Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पर्यवेक्षक शिवराज पहुंचे पटना

Published

on

बिहार में नई सरकार की घोषणा की संभावनाओं के बीच पटना में बीजेपी का कार्यालय सजा हुआ है।
बिहार में नई सरकार की घोषणा की संभावनाओं के बीच पटना में बीजेपी का कार्यालय सजा हुआ है।

पटना | बिहार की राजनीति में आज बैठकों और बड़ी घोषणाओं का दिन है।

नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच चुके हैं। उनके साथ बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद हैं।

ये नेता आज शाम चार बजे अटल सभागार में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।

शिवराज सिंह चौहान (तस्वीर – विकिमीडिया)

माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व पहले ही नए सीएम का नाम तय कर चुका है, इस बैठक में भाजपा विधायकों के सामने पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान उस नाम को औपचारिक रूप से रखेंगे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप शिवराज सिंह चौहान नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। इस रेस में भाजपा के सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है। (फाइल फोटो)

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप शिवराज सिंह चौहान नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। इस रेस में भाजपा के सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है। (फाइल फोटो)

भाजपा की बैठक के तुरंत बाद विधानमंडल के ‘सेंट्रल हॉल’ में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक बुलाई गई है।

इसमें जदयू, हम और अन्य सहयोगी दलों के साथ नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

यह पहली बार है जब भाजपा का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए सीधे तौर पर पटना में मौजूद है।