आज की सुर्खियां
6 जून : अमेरिका में सत्ता चला रहे ट्रंप-मस्क में टूट
देश की प्रमुख खबरें :
1- बेंगलुरू भगदड़ : 11 युवाओं की भगदड़ में मौत को लेकर आरसीबी पर ग़ैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; सिद्दारमैया सरकार ने पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी सस्पेंड। कर्नाटक हाईकोर्ट ने घटना का लिया स्वत: संज्ञान।
2- अब भारत में बनेगा राफेल का मुख्य ढांचा, फ्रांस के बाहर इस लड़ाकू विमान के मुख्य हिस्सों बनाने वाला भारत पहला देश होगा। फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन का टाटा से करार, हैदराबाद में लगेगी फैक्ट्री।
3- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ख़िलाफ़ चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता; एक करोड़ के इनामी व नक्सलियों की केंद्रीय समिति के सदस्य सुधाकर को ढेर करके शव बरामद किया।
4- देरी से जनगणना कराने को लेकर गृह मंत्रालय ने दिया बयान- कोविड-19 महामारी के बाद जनगणना आयोजित करने से प्राइमरी शिक्षा में भारी व्यवधान उत्पन्न होता क्योंकि प्राइमरी स्कूलों के टीचर इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।
5- अयोध्या के राम मंदिर की पहली मंजिल पर श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, हालांकि अगले आदेश तक दर्शन के लिए बंद रहेगा राम दरबार। परिसर में बने 8 मंदिरों में भी मूर्तियां रखी गईं।
——————–
विदेश की प्रमुख खबरें :
1- अमेरिकी टैक्स बिल को लेकर ट्रंप-मस्क आमने-सामने; बिल के ख़िलाफ़ एलन मस्क के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप बोले- बहुत निराश हूं..बहुत मदद की थी। कारोबारी व ट्रंप सरकार का हिस्सा रहे मस्क का पलटवार- ट्रंप एहसान फ़रामोश, मेरी मदद से जीते थे।
2- एक-दूसरे पर भारी ट्रेड ड्यूटी लगाने से पनपे तनाव के बीच ट्रंप-जिनपिंग के बीच हुई सकारात्मक फ़ोन वार्ता, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी।
3- पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी सहयोग बढ़ाने के लिए थरूर के नेतृत्व वाला संयुक्त राजनीतिक प्रतिनिधि मंडल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मिला।
4- अमेरिका में पहले पैसेंजर प्लेन की सफल लैंडिंग; बीटा टेक्नोलॉजीस कंपनी के बनाए हवाई जहाज़ में सवार थे चार यात्री..45 मिनट की उड़ान के बाद हुई सफल लैंडिंग।
5- ट्रंप का ट्रेड वॉर पूरी दुनिया की केंद्रीय बैंकों के सामने कोविड महामारी से भी बड़ी चुनौती ले आई हैं, भारत जैसे विकासशील देशों पर ऐसे टैरिफ़ का असर सर्वाधिक : गीता गोपीनाथ, आईएमएफ़ की पहली डिप्टी एमडी

