Connect with us

आज की सुर्खियां

7 Apri, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- सुप्रीम कोर्ट का फैसला- “प. बंगाल के मालदा में SIR में लगे न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी के मामले की जांच NIA करेगी।”

2- आबकारी केस में हाईकोर्ट जज बदलने की मांग के मामले पर ख़ुद बहस करेंगे अरविंद केजरीवाल, मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

3- सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी बनीं देश के समलैंगिक समुदाय की पहली सांसद, राज्यसभा सदस्य की शपथ ली।

4- मदुरै की सेशन कोर्ट का फैसला- “हिरासत में पिता व बेटे की मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को फांसी होगी।”

5- पीएम मोदी ने बीजेपी वर्करों से कहा- “समान नागरिक संहिता और एक देश-एक चुनाव को लागू कराना हमारा मिशन।”


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान की अमेरिका को दो-टूक, पाक से मिले शांति प्रस्ताव पर बोला- “अस्थायी युद्ध विराम के बदले होर्मुज़ नहीं खुलेगा।”

2- इज़रायली हमले में ईरानी खुफिया प्रमुख समेत दो शीर्ष अधिकारियों की मौत, ईरानी सुप्रीम लीडर ने दी श्रद्धांजलि।

3- ट्रंप बोले- “ईरान में फंस गए  घायल पायलट की खबर लीक करने वाला पत्रकार अपना सोर्स बताए, वरना जेल भेजेंगे।”

4- नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश किया, चंद्रमा का चक्कर लगाकर पृथ्वी पर लौटेगा।

5- ईंधन संकट झेल रहे बांग्लादेश के विदेश मंत्री आज भारत दौरे पर आए, हाल में बांग्लादेश में बनी है नई सरकार।

आज की सुर्खियां

11 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें:

1- घर मे अधजले नोट मिलने के मामले में महाभियोग प्रक्रिया के बीच आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा।

2- वृंदावन में पोंटून पुल के टकराकर यमुना में मोटरबोट, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 लोग अब भी लापता।

3- यूपी में SIR के बाद फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी हुई, पूरे प्रदेश में 2 लाख, 4 हज़ार वोटरों के नाम कटे।

4- मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी रहे कर्नल पुरोहित को रिटायरमेंट से ठीक पहले मिला प्रमोशन।

5- स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद प. बंगाल में ओवैसी ने हुमायूं कबीर संग तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ेंगे चुनाव।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें:

1- आज से इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता; हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरों संग आए ईरानी प्रतिनिधि।

2- पाकिस्तान दौरे से पहले ईरानी स्पीकर बोले- संघर्ष विराम की शर्तें माने अमेरिका; अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- हमसे न खेले ईरान।

3- वार्ता से ठीक पहले पाक के रक्षा मंत्री ने इज़रायल कोकैंसरबताया, फिर डिलीट किया ट्वीट। इज़रायली विदेश मंत्री ने की बयान की निंदा।

4- एपस्टीन के जरिए ट्रंप व मेलानिया की दोस्ती के दावों का प्रथम महिला ने किया खंडन, बोलीं- एपस्टीन से मेरा कोई संबंध नहीं।”

5- अगले महीने भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारतीय विदेश सचिव मिसरी ने उनसे अमेरिका में की मुलाक़ात।

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

10 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

 1- तीन विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड वोटिंग : असम में 86%, पुडुचेरी में 90% वोट पड़े, केरल में भी रिकॉर्ड 78% मतदान हुआ।

2- मणिपुर के विष्णुपुर में बम हमले में दो बच्चों की मौत के बाद सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे सैंकड़ों लोग, पुलिस ने रोका।

3- भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- “सीज़फायर का लाभ उठाकर ईरान में फंसे भारतीय अर्मेनिया से रास्ते बाहर निकलें।”

4- संसद की एक स्थायी समिति ने डिजीयात्रा से जुडे बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा पर सवाल उठाए, पूछा- डेटा का स्वतंत्र ऑडिट क्यों नहीं हुआ?

5- LPG गैस की सप्लाई पर चर्चा के लिए आज से दो दिन के कतर दौरे के लिए रवाना हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- नेतन्याहू का दावा– “लेबनान ने द्विपक्षीय समझौता करने की अपील की”। हिजबुल्लाह ने सीधी बातचीत पर विरोध जताया।

2- इज़रायली पीएम नेतन्याहू के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- “संघर्ष विराम के समझौते में लेबनान शामिल नहीं था।”

3- 11 अप्रैल से इस्लामाबाद में शुरू होने जा रही शांति वार्ता के लिए तैयारियां पूरी, इज़रायली राजदूत बोले- पाक पर भरोसा नहीं।

4- यूक्रेन युद्ध में सैनिकों के शवों की अदला-बदली हुई, रुस ने यूक्रेन को सौंपे एक हज़ार शव, यूक्रेन ने भी 41 शव लौटाए।

5- IRGC ने होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित गलियारा देने से जुड़ा एक रुट मैप जारी किया, हालांकि जहाजों की आवाजाही लगभग बंद।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

9 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए

Published

on

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी – धर्म सुधार भले विधायिका की जिम्मा, मगर किसी धर्म में कौन सी प्रथा अंधविश्वास है, ये कोर्ट तय करेगी।”

2- असमकेरल और पुडुचेरी में आज हो रही वोटिंग, तीनों प्रदेशों की कुल 296 सीटों पर एक चरण में डाले जा रहे वोट।

3- महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन व परिसीमन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, अगले सप्ताह संसद में पारित होगा विधेयक।

4- प. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच टकराव; TMC का आरोप- “ऑफिस से बाहर निकाला”; आयोग का ट्वीट- “भयमुक्त चुनाव कराएंगे।”

5- हरियाणा में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की 12 साल बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ़ हुआ, ट्रायल में देरी पर मिली राहत। 


विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- पश्चिम एशिया में सीजफायर लागू होते ही इज़रायल की लेबनान पर भीषण बमबारी, ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट फिर बंद किया।

2- लेबनान ने इज़रायली हमले से एक दिन में 254 मौतें, राष्ट्रीय शोक का ऐलान, ईरान बोला- सीज़फायर और हमले एक साथ नहीं चलेंगे।

3- पाक की मध्यस्थता में हुए सीज़फायर की दुनियाभर के नेताओं ने की सराहना, भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीजफायर को सराहा।

4- दस अप्रैल को शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, विशेष दूत विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर।

5- उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़ी धोखाधड़ी मामले को ख़ारिज करने वाली याचिका को एक अमेरिकी अदालत ने स्वीकारा।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending