Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 53.77 फीसदी मतदान

Published

on

पटना |

बिहार विधानसभा में दोपहर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 53.77 फीसदी रहा है। निर्वाचन की ओर से जारी किए गए आकंड़ों के मुताबिक, तीन बजे तक 53.77 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया है। अभी भी मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। कुछ बूथों पर शाम पांच बजे मतदान बंद हो जाएगा।

 


 

कांग्रेस ने खराब वोटिंग मशीन का आरोप लगाया

बिहार कांग्रेस ने ट्वीट करके आरोप लगाया कि वोटिंग धीमे करायी जा रही है और कई जगहों पर खराब EVM (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीने) भेजी हैं। इस आरोप को मुख्य निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “पहले चरण के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।”


 

डिप्टी CM विजय सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी, बोले- ये राजद के ‘गुंडे’  

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ लखीसराय के एक गांव में नारेबाजी की घटना हुई, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा राजद के गुंडों ने किया। साथ ही मीडिया के सामने ही विजय कुमार सिन्हा ने डीएम को फोन लगाकर एसपी की शिकायत की। उनका कहना है कि एसपी ने मौके पर ऐक्शन नहीं लिया। बता दें कि विजय कुमार सिन्हा भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं, जिन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी टक्कर दे रहे हैं।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *