Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

यूपी, उत्तराखंड के बाद बिहार-महाराष्ट्र में भी ‘I Love Muhammad’ पर विवाद

Published

on

पोस्टर चिपकाने को लेकर हाजीपुर में हुआ विवाद
पोस्टर चिपकाने को लेकर हाजीपुर में हुआ विवाद
  • वैशाली (बिहार) मेें समर्थन मेें पोस्टर लगाने की कोशिश में तनाव बढ़ा।
  • अहिल्याबाई (महाराष्ट्र) में विरोध में सड़क पर लिख देने से पथराव हुआ।

नई दिल्ली |

यूपी में 5 सितंबर से शुरू हुआ ‘I Love Muhammad’ विवाद भारत के अन्य राज्यों में भी फैलता जा रहा है। सोमवार को बिहार के वैशाली जिले में मोहम्मद से प्रेम का इजहार करने वाले ऐसे ही एक पोस्टर को दीवार पर लगाने के बाद विवाद हो गया।

दूसरी ओर, महाराष्ट्र के अहिल्याबाई जिले में ‘I Love Muhammad’ सड़क पर लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की, विरोध में मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया जो हिंसक हो गया।

गौरतलब है कि इन दोनों ही राज्यों में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर सोमवार को पहली बार ऐसी घटना रिपोर्ट की गई है।

बिहार के वैशाली में इसको लेकर एक गिरफ्तारी हुई और इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। उधर, महाराष्ट्र के अहिल्याबाई जिले में पथराव हुआ और 30 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

वैशाली : हाजीपुर में खंबे पर पोस्टर लगाने पर विवाद 

हाजीपुर (मुन्ना खान) | जिला मुख्यालय हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ स्थित अखाड़ा मोहल्ले में सोमवार की दोपहर विवादित पोस्टर चिपकाने पर तनाव हो गया।

हिन्दूवादी दलों का कहना है कि एक युवक ने ‘I love Muhammad’ पोस्टर चिपकाने की कोशिश की और उन्होंने पकड़ लिया।  फटे हुए पोस्टर का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि फटे पोस्टर से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि इस पर स्पष्ट तौर पर क्या लिखा गया था।

इस इलाके में कुछ और घरों पर भी ऐसा पोस्टर लगाने का दावा किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पोस्टर को देखकर स्थानीय हिन्दू वादी संगठन जुट गए और आम लोगों को बुला लिया।

बताया जाता है कि पोस्टर को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।  मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार, गंगा ब्रिज थाना सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

____________

महाराष्ट्र : सड़क पर I love Muhammad लिखने से भड़के लोग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सड़क पर ‘आई लव मुहम्मद’ का ग्राफिटी (रंगोली) लिखे जाने के खिलाफ सोमवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग कोतवाली के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस ने इस मामले में शरारत करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर ऐसे लिखकर ‘मोहम्मद साहब के अपमान’ की कोशिश की गई है। पुलिस अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस ने पथराव करने वाली भीड़ पर लाठीचार्ज किया।
अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने बताया कि प्रदर्शन, सड़क अवरोध और पथराव के सिलसिले में कम से कम 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
____________

 यूपी के बरेली में हुई थी हिंसा, इंटरनेट बंद है

बता दें कि यूपी के बरेली जिले में बीते शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका था, जिसके बाद हिंसक झड़प हुई थी। यहां इंटरनेट बैन जारी है।

यूपी के कानपुर से विवाद शुरू हुआ और दर्जनों जिलों में छोटे-बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं।

____________

कानपुर में बारावफात से शुरु हुआ विवाद 

कानपुर में I love Muhammad लिखकर सजावट के लिए एक मोहल्ले में रखे एक बोर्ड पर विवाद हो गया था। पांच सितंबर को बारावफात (पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस) पर्व पर यह सजावट हुई।

इसे नई प्रथा बताते हुए हिन्दू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने हटवा दिया था। इसके बाद कुछ धार्मिक पोस्टर फाड़े जाने की घटना सामने आई। पुलिस ने इस पर FIR

____________

उत्तराखंड के काशीपुर में प्रदर्शन, लाठीचार्ज

यहां के काशीपुर (उधम सिंह नगर जिला) में I love Muhammad के समर्थन में व यूपी में हुईं कार्रवाइयों को विरोध में प्रदर्शन हुए थे, जो हिंसक हो गया था। स्थानीय प्रशासन ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया था।

____________

UP-UK में प्रदर्शन पर FIR के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका  

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को चुनौती दी गई है, जो “आई लव मुहम्मद” लिखे पोस्टर और बैनर प्रदर्शित करने के लिए दर्ज किए गए हैं।
यह याचिका शुजात अली की ओर से डाली गई है जो रज़ा अकादमी के प्रतिनिधि हैं और मुस्लिम छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
उनका कहना है कि नागरिक केवल अपने धार्मिक उत्सव में भाग ले रहे थे, जिसमें पोस्टर, बैनर और बोर्ड लगाए गए थे, फिर भी बाद में उन्हें आपराधिक मामलों में फंसाया गया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

रिपोर्टर की डायरी

बिहार : बिना हथकड़ी हिस्ट्रीशीटर को लग्जरी गाड़ी से कोर्ट ले गई मधेपुरा पुलिस, रील भी बनी

Published

on

मधेपुरा | रजनीश सिंह

बिहार के एक हिस्ट्रीशीटर को बिना हथकड़ी लगाए एक लग्जरी गाड़ी में कोर्ट ले जाने की रील बनाई गई और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराकर हिस्ट्रीशीटर का प्रचार किया गया। इस रील के वायरल होने के बाद मधेपुरा पुलिस के ऊपर हिस्ट्रीशीटर को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का गंभीर आरोप लगा। सोशल मीडिया पर पुलिस की आलोचना होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए और अब कड़ा ऐक्शन हुआ है।

हिस्ट्रीशीटर अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव का वीडियो वायरल होने के बाद एक एसआई और दो चौकीदारों को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड होने वाले एसआई राम उदय कुमार और दो चौकीदार अनिल कुमार व मोहम्मद रसूल हैं। तीनों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है कि उन्होंने कुख्यात अपराधी को वीआईपी ट्रीटमेंट आखिर क्यों दिया?

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

गोपालगंज : फाइलेरिया रोकने की दवा खाने के बाद स्कूली बच्चे बीमार

Published

on

  • गोपालगंज के हरखुआ माध्यमिक विद्यालय में 15 बच्चे बीमार पड़े।
  • 58 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई, फिर तबीयत बिगड़ी।
  • सभी बच्चों को सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, सभी सुरक्षित।

गोपालगंज | आलोक कुमार 

बिहार के गोपालगंज में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाए जाने के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। स्कूल में अभिभावकों ने पहुंचकर हंगामा किया, हालांकि टीचरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस बीच हेडमास्टर ने एंबुलेंस बुलाकर 15 बीमार बच्चों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया है। बता दें कि हाथी पांव या फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दो साल से बड़े बच्चों को यह दवा खिलाई जाती है, जो एकदम सुरक्षित है।

गोपालगंज में बच्चों की तबीयत खराब होने की घटना शहर के हरखुआ गांव के एक माध्यमिक विद्यालय में घटी। हेडमास्टर कृष्ण मुरारी पांडे ने बताया कि स्कूल में 27 फरवरी को 58 बच्चे मौजूद थे। सभी बच्चों ने मिड डे मील खाया। फिर दोपहर करीब 3:00 बजे आशा वर्करो  ने स्कूल आकर सभी 58 बच्चों को फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल की गोलियां दीं।

प्रिंसिपल ने बताया कि दवा खाते ही कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सोने लगे, जबकि कुछ को उल्टी हुई।

इस बारे में सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने के बाद कुछ बच्चों में गैस बनने की शिकायत हो सकती है, जिससे उल्टी या पेट दर्द महसूस होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार डर के कारण भी बच्चों को ऐसी समस्या होती है, इसमें किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

शराब तस्करी में जेल गए आरोपी की मौत, परिवार बोला- हत्या हुई, जेल प्रशासन ने हार्टअटैक बताया

Published

on

परिजनों को बंदी की तबीयत खराब बताई गई, जब वे अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर हंगामा किया। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
परिजनों को बंदी की तबीयत खराब बताई गई, जब वे अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर हंगामा किया। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
  • बक्सर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत होने से उठे सवाल।
  • शराब तस्करी के आरोप में जेल में 14 दिन से था बंदी।
  • जेल में अचानक हुई मौत को परिजनों ने बताया हत्या।

बक्सर | अमीषा कुमारी

बिहार में शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत बक्सर सेंट्रल जेल में हो गई है। बीती 12 फरवरी को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में उसके साथ मारपीट हुई, उसके शरीर पर लाल निशान हैं। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सदर अस्पताल में हंगामा किया, तब मौके पर पुलिस पहुंची।अब मेडिकल बोर्ड की निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में जेल प्रशासन ने उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

दरअसल 40 साल के राजेंद्र सिंह को बक्सर पुलिस पकड़कर ले गई थी और 12 फरवरी को उसे जेल भेजा गया था। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर के रहने वाले थे।  मृतक के बड़े भाई राजू कुमार ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार करने के दौरान ही पुलिस ने राजेंद्र के साथ मारपीट की थी, जबकि वह बीमार चल रहा था। राजू का आरोप है कि “जेल भेजने के बाद भी भाई को पीटा गया। शरीर पर मौजूद लाल निशान साफ बता रहे हैं कि उसकी हत्या हुई है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending