दुनिया गोल
Trump की नीतियों के बीच भारत का न्यूजीलैंड से Free Trade Agreement
- ट्रंप ने भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है, इस स्थिति से भारतीय व्यापार प्रभावित है।
- भारत ने अपने व्यापार को अन्य देशों की ओर बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते शुरू किए हैं।
- न्यूजीलैंड से पहले ओमान और UK के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता हो चुका है।
भारत-न्यूजीलैंड : सबसे तेजी से हुआ समझौता
1. न्यूजीलैंड में बिना टैरिफ के बिकेंगे भारतीय उत्पाद
न्यूजीलैंड के लिए होने वाले भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी होगी यानी न्यूजीलैंड में सभी भारतीय सामानों पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगेगा।
2. न्यूजीलैंड के 95% उत्पादों को भारतीय बाजारों में छूट
भारत आने वाले 95% सामानों पर शुल्क कम या खत्म हो गया है। FTA लागू होने के पहले दिन से ही आधे से ज्यादा सामानों पर Duty Free रहेगी।
3. भारतीय पेशेवरों के लिए आसान एंट्री
FTA से मोबिलिटी और वीजा के मामले में भी भारत को लाभ होगा। भारतीय छात्रों, पेशेवरों और स्किल्ड वर्कर्स के लिए न्यूजीलैंड में आसान एंट्री होगी। न्यूजीलैंड में Temporary Employment Entry Visa (5,000 तक, 3 साल तक रहने की सुविधा)।
4. भारत में भारी निवेश का वादा
- न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में $20 बिलियन निवेश करेगा, व्यापार समझौते में यह वादा किया गया है।
- 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य दोनों देशों ने लिया है, वर्तमान में $1.3 बिलियन मर्चेंडाइज ट्रेड है।

