Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

नवादा में वन विभाग फेल : हाथियों ने युवक को कुचला, तीन मवेशी भी मारे; इलाके में दहशत

Published

on

मौके पर टॉर्च लेकर हाथियों के झुंड को भगाने लोग।
  • हाथियों के झुंड ने रजौली के सूअरलेटी गांव में हमला किया।
  • 30 वर्षीय युवक की मौत, तीन भैंसों को भी मार डाला।

नवादा | अमन सिन्हा

बिहार के नवादा जिले में हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात जमकर उत्पात मचाया। रजौली थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत के सूअरलेटी गांव में एक 30 वर्षीय युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर हुई।

हाथियों का झुंड

मृतक की पहचान बागड़ी भुइया के पुत्र सनोज भुइया के रूप में हुई है। हाथियों ने गांव में घर के बाहर बंधी तीन भैंसों को भी मार डाला।

रजौली वन क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह जानलेवा घटना हुई।

हाथी के हमले में मरे युवक का शव।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के लगातार तांडव की सूचना वन विभाग को कई दिन पहले दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कदम नहीं उठाया। उनका आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी मीडिया रिपोर्टिंग के बाद ही सक्रिय होते हैं, जबकि ग्रामीणों की सूचना को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

लगभग दो दर्जन से अधिक हाथियों का यह झुंड अब कौवाकोल पहुंच गया है और कई फसलों को नष्ट कर चुका है। वर्तमान में ये हाथी नावाडीह के जंगल में उत्पात मचा रहे हैं। वन विभाग ने ड्रोन से हाथियों पर नजर रखने की बात कही है।

हाथियों के इस आतंक से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिपोर्टर की डायरी

रोहतास में थार का ‘खूनी’ कहर: दो युवकों की मौत, एक गंभीर; 50 मीटर तक घसीटती ले गई रफ्तार

Published

on

घटना के बाद थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
  • बिहार के रोहतास में थार चालक ने बाइक को टक्कर मारी।
  • बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की जान चली गई।
  • एक युवक थार के नीचे फंसकर घिसटता चला गया।

रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव

रफ़्तार और रसूख की पहचान मानी जाने वाली ‘थार’ एक बार फिर काल बनकर टूटी है। बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को एक अनियंत्रित थार ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक थार के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

थार की टक्कर से मोटरसाइकिल उसके नीचे आ गई, जिससे घटना की गंभीरता समझी जा सकती है।

देशभर में महिंद्रा थार से जुड़ी दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। भारी-भरकम बॉडी और शक्तिशाली इंजन के कारण अक्सर चालक इसे सड़कों पर तेज रफ़्तार से दौड़ाते हैं, जो निर्दोष राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रोहतास की यह घटना भी इसी रफ़्तार के जुनून का नतीजा है।

50 मीटर तक बाइक सवार को घसीटा

घटना के बाद बिलखती महिलाएं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दरिहट थाना क्षेत्र के भड़कुड़िया गांव के पास तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर डेहरी की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दो युवक छिटककर दूर जा गिरे, लेकिन बाइक चला रहा युवक गाड़ी के नीचे फंस गया। निर्दयी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ़्तार बढ़ा दी और युवक को दूर तक घसीटता ले गया।

चालक थार छोड़कर फरार

बाइक पर बैठे तीनों युवकों का नाम विकास कुमार (पुत्र स्व. सत्यनारायण कुशवाहा), रुस्तम अंसारी (पुत्र मिराज अंसारी) और नागा पासवान है।  इस हादसे में विकास और रुस्तम की मौत हो गई है, जबकि नागा पासवान का इलाज चल रहा है।

घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

दरिहट थानाध्यक्ष रविरंजन प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने थार और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 विशेषज्ञों का मानना है कि थार की ऊंचाई और ‘ब्लाइंड स्पॉट्स’ के कारण छोटे वाहन चालक अक्सर इसकी चपेट में आ जाते हैं। साथ ही, युवाओं में इस गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाने का ट्रेंड भी बढ़ती मौतों की एक बड़ी वजह है।

 

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

मुजफ्फरपुर में रो पड़े पूर्व मंत्री राम सूरत राय, करीबी की पेट व सिर पर गोली मारकर हुई हत्या

Published

on

मुशहरी, बिहार |

बिहार में बीजेपी के नेता व पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री मीडिया के सामने रोने लगे और उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही आरोपियों पर कार्रवाई कर दी होती तो आज उनका साथी जिंदा होता। गौरतलब है कि बिहार की NDA गठबंधन की सरकार में गृहमंत्रालय यानी कानून व्यवस्था बीजेपी के ही पास है।

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले गरहा ब्लॉक के मुरादपुर भगत गांव का है। जहां के निवासी हरि शंकर सिंह पर उनके बेटे के सामने ही अपराधियों ने गोलियों से हमला कर दिया। गोली लगने के बाद युवक को एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे के साथ बाइक पर बैठे थे, तभी गोली लगी

जानकारी के मुताबिक, हरि शंकर सिंह खेत से गेहूं की दौनी कराकर घर लौट रहे थे। उनके आगे गेहूं से लदा ट्रैक्टर चल रहा था और वह अपने बेटे के साथ बाइक से पीछे से आ रहे थे।

तभी मुरादपुर स्थित बुझावन भगत स्कूल के पास कुछ बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने उसके पेट और सिर में गोली मारी।

6 महीने पहले भी हुआ था हमला

बताया जा रहा है कि लगभग 6 महीने पहले भी हरि शंकर पर हमला किया गया था। उस वक्त हरि शंकर के घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने फायरिंग की थी। तब तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

मीडिया के सामने रो पड़े पूर्व मंत्री

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री रामसूरत राय अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वे रोने लगे और उन्होंने न्याय की मांग की, उन्होंने कहा-

“यह बहुत दुखद घटना है, यह मेरे पंचायत का ही लड़का है, मेरे घर-परिवार का लड़का है। उसके सिर पर गोली लगी है और उसकी मृत्यु हो गई है। 6 महीने पहले भी उस पर हमला हुआ था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

पुलिस को मौके से मिले दो खोखे

एसडीपीओ नगर विनीता सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। एफएसएल टीम ने मौके पर  साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गेहूं की दौनी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

बिहार : सिवान पुलिस ने किया ‘हाफ एनकाउंटर’, दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली

Published

on

बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी के पास पुलिस ने 'हाफ एनकाउंटर' किया।

सिवान | गगन पांडेय

बिहार पुलिस ने दो आरोपियों का ‘हाफ एनकाउंटर’ किया जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर है और  उन्हें सिवान से पटना हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

गौरतलब है कि यूपी पुलिस की तरह ही बिहार में भी पुलिस ने कई ऐसी मुठभेड़ की हैं, जिसमें आरोपियों के पैर में गोली लगी है जिससे वे लंगड़े हो जाते हैं।

इन मुठभेड़ों को ‘हाफ एनकाउंटर’ कहा जाता है और विशेषज्ञ मानते हैं कि एनकाउंटर के दौरान पुलिस की ओर से बताई गईं परिस्थितियां लगभग एक समान होती हैं, जिसको लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठते रहे हैं।

ताजा घटना सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुई है। यह कार्रवाई बसंतपुर पुलिस और एसआईटी टीम ने संयुक्त रूप से की।

सदर अस्पताल के डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार,

“पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी रोहित शर्मा को दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। दोनों को रेफर किया गया है।”

पुलिस बोली- ‘आत्मरक्षा में फायरिंग की’

पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार दोनों भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं।

जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से गोली चलाई गई।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहित शर्मा के रूप में हुई है, जिसके ऊपर 40 हजार रूपये का इनाम घोषित है। दूसरे आरोपी का नाम रोहित कुमार रिशु है।

पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर सिवान-पटना मलमलिया मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना इलाके के लहेजी गांव के पास हुआ। दावा है कि दोनों आरोपी अपराध की योजना बनाते हुए पकड़े गए।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending