Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

सहरसा: पेट्रोल पंप पर दूसरी बार दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर नोजल मैन को मारी गोली

Published

on

इस पेट्रोल पंप पर पहले भी लूट हो चुकी है, आज दोबारा हमला हुआ।

सहरसा | मुकेश कुमार सिंह

बिहार के सहरसा जिले में खुलेआम पेट्रोल पंप पर बंदूक के बल लूट की गई। शनिवार को बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी स्थित ‘पूजा फ्यूल सेंटर’ पर बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक नोजल मैन को गोली मारकर घायल कर दिया। गौरतलब है कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी लूट की घटना हो चुकी है।

घायल हो गए नोजल मैन का इलाज चल रहा है।

घायल हो गए नोजल मैन का इलाज चल रहा है।

घायल कर्मी की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पेट्रोल पंप के मालिक सह जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के अनुसार, “

शनिवार दोपहर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। अपराधियों ने हथियार के बल पर नोजल मैन से रुपयों की मांग की। जब कर्मी ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और करीब 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।”

पेट्रोल पंप के मालिक अर्जुन चौधरी

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

निर्देश के बाद भी मौके पर नहीं थे पुलिसकर्मी

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पंप मालिक ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार, सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस पेट्रोल पंप पर एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस पदाधिकारी की स्थायी नियुक्ति की गई है। इसके बावजूद, घटना के वक्त दोनों ही अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे।

क्या बोले सदर डीएसपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापामारी की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *