लाइव पन्ना
UP : अब भी छावनी बना बरेली.. इंटरनेट बैन देर रात खुला
- शनिवार दोपहर लागू हुई इंटरनेट बंदी के 48 घंटे पूरे होने पर सोमवार देर रात सेवा दोबारा शुरू हुई ।
- शहर अब भी कड़ी पुलिस सुरक्षा में, 4500 पुलिस कर्मी तैनात, RAF-PAC की कई बटालियन मौजूद।
- I love Muhammad को लेकर बीते शनिवार को हुआ था विवाद, तौकीर के करीबी को भी उठाया।
बरेली | मोनू पांडे्य
बरेली में शनिवार दोपहर दो बजे लागू हुए इंटरनेट बंदी के 48 घंटे पूरे हो जाने के बाद सोमवार देर रात सेवा शुरू कर दी गई। हालांकि शहर में अब भी बड़ी तादाद में अन्य जनपदों की फोर्स तैनात है जबकि इसे दो दिनों के लिए बुलाया गया था।
गौरतलब है कि जुमे की नमाज के दौरान ‘I love Muhammad’ को लेकर हुई हिंसक झड़प के बाद से जिले में धारा 163 तैनात है और इंटरनेट बैन लगा हुआ है।
बता दें कि पूरे जोन से बुलाई गई 4500 पुलिस फोर्स के अलावा RAF व PAC की कई बटालियन तैनात होने से शहर छाबनी बना हुआ है। कुल तैनात पुलिस में 800 महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं।
शांतिभंग की धारा लगी पर दशहरा मेले भी जारी
जिले में धारा 163 तैनात है और इंटरनेट बैन लगा हुआ है। हालांकि जिले में नवरात्र से जुड़े डांडिया कार्यक्रम व दशहरा मेले लगे हुए हैं व स्कूल/कॉलेज व बाजार खुले हुए हैं।
जानकारों का कहना है कि बुधवार को दशहरा और फिर शुक्रवार को जुमे की नमाज तक पुलिस फोर्स लगी रह सकती है। साथ ही, आगामी बड़े आयोजनों व जुमा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा जारी रह सकती है।
तौकीर रज़ा के करीबी को पकड़ा
पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी व इनकी ही पार्टी IMC (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) के पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में पुलिस ने 55 गिरफ्तारियां की हैं।

