आज की सुर्खियां
ममता का इस्तीफे से इनकार, BJP को ट्रंप की बधाई, खाड़ी में लापता हुआ US विमान; 6 मई की 10 बड़ी खबरें पढ़िए
देश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- निर्वतमान CM ममता बनर्जी बोलीं- “चुनाव आयोग ने सौ सीटों पर गड़बड़ी की, मैं इस्तीफा क्यों दूं, हम हारे नहीं हैं।”
2- बंगाल में नौ मई को शपथ ग्रहण होगा, शुभेंदु अधिकारी का सीएम बनना लगभग तय; चुनाव बाद हिंसा में दो मौतें।
3- तमिलनाडु में विजय 7 मई को लेंगे शपथ, 5 सीटें जीतने वाली कांग्रेस दे सकती है समर्थन, सहयोगी DMK नाराज़।
4- असम में 10 मई को फिर शपथ लेंगे हिमंता सरमा; यूपी में भी योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने के संकेत मिले।
5- भाजपा की बंगाल जीत पर बांग्लादेश ने बधाई दी, पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी दी जीत पर बधाई।
विदेश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- चीन के हुनान प्रांत की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 26 श्रमिकों की मौत व 61 लोग घायल हुए।
2- यूएई पर दूसरे दिन भी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, तनाव बढ़ने के बावजूद अमेरिका बोला- युद्दविराम क़ायम।
3- कतर के वायुक्षेत्र से एक अमेरिकी वायुसेना का विमान लापता, ईरान ने इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया है।
4- UN रिपोर्ट के मुताबिक़- प्रवासियों के ज़रिए विदेश से धन पाने में भारत फिर अव्वल, 2024 में 137 अरब डॉलर रकम मिली।
5- भारतीय पत्रकार आनंद आरके व सुपर्णा शर्मा को डिजिटल निगरानी पर काम के लिए पत्रकारिता का सर्वोच्च पुलित्सजर सम्मान मिलेगा।

