- यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा किया, रेड क्रॉस ने दी जानकारी।
4- श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार।
5- यूरोपीय देश बेलारूस में आज होगा राष्ट्रपति चुनाव, साल 1994 से यहां चल रही है राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की सरकार।
आज की सुर्खियां
गाजा में अमेरिका मौत बांट रहा : यूएन

देश की प्रमुख खबरें :
1- धर्मशाला फ्लैश फ्लड: अबतक 6 शव बरामद, 2 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
2- पुरी जगन्नाथ यात्रा: भारी भीड़ में फंसने से 600 श्रद्धालु घायल, मोड़ पर अटक गया था भगवान बलभद्र का रथ
3- ‘आरएसएस-बीजेपी को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए’, राहुल गांधी का X पोस्ट
4- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे, ब्रिक्स सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
5- ‘कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में बंद हों मीट की दुकान’, बीजेपी MLA तरविंदर मारवाह का LG को पत्र
विदेश की प्रमुख खबरें :
1- संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष गुटरेस बोले- गाजा में भोजन की जगह मौत बांट रहा अमेरिका
2- इजरायल का दावा- संघर्ष के दौरान मारे गए ईरान के 30 शीर्ष कमांडर और 11 वैज्ञानिक
3- इजरायली: PM नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध खारिज
4- ईरान के विदेश मंत्री से जयशंकर की बात, नागरिकों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए शुक्रिया कहा
5- यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंधों को बढ़ाने पर सहमति जताई
आज की सुर्खियां
ट्रंप का दावा: इज़रायल-ईरान के बीच सीजफायर

देश की पाँच बड़ी खबरें :
1- वोटर लिस्ट पर उठाए जा रहे आरोपों के बीच चुनाव आयोग बिहार में घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन कराएगा।
2- ऑपरेशन सिंधु: ईरान में तनाव के बीच 282 और भारतीय दिल्ली पहुंचे, अब तक कुल 2858 लोग निकाले गए।
3- ‘भारत ‘टैरिफ़ किंग’ नहीं, देश की प्रभावी टैरिफ दरें जितनी दिखती हैं, उससे कहीं कम हैं’ – वित्तमंत्री
4- दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भरद्वाज व सतेंद्र जैन के ऊपर स्वास्थ्य परियोजनाओं में अनियमितताओं पर चलेगा केस।
5- नीरज चोपड़ा ने 64वें ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया।
विदेश की पाँच बड़ी खबरें :
1- ट्रंप का इज़रायल-ईरान के बीच सीजफायर का दावा, बोले- हम ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते।
2- अगर इजरायल सीजफायर को मानेगा, तो हम भी हमला नहीं करेंगे: ईरानी राष्ट्रपति
3- सीजफायर की घोषणा के बाद भी इज़रायल-ईरान की ओर से एक-दूसरे पर हमले जारी रहे, ट्रंप नाराज।
4- एक भारतीय समेत चार अंतरिक्षयात्री वाला नासा का मिशन Axiom-4 बुधवार को लॉन्च होगा
5- इंग्लैंड में जारी टेस्ट मैच सीरीज़ के पहले मैच में भारत को पांच विकेट से शिकस्त, इंग्लैंड को 1-0 से बढ़त मिली।
आज की सुर्खियां
ईरान का अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला

देश की पाँच बड़ी खबरें :
1- कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर हमले के बाद भारतीय दूतावास ने भारतीयों को सतर्क रहने को कहा।
2- एअर इंडिया की दिल्ली-जम्मू फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान के बाद लौटी।
3- ईरान से 290 भारतीयों और 1 श्रीलंकाई नागरिक को लेकर दिल्ली पहुंची स्पेशल फ्लाइट।
4- अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अभी तक 259 शव मृतकों के परिजनों को सौंपे गए।
5- उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, 2-3 यात्रियों के दबने की आशंका
विदेश की पाँच बड़ी खबरें :
1- कतर के दोहा में अमेरिकी बेस पर ईरान ने छह मिसाइल दागीं; कतर ने कहा- कोई हताहत नहीं।
2- ईरानी हमले के बाद ट्रंप ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों से बैठक की, कल नाटो की बैठक में शामिल होंगे।
3- 50 से अधिक इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया
4- मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ने से दुनिया बड़े खतरे के करीब पहुंच रही: पुतिन
5- सीरिया: दमिश्क में चर्च पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई
-
आज की सुर्खियां2 months ago
5 जून : RCB की जीत के जश्न में भगदड़ से 11 मरे
-
आज के अखबार3 months ago
पहलगाम आतंकी हमले पर अखबारी कवरेज
-
जनहित में जारी2 months ago
मुंद्रा पोर्ट : एक छोटे गांव से कैसे बना वैश्विक बंदरगाह
-
आज की सुर्खियां2 months ago
शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान तीसरी बार टली
-
आज की सुर्खियां2 months ago
4 जून : 18 साल बाद आरसीबी को ‘विराट’ सफलता
-
आज के अखबार2 months ago
अमेरिकी अख़बार ने क्यों लिखा- ‘जाँच के घेरे में फिर आए गौतम अदाणी’
-
आज के अखबार2 months ago
सोनिया गांधी ने नेतन्याहू, ट्रंप और मोदी पर क्या लिखा?
-
आज की सुर्खियां2 months ago
3 जून : रूस-यूक्रेन के बीच बड़े युद्ध का खतरा मंडराया