चुनावी डायरी
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के नए मुख्यमंत्री की शपथ, विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम
पटना | बिहार में NDA की नई सरकार में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। पटना के लोक भवन में बुधवार सुबह 11 बजे राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान(बाये से दाये) – बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, नए मुख्यमंत्री सम्राच चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी व डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव।
गौरतलब है कि आज केवल सीएम और दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली है, पूरी कैबिनेट का विस्तार बाद में होगा।
बीते मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हुआ है।
शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए घटक दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम बनाए गए जदयू के दोनों नेता बड़े राजनीतिक अनुभव वाले हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, सुपौल विधानसभा सीट से लगातार नौवीं बार विधायक चुने गए हैं।
दूसरी ओर, डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी जदयू से हैं और वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

