Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, दोपहर 3 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे

Published

on

कैबिनेट बैठक के बाद विदा होते नीतीश कुमार (साभार X)
नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक की तस्वीर

पटना | बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद अब उनके इस्तीफे की घड़ी करीब आ गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नीतीश कुमार आज दोपहर 3 बजे के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक की तस्वीर

नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक की तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को अपने इस्तीफे के निर्णय की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि “वे नई बनने वाली सरकार को अपना समर्थन जारी रखेंगे।”

मंत्री रामकृपाल यादव ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि “यह एक अत्यंत भावुक क्षण था।”

“मुख्यमंत्री ने अपने सभी सहयोगियों और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में मौजूद हर कोई उनके इस फैसले से भावुक नजर आया।”

राज्यसभा की सदस्यता लेते नीतीश कुमार (Screen grab- Sansadtv) फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक, आज की कैबिनेट बैठक किसी विधायी कार्य के लिए नहीं, बल्कि विदाई के लिए बुलाई गई थी। बैठक में किसी भी नए प्रस्ताव पर चर्चा नहीं की गई।

गौरतलब है कि बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा केवल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी अपनी बात रखी।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही अब सबकी नजरें राजभवन पर टिकी हैं, जहां शाम तक नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।