Connect with us

आज की सुर्खियां

5 जून : RCB की जीत के जश्न में भगदड़ से 11 मरे

Published

on

बेंगलुरू में हुई भगदड़ में घायल युवक को बचाते पुलिस वाले

देश की प्रमुख खबरें : 

1- बेंगलुरू में आरसीबी की जीत के जश्न में भगदड़ से 11 की मौत, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ बेकाबू होने से अन्य 33 लोग घायल हुए। स्टेडियम की क्षमता 35 हज़ार थी पर तीन लाख लोग आ गए। कोहली बोले- हादसे से टूट चुका हूं।     

2- केंद्र सरकार की घोषणा :  जाति के साथ जनगणना अगले साल अक्तूबर से शुरू होगी, एक साल के भीतर आएंगे अंतरिम आंकड़े। बर्फीले क्षेत्रों में 1 अक्तूबर 2026 जबकि बाकी क्षेत्रों में 1 मार्च 2027 से शुरू होगी जनगणना। 

3- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब के यूट्यूब जसबीर सिंह पुलिस ने गिरफ़्तार किया, 11 लाख सब्सक्राइबर वाला ये यूट्यूब तीन बार जा चुका था पाकिस्तान। 

4- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में गुरुद्वारा के ऊपर वक्फ बोर्ड के दावे वाली याचिका ख़ारिज किया, बोर्ड से कहा – उस ज़मीन पर ख़ुद ही दावा छोड़े देना चाहिए क्योंकि उस पर गुरुद्वारा बना है। 

5- सीजेआई बीआर गवई ने ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट के गोलमेज सम्मेलन में कहा- ‘कोलेजियम सिस्टम में कोई भी बदलाव न्यायिक स्वतंत्रता की क़ीमत पर नहीं होना चाहिए।’

 

विदेश की प्रमुख खबरें : 

1-  पुतिन से फ़ोन वार्ता के बाद ट्रंप बोले- यूक्रेन के हमले का कड़ा जवाब देगा रूस। 75 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच चली वार्ता।

2-  वियतनाम की संसद ने खत्म कर दिया एक परिवार के लिए दो बच्चे पैदा करने का कानून, 2021 के बाद से देश की जन्मदर लगातार घट रही, आर्थिक विकास को भी खतरा।

3- कनाडा ने सीमाओं पर अवैध घुसपैठ की घटाने व शरणार्थियों के दावों पर नियंत्रण करने के लिए स्ट्रांग बॉर्डर एक्ट को संसद में पेश किया। 

4- अध्ययन : यूक्रेन के क़रीब चार लाख व रूस के एक लाख सैनिक अब तक हुए हैं जंग में हताहत, या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल। अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रेटिजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज का दावा। 

5- बांग्लादेशी नागरिकों ने सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए तैनात एक बीएसएफ़ जवान को अगवा करके कुछ घंटों बाद छोड़ा, इस मुद्दे को बीएसएफ़ ने बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड के समक्ष उठाया था।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *