Connect with us

दुनिया गोल

पोप और ट्रंप के बीच टकराव: अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद की ‘जीसस’ वाली एआई फोटो डाली फिर डिलीट की

Published

on

ट्रंप का ट्वीट
ट्रंप का ट्वीट

नई दिल्ली | युद्ध के बीच कैथोलिक धर्म के पोप फ्रांसिस की अमेरिका को लेकर परोक्ष रूप से की गई आलोचना का राष्ट्रपति ट्रंप ने तीखा जवाब दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पोप की आलोचना की और उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दे डाली।

गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस ने वैश्विक शांति की अपील करते हुए कहा था, “दुनिया के किसी भी देश को खुद को ‘सर्वशक्तिमान’ नहीं समझना चाहिए। अहंकार केवल विनाश की ओर ले जाता है।”

इतना ही नहीं, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एआई (AI) जेनरेड फोटो साझा की, जिसमें उन्हें ईसा मसीह (Jesus) के समकक्ष या उनके साये के रूप में दिखाया गया है। इस फोटो ने धार्मिक संगठनों और वैटिकन समर्थकों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया। विवाद को बढ़ता देख ट्रंप ने कुछ ही घंटों बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

उधर, पोप फ्रांसिस ने ट्रंप की आलोचना पर कोई जवाबी प्रतिक्रिया नहीं दी है। पोप लियो ने कहा है कि

“उन्हें ट्रंप प्रशासन से “कोई डर नहीं है” और वह युद्ध के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाना जारी रखेंगे।”