Connect with us

आज की सुर्खियां

इजरायल-हमास के बीच बंधक-कैदियों की अदलाबदली, ट्रंप बोले- युद्ध खत्म हुआ

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

  1. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की जाँच CBI को सौंपी। एक्टर विजय की रैली में 40 लोगों की मौत हुई थी।
  2. लालू यादव के ऊपर ‘land for job’ मामले में क्रिमिनल केस चलेगा, जज ने कहा- लालू की जानकारी में रची गई थी साजिश।
  3. कनाडा से व्यापार बढ़ाने पर सहमति, दोनों देशों की टीमें जल्द बातचीत शुरू करेंगी। भारत दौरे पर हैं कनाडा की विदेश मंत्री।
  4. भारत दौरे पर आए अफ़गानी विदेश मंत्री बोले- भारत को चाबहार बंदरगाह पर लगे बैन को हटाने के लिए US से बात करनी चाहिए।
  5. हरियाणा ADGP की आत्महत्या में जातिगत भेदभाव के आरोपों को लेकर परिवार ऐक्शन पर अड़ा तो छुट्टी पर भेजे गए DGP 

 


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

  1. हमास ने 20 इजरायली बंधकों को रिहा किया, बदले में इज़रायल ने दो हज़ार फलस्तीनी कैदी रिहा किए। ट्रंप बोले- ‘गज़ा युद्ध खत्म।’
  2. इनोवेशन से आर्थिक विकास का रास्ता बताने वाले तीन अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल पुरस्कार।
  3. पाकिस्तान के मुरीदके में कट्टरपंथी संगठन के साथ सुरक्षा कर्मियों की हिंसक झड़प में एक पुलिस अफ़सर समेत 5 की मौतें।
  4. मांसेबच्चे में एड्स, हेपेटाइटिस-B और सिफ़लिस बीमारी के ट्रांसमिशन को पूरी तरह रोकने वाला दुनिया का पहला देश बना मालदीव।
  5. यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम और हाईरेंज मिसाइल देेने को लेकर बात करने शुक्रवार को वाशिंगटन जाएंगे जेलेंस्की।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *