Connect with us

आज की सुर्खियां

तमिलनाडु में भगदड़ का हाहाकार; विश्व पैरा तीरंदाजी में शीतल ने दिलाया गोल्ड

Published

on

शीतल देवी, भारतीय पैरा तीरंदाज

देश की प्रमुख पाँच खबरें :

1- अभिनेता से नेता बने TVK प्रमुख विजय की रैली में भगदड़, 38 की मौत व 50 से ज्यादा घायल; मरने वालों में 19 महिलाएं व 8 बच्चे। केंद्र ने मांगी रिपोर्ट।

2- लद्दाख : DGP ने वांगचुक के एक पाकिस्तानी जासूस से संपर्क का दावा किया, बोले- हमने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं वरना पूरा लेह दहल जाता; लेह में कर्फ्यू व इंटरनेट बंदी जारी, प्रमुख दलों ने वांगचुक पर कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

3- UP के बरेली में I love Muhammad को लेकर हुए बवाल के बाद 48 घंटों के लिए इंटरनेट बंद, मौलाना तौकीर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। यूपी के मऊ और बाराबंकी में भी तनाव।

4- BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क को पीएम मोदी ने लॉन्च किया, भारत चंद देशों में शामिल हुआ जो स्वदेशी दूरसंचार उपकरण बनाते हैं।

5- असम में गायक जुबीन गर्ग की मौत के बाद सीबीआई जांच की मांग तेज, राज्य सरकार ने जुबीन के मैनेजर व फेस्ट आयोजन को समन भेजा। सिंगापुर में स्कूबा डायविंग के दौरान हो गई थी मौत।

———————

विदेश की प्रमुख पाँच खबरें :

1- दक्षिण कोरिया में हुए विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में शीतल देवी ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा, पैर से तीरंदाजी करती हैं 18 साल की पैरा-तीरंदाज।

2- भारतीय विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान को बड़े आतंकवाद पर घेरा, कहा- विश्व में हुए बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी हमलों का संबंध एक ही देश से रहा है।

3- नासा-इसरो के संयुक्त मिशन निसार ने अंतरिक्ष से भेजी धरती की बारीक विवरण वाली पहली रडार तस्वीर, जुलाई में श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित हुआ था यह मिशन।

4- UNGA से इतर BRICS देशों की बैठक में रूस बोला- संयुक्त राष्ट्र में भारत, ब्राज़ील और अफ्रीकी देशों को स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। भूटान के पीएम ने भी भारत की पैरोकारी की।

5- नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली बोले- प्रदर्शनकारियों के ऊपर ऑटोमेटिक बंदूकों से गोलियां चलवाई गईं जो पुलिस के पास नहीं थीं, हमने इसका आदेश नहीं दिया था..Gen Z आंदोलन में घुसपैठ हुई।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *