चुनावी डायरी
कांग्रेस बोली- अंबेडकर जयंती पर नीतीश का इस्तीफा ‘लोकतंत्र का अपमान’
पटना | बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे और सत्ता परिवर्तन पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि “नीतीश कुमार का उस दिन इस्तीफा देना, जब पूरा देश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।”
राजेश राम ने तंज कसते हुए कहा,
“कम से कम आज के दिन उन्हें इस राजनीतिक उठापटक से बचना चाहिए था। बाबा साहेब ने लोकतंत्र की नींव मजबूत करने के लिए संविधान दिया था, लेकिन आज बिहार में लोकतंत्र पूरी तरह खोखला हो चुका है।”
इसी सुर में सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम ने भी भाजपा पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। सासाराम में अंबेडकर जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि “एनडीए ने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बीच कार्यकाल में मुख्यमंत्री बदलना मतदाताओं के भरोसे के साथ अन्याय है।”

कांग्रेस सांसद
दोनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि बिहार में सिद्धांतों की बलि देकर सिर्फ सत्ता का खेल खेला जा रहा है।

