रिपोर्टर की डायरी
उत्तरकाशी : स्वतंत्र पत्रकार ने क्या कवरेज की थी.. जिसके बाद बैराज में मिला शव
- पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए राज्य सरकार ने जांच बैठाई
- जिला अस्पताल के हालात पर कवरेज के अगले दिन हो गए थे लापता, बैराज में मिला शव
- पत्नी का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद से राजीव को मिल रही थीं डिलीट करने की धमकियां
उत्तरकाशी |
जिले के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जिले के जोशियाड़ा बैराज (Joshiyara hydroelectric barrage) में मिला जो दस दिन से लापता थे। पत्रकार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। पत्रकार के शव का सोमवार को अंतिम संस्कार हुआ।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल को ‘मदिरालय’ बताते हुए राजीव ने ग्राउंड रिपोर्ट की थी। अगले दिन वे लापता हो गए थे। राजीव जिले के एक स्वतंत्र पत्रकार थे जो यूट्यूब व फेसबुक पर ‘दिल्ली-उत्तराखंड लाइव’ नामक चैनल चलाकर लोकल मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते थे।
राजीव की पत्नी का कहना है कि बीते 18 सितंबर की रात पति राजीव प्रताप अपने एक दोस्त सोबन सिंह की कार लेकर ज्ञानसू से गंगोरी के लिए रवाना हुए। अगले दिन सुबह तक जब राजीव नहीं लौटे तो उनके दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर इसकी खोजबीन शुरू की।
जिला पुलिस ने लापता राजीव के लिए इश्तिहार निकाला था।
पत्नी बोली- वीडियो डिलीट करने की धमकी से परेशान थे
राजीव की पत्नी सोनम का कहना है कि “उनके पति की मौत अचानक कार के नदी में गिरने से नहीं हुई, उन्हें किसी ने अगवा करके मारा है।” उन्होंने बताया कि “18 सितंबर को रात 11 बजे उनकी पति से फोन पर बात हुई थी, तब उन्होंने कहा कि वे कुछ परेशान हैं क्योंकि उन्हें बार-बार फोन आ रहे हैं और धमकाया जा रहा है कि वीडियो डिलीट नहीं हुआ तो जान से मार डालेंगे”।
सोनम के मुताबिक, रात 11:50 पर भेजा उनका वीडियो अनडिलीवर्ड ही रहा और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं लगा।
10वें दिन जोशियाड़ा बैराज से मिला शव
खोज-बचाव अभियान चला रही संयुक्त टीम को राजीव का शव रविवार को जोशियाड़ा हाईड्रोइलेक्ट्रिक बैराज में मिला। शव को बैराज से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।
इस दौरान राजीव की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वे मान रही थीं कि राजीव को किसी ने धमकाने के लिए अगवा कर लिया है, पर उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके पति की मौत हो चुकी होगी।
मौत से ठीक पहले का CCTV मिला





