Connect with us

आज की सुर्खियां

विवादित SIR अब पूरे देश में होगी; ईस्ट एशिया समिट से भारत का अमेरिका को संदेश

Published

on

Indian Foreign minister in 20th East Asia Summit in Kuala Lumpur.
Indian Foreign minister in 20th East Asia Summit in Kuala Lumpur. (credit - @DrSJaishankar)

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- UP समेत देश के 12 राज्यों व UT में SIR 2.0 का ऐलान, आखिरी वोटर लिस्ट में जिनके नाम, या पेरेंट्स शामिल, उन्हें कोई कागज नहीं देने होंगे।

2- डिजिटल अरेस्ट करके हुई प्रताड़नाओं के मामलों की जाँच CBI से करा सकती है सुप्रीम कोर्ट, सभी राज्यों से ऐसे मामलों की FIR मांगी।

3- जस्टिस सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का 53वां ‘चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया’ बनाया जाएगा, CJI बीआर गवई ने उनकी नियुक्ति की सिफारिश की।

4- चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और प. बंगाल में तेज बारिश का रेड अलर्ट, केरल में बारिश से दो मौतें।

5- आवारा कुत्तों में प्रजनन को नियंत्रित करने के इंतजामों की जानकारी सिर्फ दो राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट को दी, बाकी राज्यों को 3 नवंबर का अल्टीमेटम।

 


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ईस्ट एशिया समिट में विदेशमंत्री S. जयशंकर बोले- जो देश वैश्विक खुले बाजार की बातें करते हैं, वे ही ऊर्जा व्यापार रोककर संकट बढ़ा रहे।

2- मलेशिया के बाद जापान पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यहां की नई PM सनाई ताकाइची से होगी मुलाकात, सम्राट नारुहितो ने किया भव्य स्वागत।

3- चीन के दावे वाले दक्षिणी चीन सागर में तैनात दो अमेरिकी नौसेना विमान आधे घंटे के अंतराल पर क्रैश हो गए, नौसेना ने जांच के आदेश दिए।

4- रूस ने परमाणु संचालित एक क्रूज मिसाइल का सफल टेस्ट किया; साथ ही, अमेरिका के साथ प्लूटोनियम के सीमित इस्तेमाल का समझौता रद्द।

5- ऑस्ट्रेलिया में 3.11 लाख फेसबुक यूजरों को गोपनीयता उल्लंघन के लिए  270 करोड़ का मुआवजा देगी मेटा, 2010 में निजी डेटा बेचा था।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *