Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

बेगूसराय: छापामारी के दौरान जमीन में दबा विस्फोटक फटा, दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

Published

on

इस क्षेत्र में फटा विस्फोटक, एरिया को सील कर दिया गया है।
इस क्षेत्र में फटा विस्फोटक, एरिया को सील कर दिया गया है।

बेगूसराय | धनंजय झा

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों की सर्च में गई पुलिस के पांच जवान एक विस्फोटक की ज़द मेें आने से घायल हो गए।

यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में शनिवार को हुई। जहां दरभंगा और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम एक लूट कांड के नामजद आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान चला रही थी।

वृन्दावन गांव में छापामारी करने पहुंची थी संयुक्त पुलिस टीम।

वृन्दावन गांव में छापामारी करने पहुंची थी संयुक्त पुलिस टीम।

सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बगीचे की बाउंड्री के भीतर मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया विस्फोटक अचानक फट गया।

एसपी मनीष ने बताया कि

“यह छापामारी दरभंगा लूट कांड और एक्सिस बैंक लूट मामले के इनपुट के आधार पर की जा रही थी। सर्च के दौरान पहले से जमीन में दबाकर रखा गया कोई विस्फोटक ब्लास्ट हुआ है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और फरार अन्य अपराधियों की तलाश में सघन छापामारी जारी है।”

इस धमाके में दरोगा बीके ओझा व गुड़िया कुमारी घायल हो गए। साथ ही, एसटीएफ के तीन जवान नगीना, ज्ञानी और धर्मेंद्र भी मामूली रूप से घायल हुए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।

सभी घायलों को तत्काल नावकोठी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

हालांकि धमाके के बावजूद पुलिस ने अपना अभियान जारी रखा और एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से लूटे गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रदेश रिपोर्ट

सहरसा: पेट्रोल पंप पर दूसरी बार दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर नोजल मैन को मारी गोली

Published

on

इस पेट्रोल पंप पर पहले भी लूट हो चुकी है, आज दोबारा हमला हुआ।

सहरसा | मुकेश कुमार सिंह

बिहार के सहरसा जिले में खुलेआम पेट्रोल पंप पर बंदूक के बल लूट की गई। शनिवार को बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी स्थित ‘पूजा फ्यूल सेंटर’ पर बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक नोजल मैन को गोली मारकर घायल कर दिया। गौरतलब है कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी लूट की घटना हो चुकी है।

घायल हो गए नोजल मैन का इलाज चल रहा है।

घायल हो गए नोजल मैन का इलाज चल रहा है।

घायल कर्मी की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पेट्रोल पंप के मालिक सह जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के अनुसार, “

शनिवार दोपहर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। अपराधियों ने हथियार के बल पर नोजल मैन से रुपयों की मांग की। जब कर्मी ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और करीब 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।”

पेट्रोल पंप के मालिक अर्जुन चौधरी

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

निर्देश के बाद भी मौके पर नहीं थे पुलिसकर्मी

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पंप मालिक ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार, सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस पेट्रोल पंप पर एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस पदाधिकारी की स्थायी नियुक्ति की गई है। इसके बावजूद, घटना के वक्त दोनों ही अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे।

क्या बोले सदर डीएसपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापामारी की जा रही है।

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

सिवान: भाई की मौत के 9 महीने बाद भी नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सिस्टम से हारकर टावर पर चढ़ा बड़ा भाई

Published

on

मोबाइल टावर पर चढ़कर अपने छोटे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए प्रोटेस्ट करता युवक

सिवान | गगन पाण्डेय

बिहार के सिवान में सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। करीब 9 महीने पहले जेल में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में आज तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इस व्यवस्था से तंग आकर मृतक का बड़ा भाई शनिवार (11 अप्रैल) को विरोध स्वरूप एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव की है। मृतक फैज़ अनवर के बड़े भाई सैफ उर्फ लालू ने टावर पर चढ़कर मांग की कि जब तक डीएम खुद आकर उनकी गुहार नहीं सुनेंगे, वह नीचे नहीं उतरेंगे। नीचे खड़े परिजन “जस्टिस फॉर फैज़ अनवर” का बैनर लिए नारेबाजी कर रहे थे।

मोबाइल टावर के नीचे प्रदर्शन करती मां व अन्य परिजन

मोबाइल टावर के नीचे प्रदर्शन करती मां व अन्य परिजन

क्या है पूरा मामला?

सैफ के छोटे भाई फैज़ अनवर अली उर्फ बिहारी की 2 अगस्त 2025 को सिवान मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। फैज़ एक मामले में बेल पर थे, जो 31 जुलाई 2025 को खत्म हुई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन महज 48 घंटे के भीतर उनकी मौत की खबर आई। परिजनों का आरोप है कि जेल के भीतर उनकी हत्या की गई है।

रिपोर्ट के लिए नौ महीने का लंबा इंतज़ार

मृतक की मां ने रोते हुए मीडिया को बताया, “मेरे बेटे की हत्या हुई है। बड़ा बेटा महीनों से रिपोर्ट के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक रिपोर्ट नहीं दी गई।” आमतौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाती है, लेकिन पटना (हायर सेंटर) से रिपोर्ट न आने की बात कहकर प्रशासन मामले को लटकाए हुए है।

पुलिस का आश्वासन और पीड़ित का दर्द

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आश्वासन देकर सैफ को टावर से नीचे उतारा। हालांकि, सैफ ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें हर थानेदार से सिर्फ आश्वासन ही मिलता आ रहा है, इंसाफ नहीं।

 

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

गोपालगंज: इनामी अपराधी से सांठगांठ का ऑडियो वायरल, सिधवलिया CO प्रीति लता पर डीएम ने करायी FIR

Published

on

सिधवलिया सीओ प्रीति लता
सिधवलिया सीओ प्रीति लता

गोपालगंज | आलोक कुमार

बिहार के गोपालगंज जिले में सिधवलिया प्रखंड की अंचलाधिकारी (सीओ) प्रीति लता की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है।

जिसके बाद जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सीओ के खिलाफ सिधवलिया थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

डीएम ने 10 अप्रैल को मीडिया के सामने बयान जारी करके बताया कि “सीओ प्रीति लता फोन पर जिले के एक कुख्यात अपराधी व भूमिया के साथ साठगांठ कर रही हैं।”  डीएम ने कहा कि सीओ सरकारी जमीन का बंदर-बांट करते हुए भूमिया को सरकारी कार्रवाई से बचाने का आश्वासन दे रही थीं।

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने इस मामले पर कहा कि “किसी सरकारी पदाधिकारी का इस तरह एक फरार अपराधी से संपर्क में होना अत्यंत गंभीर है।”

सीओ के ऊपर केस दर्ज करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी किए जाने की बात कही है।


वायरल ऑडियो में क्या है जिसपर हुआ ऐक्शन?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोन रिकॉर्डिंग में एक पुरुष व एक महिला के बीच बातचीत है। महिला खुद को सीओ सिधवलिया बता रही है, जबकि फोन कॉल में मौजूद पुरुष की पहचान स्पष्ट नहीं है। बोलते पन्ने इस ऑडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सकता है।

कॉल में हुई बातचीत इस प्रकार है —

महिला – “नमस्कार”

पुरुष न पहचानने के अंदाज में – ‘हेलो..हेलो’।

महिला कहती हैं- “हम बोल रहे हैं, सीओ सिधवलिया।”

पुरुष कहता है.. “ओह नमस्ते मैडम, बोला जाए।”

महिला – “क्या नंबर सेव नहीं है?”

पुरुष – “फोन जेब में था..नाम देख नहीं पाए।”

महिला – “अच्छा सुनिए, उस मैटर पर एडीएम ऑर्डर कर दिये कि सीओ पर विभागीय कार्रवाई की जाए। वही वाले मैटर पर … कि जमीन क्यों खाली नहीं करा रही है। ”

पुरुष सिर्फ अच्छा कहकर बात सुनता है।

महिला – “तो तत्काल आनन-फानन में हर रेकमेंड करके आंगनवाड़ी बनवा देते हैं। आंगनवाड़ी के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। पूरा जमीन नहीं लेंगे उसमें, पूरा जमीन बचा रहेगा। समझ गए?”

पुरुष – “अरे बचा दीजिए, हम एडीएम साहब से मिल लेते हैं, एडीएम साहब से प्रेशर नहीं आएगा..”

महिला (बात काटते हुए) – “एडीएम सर का प्रेशर कैसे नहीं आएगा, एडीएम सर का ऑर्डर आ गया है! भेजें हम व्हाट्सऐप पर? रुकिए हम भेजते हैं। …. पता नहीं वो मेरे खिलाफ क्यों आ रहे हैं। आप वहां जाइएगा वो जरूर सोचेंगे कि मैं ही भिजवाई हूं। समझ रहे हैं बात को?”

पुरुष – “अच्छा, ओह।”

महिला – “वो दो बार मेरे खिलाफ कार्रवाई का लिख चुके हैं, आज तक मेरे जीवन में ऐसा नहीं हुआ। (भावुक होते हुए) पहली बार हो रहा है भई, एक स्पष्टीकरण नहीं आया था आज तक मेरे ऊपर। ”

पुरुष – “ओह, अच्छा मैडम चिंता नहीं करिए। अच्छा हम परवीन पांडेय को बताते हैं।”

 

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending