बोलते पन्ने
  • आज के अखबार
  • आज की सुर्खियां
  • चुनावी डायरी
  • रिसर्च इंजन
  • प्रदेश रिपोर्ट
  • दुनिया गोल
  • जनहित में जारी
  • मेरी सुनो
  • मुक्तक
  • फसाना
  • रिपोर्टर की डायरी
  • बच्चों की बात
Connect with us
बोलते पन्ने बोलते पन्ने

बोलते पन्ने

बिहार : गाेपालगंज में बेटे ने 100 रुपये के लिए मां का गला रेता

  • आज की सुर्खियां
    • 10 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

    • 9 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

    • 8 april, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

    • 7 Apri, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें

    • 6 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें

  • रिपोर्टर की डायरी
    • बेतिया (बिहार) : आग लगने से महादलित टोले के 150 मकानों में आग लगी, एक किशोरी झुलसी, कई मवेशियों की मौत

    • बालू माफियों ने नदी के पानी को बांध बनाकर रोक दिया, जिससे जलस्तर घटने से गांवों में जलसंकट पैदा हो गया है।

      अवैध खनन के लिए बदल दी सोन नदी की धारा, रोहतास के कई गांवों में जल संकट

    • नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ; मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू

    • इस निजी स्कूल व हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा था मासूम।

      जहानाबाद : हॉस्टल में पढ़ रहे 5 साल के बच्चे से कुकर्म के बाद हुई थी हत्या

    • लाल रंग के कपड़े पहने (इनसेट) युवक ने चाकू से हत्या कर दी, जिससे मृतक का सिर व धड़ अलग हो गया। भीड़ ने आरोपी को मार डाला।

      अररिया में सरेआम युवक की गला काटकर हत्या; भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

  • रिसर्च इंजन
    • नीतीश कुमार 9 बार सीएम बन चुके हैं और इस बार भी उनके ही चेहरे पर चुनाव लड़ा गया और अप्रत्याशित जीत मिली।

      कैसे समृद्ध बनेगा बिहार? हर 100 में से 72 रुपये के लिए हम केंद्र के भरोसे, CAG Report में खुलासा

    • भारत दौरे पर आए ब्राजीली राष्ट्रपति लुला के साथ भारतीय पीएम मोदी। (Photo Credit - X/@narendramodi)

      Critical Minerals Deal: भारत-ब्राजील के बीच हुआ समझौता, कितनी घटाएगा चीन पर निर्भरता?

    • India AI Impact Summit 2026 (Representational Photo)

      AI Impact Summit-2026 : 88 देश जिस घोषणा पत्र पर सहमत हुए, उसे जानिए

    • समृद्धि यात्रा के पहले दिन जीविका समूह से मिलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( साभार - facebook/Nitishkumar)

      CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा : जीत के महज दो माह में बिहार दौरे पर निकले, जानिए क्या है असली मकसद, कितना होगा सफल?

    • बिहार में धान की खरीद कम और धीमी होने से किसान अपनी फसल कम दाम पर खुले बाजार में बेचने को मजबूर हैं।

      बिहार में धान की अच्छी पैदावार के बाद भी खरीद के सीजन में क्यों परेशान हैं किसान 

  • दुनिया गोल
    • स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज

      ‘होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाजों से ईरान क्रिप्टो में ले रहा टोल टैक्स’ – रिपोर्ट

    • शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, सीज़फायर उल्लंघन के बीच क्या हैं इसके मायने?

    • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (X/cginisty)

      ट्रंप सीज़फायर की शर्त से पलटे : ‘लेबनान पर हमले’ को समझौते से बाहर बताया, लेबनान में 254 मौतों के बाद राष्ट्रीय शोक

    • लेबनान की राजधानी बेरूत में इज़रायल की भीषण बमबारी ने शांति की पहल को झटका दिया है।

      टूटने की कगार पर सीज़फायर : लेबनान पर इजरायली बमबारी के बाद ईरान ने ‘होर्मुज़’ को फिर किया बंद

    • ताइवान की मुख्य विपक्षी नेता चीन पहुंचीं, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हो सकती है मुलाकात

  • प्रदेश रिपोर्ट
    • बिहार
      • बेतिया (बिहार) : आग लगने से महादलित टोले के 150 मकानों में आग लगी, एक किशोरी झुलसी, कई मवेशियों की मौत

      • बालू माफियों ने नदी के पानी को बांध बनाकर रोक दिया, जिससे जलस्तर घटने से गांवों में जलसंकट पैदा हो गया है।

        अवैध खनन के लिए बदल दी सोन नदी की धारा, रोहतास के कई गांवों में जल संकट

      • बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

      • नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ; मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू

      • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जहानाबाद पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

        बिहार : जहानाबाद में मासूम बच्चे के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव

    • दिल्ली
      • AAP में आंतरिक कलह? राघव चड्ढा बोले- ‘पार्टी ने राज्यसभा में बोलने से रोका’, आतिशी ने दिया करारा जवाब

    • उत्तर प्रदेश
      • वृंदावन में नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत, करीब 12 श्रद्धालु लापता

      • UP : जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए कब से शुरू होगी उड़ानें?

  • लाइव पन्ना
    • वृंदावन में नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत, करीब 12 श्रद्धालु लापता

    • विधानसभा चुनाव- 2026 : असम, केरल और पुडुचेरी में आज डाले जा रहे वोट, जनिए अब तक कितनी वोटिंग हुई

    • 85 साल के शरद पवार ने दोबारा राज्यसभा सदस्य पद की शपथ व्हील चेयर पर ली। (तस्वीर - FB/Sharadpawar)

      राज्यसभा में शरद पवार समेत 19 सांसदों ने ली शपथ, जानें नीतीश कुमार सहित बाकी 18 सदस्य कब लेंगे शपथ?

    • नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पूजा के दौरान मंदिर में मची भगदड़, 9 महिलाओं की मौत

    • जवाहर लाल नेहरू और बीजू पटनायक को लेकर BJP सांसद की विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल

  • चुनावी डायरी
    • नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ; मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू

    • पटना स्थित कार्यालय में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम (फाइल फोटो - X/@INCBihar)

      बिहार कांग्रेस में 11 साल बाद बड़ा बदलाव, लेकिन ‘सोशल इंजीनियरिंग’ पर क्यों नहीं बन रही सहमति?

    • विधान परिषद की सदस्यता छोड़ी पर CM पद क्यों नहीं, क्या है नीतीश कुमार की रणनीति?

    • बिहार : नीतीश की विदाई पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, बोले- ‘मुश्किल तो है और मुसीबत भी है’

    • ‘नीतीश कुमार को दिल्ली भेजने से JDU ही नहीं BJP को भी नुकसान होगा, ये वादाखिलाफी है’ : पूर्व सांसद आनंद मोहन

  • आज के अखबार
    • बेंगलुरु में BPCL के छोटे सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। (तस्वीर - X/@nsc9news)

      पलायन कर रहे प्रवासियों को राहत : छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री में तेजी लायी सरकार

    • मीडिया रिपोर्ट : अमेरिका-ईरान के बीच समझौता कराने में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा पाकिस्तान

    • अमेरिकी मीडिया का दावा- ‘ईरान को खुफिया मदद दे रहा रूस’

    • जेरुशलम पोस्ट (तस्वीर - X/@ZvikaKlein)

      जेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?

    • भारत-यूरोपीय संघ के संयुक्त बयान ने रूस पर भारत के चले आ रहे चार साल के स्टैंड को बदल दिया है।

      भारत-EU संयुक्त बयान में ऐसा क्या, जिसे यूक्रेन पर भारत के बदले रुख की तरह देखा जा रहा?

  • और देखें
    • जनहित में जारी
      • पश्चिम बंगाल: वोटर लिस्ट से कटे रिकॉर्ड 91 लाख नाम! मालदा और मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा असर

      • राहत: केंद्र ने पेट्रोल पर ₹10 ‘स्पेशल ड्यूटी’ घटाई, डीजल से विशेष टैक्स पूरी तरह खत्म

      • ‘बीते 10 साल में बढ़ गया LPG व PNG का आयात’: जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

      • बच्चों को लत लगा रहे फेसबुक-यूट्यूब, अमेरिकी अदालतों ने लगाया ₹3,150 करोड़ का जुर्माना

      • बिहार में Peak Hour में बिजली होगी महंगी, जानिए Time of day टैरिफ योजना की डिटेल

    • मेरी सुनो
      • पंडुई महल

        पंडुई महल : जहानाबाद की 200 साल पुरानी विरासत अब जर्जर, संरक्षण की मांग उठी

      • रोहतास जिला में कृष्णानगर इलाके के लोगों ने रोड की समस्या को लेकर पुराना जीटी रोड जाम करके प्रदर्शन किया जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही।

        रोहतास (बिहार) : मेयर आवास के पास रहते हैं फिर भी कीचड़ में जी रहे..कृष्णानगर के लोगों ने मेन रोड जाम कर उठाई आवाज

      • मुंगेर में गंगा नदी में कटाव के चलते बड़ी संख्या में मकान डूबने की कगार पर हैं।

        गंगा में कटान से चौथी बार विस्थापन का संकट झेल रहे मुंगेर के किसान परिवार

      • अपने गांव में बतख पालन कर रहे मो. बिलाल।

        नौकरी के लिए बिहार नहीं छोड़ा, यूट्यूब से सीखकर बतख पालन शुरू किया.. अब अच्छी कमाई कर रहे!

      • सीतामढ़ी में वोट बहिष्कार करते स्थानीय वोटर।

        बिहार : डुमरा में टूटी रोड नहीं बनी, पानी भरने से परेशान लोगों ने वोट बहिष्कार किया

    • मुक्तक
      • अमावस्या

        करवाचौथ : इंतजार की अमावस्या …

      • मेट्रो शहर की मांएं | बोलते पन्ने (प्रतीकात्मक तस्वीर)

        मेट्रो शहर की मांएं | कविता

      • सांकेतिक फोटो

        उम्र का मौसम | कविता – सुजाता

      • बोलते पन्ने थंबनेल

        दंगों की आंच में रोमांस | कविता

    • बच्चों की बात
      • बिहार में सफाई कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के समान अवसर दिलाने के लिए नगर निगम ने नेक पहल शुरू की है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

        पटना नगर निगम की नेक पहल: सफाई कर्मियों के बच्चे को मुफ्त में करायी जाएगी कॉम्पिटीशन की तैयारी

      • पीड़ित बच्चा सातवीं कक्षा में पड़ता है।

        सहरसा : पीलिया से पीड़ित बच्चा टाई नहीं पहन पाया, स्कूल टीचर ने ग्राउंड के चक्कर लगवाए

      • इस नाले के खुले चैंबर में गिरने से मासूम की मौत हो गई।

        कैसा विकास : आंगनबाड़ी से लौट रही ढाई साल की बच्ची की गड्‍डे में गिरने से मौत

      • तस्वीर-- बोलते पन्ने टीम

        सुनिए बच्चों के रोचक जवाब.. जब उनसे पूछा कि उन्हें कहां जाना पसंद है ?

      • साभार इंटरनेट

        बड़ों से सवाल : बच्चों को बड़े होकर भी किताबें क्यों पढ़नी चाहिए ?

    • कोविड मेमोरियल
      • covid memorial - ground report, interview of victims' families

        Covid Memorial : Zero Deaths के दावों की पोल खोलते Kyara गांव वालों के आंसू | Bareilly

      • कोविड मेमोरियल

        Covid Memorial : दूसरी लहर में सरकार की कमियों का शिकार हुए मृतकों के परिवारों तक हमें पहुंचाइए

जनहित में जारी

बिहार : गाेपालगंज में बेटे ने 100 रुपये के लिए मां का गला रेता

Published

2 months ago

on

February 23, 2026

By

Samriti Sharma
  • Share
  • Tweet
  • नशे में आया था आरोपी, रुपये न देने पर कर दी हत्या
  • वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा, गिरफ्तार
  • नशे का आदी है आरोपी और दो पत्नियां उसे छोड़ चुकीं
(note – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर जाएं)

गोपालगंज | आलोक कुमार 

बिहार में शराबबंदी लागू करते हुए सरकार का मानना था कि इससे महिला हिंसा में कमी आएगी पर राज्य में हर रोज होने वाली घटनाएं बताती हैं कि न तो शराब बंदी ठीक से लागू है और न ही शराबबंदी अकेले घरेलू हिंसा रोकने में मददगार है।

दरअसल गोपालगंज जिले में नशे में घर पहुंचे एक जवान बेटे ने केवल 100 रुपये के लिए अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी है। अपनी मां को मार डालने वाला आरोपी पकड़ लिया गया है, वह पहले भी हिंसा करता रहा है। गांव वालो का कहना है कि उसके इस व्यवहार के चलते ही उसकी दो शादियां हुईं पर एक भी रिश्ता नहीं चल पाया। अब बीते 22 फरवरी को भी इस व्यक्ति ने अपनी मां को मार डाला।

गांव वालो ने पीटकर पुलिस को सौंपा

आरोपी रामभरोस रावत। (गाेपालगंज संवाददाता )

आरोपी रामभरोसे रावत को जमकर हुई पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। (गाेपालगंज संवाददाता )

यह वारदात गाेपालगंज जिले की है, वहां के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र उसरी बिनटोली में रविवार शाम (22 Feb) को यह घटना हुई। हमले के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी रामभरोसे रावत को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी (55) के रूप में हुई है।

वारदात के समय अकेली थी मां

मृतका के पति गणेश रावत ने बताया, उनका बेटा शराब पीकर घर आया था, उस समय घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। जबकि वे घर के बाहर काम कर रहे थे। पिता का कहना है कि बेटा बार-बार सौ रूपये मांग रहा था जो उनकी पत्नी के पास नहीं थे। इस पर गुस्साए बेटे ने वहीं पर रखे धारदार हथियार से मां का गला रेत दिया। मौके पर पत्नी चीखीं तो आसपास के लोग जुटे। उनके बेटे ने मां को मारकर भागने की कोशिश की तब सबने पकड़कर उसको खूब पीटा और पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।

आरोपी से पूछताछ जारी, धारधार हथियार बरामद

घटना की जानकारी देते सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार।  (गाेपालगंज संवाददाता )

घटना की जानकारी देते सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार।  (गाेपालगंज संवाददाता )

इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी रामभरोसे रावत को गिरफ्तार करके महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी घायल है इसलिए उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है, आगे जेल भेजा जाएगा।

 

Related Topics:BiharBihar CrimeGopalganjmurderslits throatगला रेतागोपालगंजगोपालगंज में अवैध शराबबिहारबिहार क्राइमबेटे ने मां को मारामर्डरशराब के नशे में हत्या
Up Next

पंडुई महल : जहानाबाद की 200 साल पुरानी विरासत अब जर्जर, संरक्षण की मांग उठी

Don't Miss

बिहार के छपरा में हत्या के चश्मदीद बुजुर्ग गवाह को मार डाला

Samriti Sharma

Continue Reading

You may like

  • नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पूजा के दौरान मंदिर में मची भगदड़, 9 महिलाओं की मौत

  • गोपालगंज (बिहार) : थावे महोत्सव का भव्य आगाज, दो दिनों तक बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा

  • नालंदा (बिहार) : सियाचिन की बर्फीली सरहद पर तैनात सैनिक की शहादत, घर आया पार्थिव शरीर

  • Bihar : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के ‘सम्राट अशोक व गौतम बुद्ध की मुलाकात’ बयान की क्यों हो रही चर्चा

  • मुजफ्फरपुर में ग्रामीण की हत्या मामले में थाना प्रभारी समेत पूरी टीम सस्पेंड

  • वंदे भारत में परोसे गए दही में कीड़े मिले, IRCTC पर लगा ₹10 लाख का जुर्माना

Click to comment

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनहित में जारी

पश्चिम बंगाल: वोटर लिस्ट से कटे रिकॉर्ड 91 लाख नाम! मालदा और मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा असर

Published

3 days ago

on

April 7, 2026

By

Bolte Panne Staff

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग (ECI) की विशेष जांच प्रक्रिया (SIR) के बाद मतदाता सूची की जो तस्वीर सामने आई है, उससे पता लगता है कि राज्य की वोटर लिस्ट से 91 लाख लोगों ने नाम कट गए हैं।

बीते सोमवार की देर रात चुनाव आयोग की ओर से तार्किक विसंगति’ (Logical Errors) की जांच के बाद इसकी अंतिम सूची जारी की गई। इसमें करीब 60 लाख में से 27 लाख वोटरों ने नाम हटा दिए गए हैं। ये ऐसे वोटर हैं जिनके नाम, उनके माता-पिता के नाम व उम्र के अंतर अथवा पते आदि में लॉजिकल कमियां थीं।

बीती 28 फ़रवरी को चुनाव आयोग ने जो वोटर लिस्ट प्रकाशित की थी, उसमें 63.67 लाख नाम हटाए गए थे। अब तार्किक विसंगति वाली सूची में हटे नामों को जोड़ने पर कुल हटाए गए वोटरों की संख्या 90.83 लाख यानी करीब 91 लाख पहुंच गई है।

बढ़ सकती है नाम कटने वालो की संख्या

वोटर लिस्ट से नाम हटने वालो की संख्या और बढ़ सकती है। दरअसल आयोग ने कहा है कि अब भी तार्किक विसंगति वाले क़रीब 22 हज़ार मतदाताओं के मामले में ई-हस्ताक्षर नहीं होने के कारण उनके नाम सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

हालांकि, उनके दस्तावेज़ों की जांच पूरी हो गई है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सूची से हटने वाले वोटरों की संख्या बढ़ सकती है।

सबसे ज्यादा नाम मुर्शीदाबाद व मालदा में कटे

चुनाव आयोग की ओर से सोमवार देर रात जारी तार्किक विसंगतियों से जुड़ी सूची में इस बात का ब्यौरा दिया गया है कि किस ज़िले से कितने नाम कटे हैं।

तार्किक विसंगति वाली सूची में सबसे ज़्यादा 4.55 लाख वोटरों के नाम मुर्शिदाबाद ज़िले से कटे हैं। इससे पहले 28 फ़रवरी की सूची में भी 2.94 लाख नाम कटे थे। यानी अकेले इसी ज़िले से क़रीब 7.49 लाख वोटरों के नाम सूची से कट गए हैं।

उसके बाद मालदा ज़िले से कुल 4.59 लाख वोटरों के नाम कटे हैं।

SIR से पहले 7.66 करोड़ वोटर थे

बता दें कि प. बंगाल में SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले मतदाताओं की संख्या लगभग 7.66 करोड़ थी। लेकिन ड्राफ़्ट सूची में 58 लाख से ज़्यादा नाम काट दिए गए थे। 28 फ़रवरी को प्रकाशित अंतिम सूची में क़रीब साढ़े पांच लाख वोटरों के नाम कट गए थे।

Continue Reading

जनहित में जारी

राहत: केंद्र ने पेट्रोल पर ₹10 ‘स्पेशल ड्यूटी’ घटाई, डीजल से विशेष टैक्स पूरी तरह खत्म

Published

2 weeks ago

on

March 27, 2026

By

Bolte Panne Staff
पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। (प्रतीकात्मक तस्वीर, wikimedia)

नई दिल्ली | भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लागू एक्साइज ड्यूटी (Special additional excise duty) को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। पीटीआई के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने 26 मार्च की देर रात एक नोटिफिकेशन जारी करके यह जानकारी दी है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल पर लगे स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

वहीं, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी गई है।

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये ड्यूटी हटा जाने के आम लोगों को पेट्रोल व डीजल कितना सस्ता मिलेगा।

बता दें कि विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) टैक्स या ड्यूटी, केंद्र सरकार की ओर से तब लगाई जाती है जब बाजार में बहुत उतार-चढ़ाव होता है। इस टैक्स से होने वाली कमाई का हिस्सा राज्यों के साथ नहीं बांटा जाता, यह पूरी तरह केंद्र के खजाने में जाता है।

उपभोक्ता व तेल कंपनियों को मिलेगी राहत

ड्यूटी हटाने को लेकर केंद्र सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के असर से आम उपभोक्ताओं को बचाने के लिए ऐसा किया गया है।

साथ ही, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रिफाइनिंग में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त रेवेन्यू जुटाने का ज्यादा मौका मिलेगा।

बता दें कि देश में 90% तेल का वितरण हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की मदद से होता है।

Continue Reading

जनहित में जारी

‘बीते 10 साल में बढ़ गया LPG व PNG का आयात’: जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

Published

2 weeks ago

on

March 27, 2026

By

Bolte Panne Staff
कांग्रेस महासचिव व सांसद जयराम रमेश (Screen Grab - Sansad TV)

नई दिल्ली | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि देश को गैस के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बनाने का पीएम मोदी का वादा गैस जैसा ही निकला।

उन्होंने आंकड़ों के जरिए कहा कि मोदी के दस साल के कार्यकाल में नेचुरल गैस का आयात घटने के बजाय बढ़ गया है।

साथ ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी के किए गए उस दावे की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2007 तक कृष्णा-गोदावरी बेसिन से गैस का उत्पादन होने लगेगा।

बता दें कि कैग की रिपोर्ट में गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की इस योजना पर सवाल उठाए गए थे।

आंकड़ों के जरिए PM को घेरा

कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में कुछ आंकड़े बताए हैं जिनकी स्वतंत्र रूप से जांच नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि साल 2014-15 में कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता 84% थी, जो 2024-25 में बढ़कर 90% हो गई है।

साथ ही, इसी अवधि के दौरान देश का एलपीजी आयात 46% से बढ़कर 62% तक पहुंच गया है।

सोशल मीडिया पर साधा निशाना

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

“पीएम मोदी द्वारा जिस गैस का बड़े स्तर पर वादा किया गया था, वह सिर्फ ‘गैस’ (हवाई बातें) ही बनकर रह गई है।”

साभार – X/Jairam_Ramesh

कांग्रेस महासचिव ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भरता के मंत्र’ पर सवाल उठाए हैं।

क्या था ‘देश के पहले गैस भंडार’ की खोज का मामला?

कृष्णा-गोदावरी बेसिन, जहां पर प्राकृतिक गैस के भंडार का दावा किया गया था। (तस्वीर – ndrdgh.gov.in)

जयराम रमेश ने जून, 2005 का जिक्र करते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने दावा किया था कि ‘गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन’ (GSPC) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में देश का सबसे बड़ा गैस भंडार खोज लिया है, जिससे भारत ऊर्जा के क्षेत्र में स्वतंत्र हो जाएगा।

जयराम रमेश ने कहा कि तब 2011 से 2016 के बीच की पांच कैग रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि इस पूरी योजना में करीब 20,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ और बाद में इसे ढकने के लिए GSPC का विलय ONGC में कर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
  • पढ़ें-समझें
  • देखें-दिखाएं
  • बोलेें-सुनें
प्रदेश रिपोर्ट51 minutes ago

बेतिया (बिहार) : आग लगने से महादलित टोले के 150 मकानों में आग लगी, एक किशोरी झुलसी, कई मवेशियों की मौत

उत्तर प्रदेश2 hours ago

वृंदावन में नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत, करीब 12 श्रद्धालु लापता

बालू माफियों ने नदी के पानी को बांध बनाकर रोक दिया, जिससे जलस्तर घटने से गांवों में जलसंकट पैदा हो गया है।
प्रदेश रिपोर्ट3 hours ago

अवैध खनन के लिए बदल दी सोन नदी की धारा, रोहतास के कई गांवों में जल संकट

अररिया कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ. झा
रिपोर्टर की डायरी7 months ago

अलविदा डॉ. झा : एक शिक्षक जिसने जिला बनने से पहले बनाया ‘अररिया कॉलेज’ 

https://www.pressenza.com/wp-content/uploads/2023/04/Eidl-Fitr.jpg
आज के अखबार2 years ago

वक्फ़ मामले में सरकार की लाइन पर हिन्दी अखबार

मुंद्रा बंदरगाह
पढ़ें-समझें10 months ago

मुंद्रा पोर्ट : एक छोटे गांव से कैसे बना वैश्विक बंदरगाह   

जनहित में जारी2 years ago

किताबों की मदद से आंसर कॉपी लिख सकेंगे!

जनहित में जारी2 years ago

नाज़ुक मोड़ पर पहुंचा किसान आंदोलन

Categories

  • आज की सुर्खियां (157)
  • आज के अखबार (66)
  • उत्तर प्रदेश (2)
  • कोविड मेमोरियल (2)
  • चुनावी डायरी (173)
  • जनहित में जारी (34)
  • दिल्ली (1)
  • दुनिया गोल (144)
  • देखें-दिखाएं (24)
  • पढ़ें-समझें (79)
  • प्रदेश रिपोर्ट (59)
  • बच्चों की बात (5)
  • बिहार (56)
  • बोलें-सुनें (3)
  • मुक्तक (4)
  • मेरी सुनो (13)
  • रिपोर्टर की डायरी (275)
  • रिसर्च इंजन (32)
  • लाइव पन्ना (134)

Trending

  • जेरुशलम पोस्ट (तस्वीर - X/@ZvikaKlein) जेरुशलम पोस्ट (तस्वीर - X/@ZvikaKlein)
    आज के अखबार1 month ago

    जेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?

  • प्रदेश रिपोर्ट2 months ago

    बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर

  • गोपालगंज का मॉडल अस्पताल गोपालगंज का मॉडल अस्पताल
    रिपोर्टर की डायरी2 months ago

    गोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान

  • जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे होमगार्ड अभ्यर्थी। जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे होमगार्ड अभ्यर्थी।
    रिपोर्टर की डायरी3 months ago

    बिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान

  • आज की सुर्खियां3 months ago

    आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

  • नोखा बाजार समिति स्थित CFC गोदाम पर मजदूरों का धरना तीन दिन से जारी है। नोखा बाजार समिति स्थित CFC गोदाम पर मजदूरों का धरना तीन दिन से जारी है।
    रिपोर्टर की डायरी3 months ago

    बिहार : धान खरीद के बीच रोहतास के FCI गोदाम में धरना, मजदूर बोले- ‘अनाज के हर ट्रक पर 1500 रुपये काटे जा रहे’

  • समृद्धि यात्रा के पहले दिन जीविका समूह से मिलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( साभार - facebook/Nitishkumar) समृद्धि यात्रा के पहले दिन जीविका समूह से मिलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( साभार - facebook/Nitishkumar)
    रिसर्च इंजन3 months ago

    CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा : जीत के महज दो माह में बिहार दौरे पर निकले, जानिए क्या है असली मकसद, कितना होगा सफल?

  • रिपोर्टर की डायरी3 weeks ago

    बिहार पुलिस के घुड़सवार दस्ते की शान है कोमल, अब तक जीत चुकी 11 गोल्ड मेडल

बोलते पन्ने
  • हमारे बारे में जानें
  • बोलते पन्ने से संपर्क करें
  • गोपनीयता की पॉलिसी

Copyright © 2024 boltepanne.com Design and Developed by Dev Techno Soft

Go to mobile version