Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत; ट्रंप ने ईरान पर फिर रूख पलटा

Published

on

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की विमान दुर्घटना में असमय मौत से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव ( फाइल फोटो- facebook/Ajit Pawar)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की विमान दुर्घटना में असमय मौत से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव ( फाइल फोटो- facebook/Ajit Pawar)

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की विमान हादसे में मौत, चुनावी रैली के लिए मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे थे, आज होगा अंतिम संस्कार।

2- अजित पवार की अचानक मौत पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच कराने की माँग की; शरद पवार बोले- हादसे का राजनीतिकरण न करें।

3- UGC के समता नियम के ख़िलाफ़ सवर्ण समाज के विरोध के बीच इस मामले पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हुआ, अभी तारीख़ तय नहीं।

4- यूपी के प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में बिना स्नान किए लौटे, मौनी अमावस्या पर प्रशासन ने रोका था, तब से धरना दे रहे थे।

5- नीटपीजी सीट में कोटा का दुरुपयोग की आशंका, जनरल कैटेगरी वाले दो छात्रों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के मांगी रिपोर्ट


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ईरान को लेकर फिर आक्रामक हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ईरान समझौता कर ले वरना अगला हमला पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ख़तरनाक होगा।

2- अमेरिकी दवाब के बीच कनाडा सुधार रहा भारत के साथ रिश्ते, मार्च के पहले सप्ताह में भारत दौरा कर सकते हैं कनाडाई पीएम मार्क कार्नी।

3- अमेरिका के बदले रूख के बीच 7 साल बाद चीन पहले ब्रिटिश पीएम, अपने साथ 50 कारोबारियों का दल ले गए, चीनी राष्ट्रपति से होगी मुलाकात।

4- अमेरिका के टेक्सास में सरकारी एजेंसियों और पब्लिक यूनिवर्सिटी को H1B वीजा तुरंत रोकने का आदेश, भारतीय पेशेवरों पर होगा असर।

5- एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का आकलन- रूस-यूक्रेन युद्ध में मौतों का आंकड़ा 20 लाख पार कर जाएगा। दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा सैनिक रूस खो चुका है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।