Connect with us

आज की सुर्खियां

इज़रायल-ईरान युद्ध में अमेरिका हुआ शामिल

Published

on

Pictures_of_the_Israeli_attack_on_Tehran_1_Mehr_(2)

देश की पाँच बड़ी खबरें :

1- ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की, मौजूदा हालात पर जताई चिंता।

2- पहलगाम हमले में आतंकियों को मदद देने वाले दो ओवर ग्राउंड वर्करों को एनआईए ने गिरफ़्तार किया।

3- भारतीय नौसेना की ताक़त बढ़ेगी, रूस में बना गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘INS तमाल’ एक जुलाई को शामिल होगा।

4- दिल्ली-एनसीआर समेत पाँच राज्यों में अगले दो दिनों में पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश के आसार : मौसम विभाग।

5- युद्ध के बीच ईरान की केरमान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सभी 130 भारतीय विद्यार्थी बस से मशहद हुए रवाना।

 

विदेश की पाँच बड़ी खबरें :

1- इज़रायल-ईरान युद्ध में अमेरिका शामिल, ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले की ट्रंप ने दी जानकारी।

2- ईरान की समाचार एजेंसी ने अमेरिकी हमलों की पुष्टि की, कहा- हमलों से रेडियन नहीं हुआ।

3- अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद नेतन्याहू ने ट्रंप को दी बधाई, कहा- ताक़त से ही आती है शांति ।

4- ईरान ने इजरायल पर पहली बार दागीं खैबर-शैकेन बैलिस्टिक मिसाइल दागी: ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड।

5- ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तुर्की, मलेशिया और अल्जीरिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *