Connect with us

दुनिया गोल

म्यांमार में तख्तापलट करने वाले सेना प्रमुख ने पद छोड़ा; जानिए क्या है रणनीति

Published

on

म्यांमार में सैन्य शासक ने तख्तापलट के बाद पहली बार संसद का सत्र बुलाया है।

नई दिल्ली | 2021 में पड़ोसी देश म्यांमार में जिस सेेना प्रमुख ने तख्तापलट किया था, उन्होंने सोमवार (30 march) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सेना की निगरानी में हाल में कराए गए आम चुनाव के बाद माना जा रहा है कि वे नई सरकार में वे उप-राष्ट्रपति बन सकते हैं।

ध्यान रहे कि तख्तापलट के बाद से म्यांमार में गृहयुद्ध जारी है।

जनरल मिन आंग ह्लाइंग (69) को  संसद के निचले सदन (Lower House) के सांसदों की ओर से उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

जनरल मिन आंग ह्लाइंग साल 2011 तक सेना से प्रमुख थे।

साथ ही, देश का ऊपरी सदन (Upper House) भी एक उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार को नामांकित करेगा।

इसके बाद दोनों सदन मिलकर इन तीन उम्मीदवारों में से किसी एक को राष्ट्रपति के रूप में चुनेंगे।

हालांकि, इस मतदान की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

बता दें कि म्यांमार में कराए गए आम चुनाव में सेना समर्थित ‘यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी’ (USDP) ने जीत हासिल की है।

मगर संयुक्त राष्ट्र और कई पश्चिमी देशों ने इसे मात्र दिखावा माना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *