Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

मोदी की मां के अपमान के खिलाफ जमीन पर NDA की बदसलूकी

Published

on

  • एनडीए ने पांच घंटे के बिहार बंद के दौरान एंबुलेंस रोकी, महिलाओं के बदसलूकी के वीडियो वायरल
  • राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगे, कुछ जगहों पर बंद लागू कराने में कार्यकर्ता हुए आक्रामक

गोपाल प्रसाद आर्य |

बिहार में राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा का असर जमीन पर कितने दिन चलेगा, यह तो वक्त बताएगा। पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा के समाप्त होने के एक दिन बाद ही इंडिया गठबंधन पर अपनी मृत मां को गाली देने का जो आरोप लगाया, वहां से बीजेपी को राजनीतिक पलटवार करने की जमीन मिल गई। इसी के तहत बीते गुरुवार को पूरे बिहार में एनडीए के घटक दलों ने पांच घंटे का बिहार बंद बुलाया जिसका मिलाजुला असर दिखा। बंद लागू कराने के दौरान भागलपुर, जहानाबाद, पटना में भाजपा-जदयू के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और आम लोगों से बदसलूकी की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुए।

भारत बंद के दौरान एनडीए कार्यकर्ता

भारत बंद के दौरान एनडीए कार्यकर्ता

बैकफुट पर चल रही भाजपा को ‘मां’ की शक्ति मिली

राहुल गांधी की ओर से बिहार में जारी SIR के खिलाफ जो यात्रा निकाली गई थी, उसके विरोध में भाजपा हाईकमान की ओर से कोई पुख्ता पटलवार नहीं हुआ था जिससे प्रदेश में भाजपा बैक-फुट पर नजर आ रही थी। पर दो मई को पीएम मोदी ने राज्य की जीविका दीदियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए जो दावा किया, उसने भाजपा को एक मुद्दा दे दिया। पीएम मोदी ने कहा था- ‘उनकी दिवंगत मां को इंडिया गठबंधन के मंच से अपशब्द कहे गए। इसे वे तो माफ कर सकते हैं पर वे जानते हैं कि बिहार की महिलाएं इसे माफ नहीं करेंगी।’

दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा (फाइल फोटो)

दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा (फाइल फोटो)

पीएम का भाषण सुन रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का तब भावुक होने का एक वीडियो भी सामने आया। राजनीतिक विशेषज्ञों ने यहां से ही अंदाजा लगा लिया था कि इस मुद्दे पर भाजपा अब राहुल-तेजस्वी को घेरेगी और ठीक वही हुआ। भाजपा का बिहार बंद का पोस्टर भी यही संकेत देता है कि पार्टी इस मुद्दे को महिला सम्मान से जोड़कर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती है। 

बिहार बंद पर बीजेपी की ओर से जारी पोस्टर, साभार - एक्स

बिहार बंद पर बीजेपी की ओर से जारी पोस्टर, साभार – एक्स

मां का पैर धोते पीएम का पोस्टर जारी किया  

भाजपा ने अपने एक्स हैंडिल से बिहार बंद का जो पोस्टर जारी किया, उसमें पीएम मोदी अपनी मां के पैर धोते नजर आते हैं। पोस्टर साफ संकेत देता है कि इस पूरे मामले को भावनात्मक रूप देते हुए बिहार बंद किया जाना था पर कार्यकर्ताओं की कुछ हरकतों ने पार्टी की फजीयत भी करवा दी।  

 

गर्भवती को अस्पताल ले जाने से रोका –  एनडीए का कहना है कि बंद से आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया पर जमुई में इसके उलट देखने को मिला। यहां के कचहरी चौक के पास एक एम्बुलेंस को तक रोका गया है, जिसमें एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान भाजपा नेता कहते सुने गए कि दोपहर 12 बजे से पहले किसी को नहीं जाने दिया जाएगा जबकि मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि महिला की डिलीवरी होने को है, ऐसे में आप कैसे उसे जाने से रोक सकते हैं? 

बाइक सवार पति-पत्नी को रोकते जदयू-भाजपा कार्यकर्ता (भागलपुर)

बाइक सवार पति-पत्नी को रोकते जदयू-भाजपा कार्यकर्ता (भागलपुर)

दंपति नहीं रुके तो बदसलूकी की –  भागलपुर में बाइक से जा रहे एक दंपति का रास्ता रोका गया, इस दौरान जदयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं से उनकी बहस हुई। किसी मकान की छत से लिए गए घटना के वीडियो से स्पष्ट होता है कि बहस बढ़ने के बाद दंपति के साथ बदसलूकी हुई।  

टीचर को स्कूल जाने से हाथ पकड़कर रोका –  जहानाबाद में कार से स्कूल जा रही एक टीचर का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोका। महिला कार से उतरी और पैदल ही आगे बढ़ने लगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे राजद पार्टी से संंबंधित बताया और हाथ पकड़कर पीछे ले जाने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला बढ़ने से रुकवाया। 

एनटीपीसी परीक्षा देने जा रही छात्रा को रोका – रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा देने पटना जा रही एक छात्रा को ओबरा (औरंगाबाद) में बिहार बंद के चलते फंस गई, परीक्षा के बारे में बताने के बावजूद उसे आगे जाने नहीं दिया गया, जिससे वह बेबस होकर मीडिया कर्मियों के सामने भावुक हो गई। 

जज की गाड़ी रोका, टेंपो पर डंडे मारे –  पटना में बिहार बंद लागू कराने के दौरान डाक बंगला चौराहे पर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की गाड़ी को रोका दिया जबकि राज्यसरकार ने बंद के लिए कोई छुट्टी घोषित नहीं की थी। यही नहीं, ड्यूटी पर जा रहे एक जज की गाड़ी को भी रोका गया है। इसके अलावा, सवारी ले जा रहे टेंपो को डंडा मारकर रोका, बस के आगे कार्यकर्ता खड़े हो गए। 

हालात देख लोगों ने बंद कर ली दुकानें

बताते दें कि राज्य सरकार की ओर से बंद के लिए कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई इसलिए स्कूल और कॉलेज खुले रहे। पर कई जगहों पर निजी संस्थानों ने स्थानीय हालातों को देखते हुए कुछ घंटों के लिए दुकानें-स्टोर बंद रखे। बैंक सामान्य रूप से खुले रहे, हालांकि प्रदर्शन के कारण कुछ शाखाओं में कामकाज प्रभावित भी हुआ। प्रदेश के अन्य जिलों में बंद का असर मिलाजुला रहा, जहां दो घंटे के बाद लोगों ने अपने संस्थान और कार्यालय को खोला।

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल की यात्रा के मंच से एक व्यक्ति ने दी थी गाली

बता दें कि दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के लिए बनाए गए स्वागत मंच से पीएम मोदी व उनकी मां को गाली दी गई थी। सिमरी थानाक्षेत्र के बिठौली चौक पर एक मंच बनाया गया था, जहां मोहम्मद रिजवी नाम के एक व्यक्ति ने पीएम को गाली दी, इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वो पंक्चर की दुकान चलाता है। गौरतलब है कि घटना के समय राहुल या कोई बड़ा नेता वहां मौजूद नहीं था। इस मामले में स्थानीय कांग्रेस नेता के खिलाफ भी केस दर्ज है जिसे पुलिस ढूंढ रही है।  

राजद-कांग्रेस ने एनडीए नेताओं की अभद्र टिप्पणियां गिनाईं 

बिहार बंद के दौरान राजद व बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल काफी एक्टिव रहे। इन दोनों दलों ने कई ट्वीट के जरिए एनडीए नेताओं की तथाकथित अभद्र टिप्पणियों का मुद्दा उठाया। साथ ही, बंद लागू कराने के दौरान आम लोगों विशेषकर महिलाओं से हुई अभद्रता के वीडियो जारी करके महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिपोर्टर की डायरी

जब नीतीश कुमार दसवीं बार CM बने, उसी दिन नालंदा विवि ने पूरे किए 75 वर्ष

Published

on

By The image belongs to the Nava Nalanda Mahavihara and I have permission - https://www.youtube.com/watch?v=VKXzC6nb-34, Public Domain, Link
प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने इस डीम्ड विश्वविद्यालय का स्थापना की थी।
  • नव नालंदा महाविहार (Deemed University) ने 21 सितंबर को स्थापना के 75 वर्ष पूरे किए
नालंदा | संजीव राज
जिस दिन नालंदा के राजगीर के बेटे नीतीश कुमार ने पटना में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली, उसी दिन राजगीर से महज 12 किलोमीटर दूर नालंदा में एक और इतिहास बना। यह ऐतिहासिक बन है- नव नालंदा महाविहार (Deemed University) ने अपने 75 वर्ष पूरे किए
यह संयोग एक संदेश भी लाया।
एक तरफ बिहार की नई सरकार शपथ ले रही है जो बार-बार दावा करती है कि वे शिक्षा क्रांति लाएंगे।

दूसरी तरफ उसी बिहार का नालंदा खड़ा है जो 1600 साल पहले दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय था, जिसे ह्वेनसांग ने “ज्ञान का संयुक्त राष्ट्र” कहा था और जिसे आज फिर से जीवित किया जा रहा है।
प्रथम राष्ट्रपति ने रखी थी नींव 
20 नवंबर 1951 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने नव नालंदा महाविहार की नींव रखी थी। इसका एक ही उद्देश्य था कि 12वीं सदी में बख्तियार खिलजी द्वारा जलाए गए प्राचीन नालंदा को फिर से खड़ा किया जाए।  
75 साल पूरे होने के मौके पर पहुंचे केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

75 साल पूरे होने के मौके पर पहुंचे केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

AI से पांडुलिपियां होंगी डिजिटल
आज 75 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने घोषणा की- 
“नव नालंदा महाविहार को ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ का क्लस्टर सेंटर बनाया जा रहा है, प्राचीन पांडुलिपियों का AI से डिजिटलीकरण होगा।”
5वीं सदी में दुनिया के 10 हजार विद्यार्थी पढ़ते थे
एक समय यहां विदेशी विद्यार्थी पाली, बौद्ध दर्शन और तिब्बती अध्ययन पढ़ने आते हैं। वियतनाम के बौद्ध संघ ने इसे “United Nations of Wisdom” कहा। 5वीं सदी में 10,000 विद्यार्थी और 1,500 शिक्षक थे। कोरिया, चीन, तिब्बत, मध्य एशिया से लोग पढ़ने आते थे। आज फिर विदेशी छात्र भारत को “बौद्ध संस्कृति का राजदूत” बनकर लौट रहे हैं।
Continue Reading

चुनावी डायरी

दो सीटें जीतने के बाद भी NDA सरकार में सीमांचल को सीमित प्रतिनिधित्व, अररिया की जनता नाराज

Published

on

  • अररिया जिले को NDA सरकार के मंत्रीमंडल में कोई मंत्री नहीं मिला जबकि पहले हर सरकार यहां से मंत्री बनाती आई है।

फारबिसगंज(अररिया) |  मुबारक हुसैन
नई सरकार के गठन के साथ एनडीए समर्थकों में जहां उत्साह का माहौल है, वहीं अररिया जिले में निराशा गहराती दिख रही है। इसका कारण है कि जिले से किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला, जबकि हर सरकार में अररिया से कैबिनेट मंत्री बनते आए हैं। इस बार पूर्णिया से विधायक लेशी सिंह को जरूर मंत्री बनाया गया है पर NDA मंत्रीमंडल में घटे सीमांचल के प्रतिनिधित्व से आम लोग नाराज हैं।

बीजेपी ने दो सीट जीतीं फिर भी उपेक्षित
अररिया जिले की कुल छह विधानसभा सीटों में से नरपतगंज और सिकटी में भाजपा ने जीत दर्ज की। खासकर सिकटी से लगातार हैट्रिक के साथ छठी बार विधानसभा पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मंडल के मंत्री बनने की अटकलें तेज थीं। पिछली सरकार में उन्होंने बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में कार्य किया था और सीमांचल सहित कोसी अंचल के मुद्दों को मजबूती से उठाया था। ऐसे में माना जा रहा था कि अनुभव और लगातार जीत के आधार पर उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। लेकिन इस बार उन्हें भी बाहर रखा गया, जिससे जिले में मायूसी और राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

एनडीए का कमजोर प्रदर्शन भी बनी वजह?
पिछले दो चुनावों की तुलना में इस बार जिले में एनडीए का प्रदर्शन कमजोर रहा है। फारबिसगंज और रानीगंज जैसी परंपरागत सीटों पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा। दो दशक से अधिक समय तक इन दोनों सीटों पर एनडीए का कब्जा रहा था। रानीगंज में जहां जदयू विजयी होती रही, वहीं फारबिसगंज भाजपा की सुरक्षित मानी जाने वाली सीट रही है। विश्लेषकों का कहना है कि छह में से सिर्फ दो सीटें जीत पाने की स्थिति एनडीए के लिए अनुकूल नहीं रही, जिसका असर मंत्री पद के चयन में दिखा है।

अररिया को मिलता रहा है प्रतिनिधित्व
स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चाहे राज्य में महागठबंधन सरकार रही हो या एनडीए की, अररिया को हमेशा मंत्री पद के स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलता रहा है। जिले के दिग्गज नेताओं जैसे सरयू मिश्रा, मोइदुर रहमान, अजीमुद्दीन, तस्लीमुद्दीन, सरफराज आलम, शाहनवाज आलम, शांति देवी और रामजी दास ऋषिदेव आदि ने पूर्व में मंत्री पद संभालकर जिले का प्रतिनिधित्व किया है। इसी क्रम को पिछले कार्यकाल में विजय कुमार मंडल ने आगे बढ़ाया पर इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।

सीमांचल की आवाज़ कमजोर होने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांचल क्षेत्र पहले से ही विकास के मामले में पिछड़ा माना जाता है। ऐसे में मंत्री पद जैसा प्रतिनिधित्व जिले की समस्याओं को सरकार तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का साधन रहा है। इस बार किसी भी नेता को मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने से आम लोगों में चिंता है कि जिले की आवाज राजधानी में कमजोर पड़ सकती है।

क्या कहते हैं पार्टी कार्यकर्ता
अररिया को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व न मिलने को लेकर NDA के घटक दलों के कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे राजनीतिक रूप से गलत संदेश जा सकता है। हालांकि कार्यकर्ता यह भी कह रहे हैं कि अगर 5 साल के कार्यकाल में NDA अपना कैबिनेट विस्तार करती है तो जरूर अररिया को मंत्री मिलेगा।


 

NDA सरकार के जिलावार कैबिनेट मंत्रियों की सूची

1. सहयोगी कोटा – संतोष सुमन – HAM – (गया)
2. सहयोगी कोटा – संजय पासवान – LJPR- (बेगूसराय)
3. सहयोगी कोटा – संजय सिंह – LJPR – ( वैशाली)
4. सहयोगी कोटा – दीपक प्रकाश – RLM – ( वैशाली )
5. भाजपा कोटा – रामकपाल यादव – BJP ( पटना)
6. भाजपा कोटा – संजय सिंह टाइगर – BJP ( आरा )
7. भाजपा कोटा – अरुण शंकर प्रसाद – BJP ( मधुबनी)
8. भाजपा कोटा – सुरेन्द्र मेहता – BJP, ( बेगूसराय)
9. भाजपा कोटा – नारायण प्रसाद – BJP ( पश्चिम चंपारण)
10. भाजपा कोटा – सम्राट चौधरी – डिप्टी सीएम ( मुंगेर )
11. भाजपा कोटा – विजय सिन्हा – डिप्टी सीएम – ( लखीसराय)
12. भाजपा कोटा – दिलीप जायसवाल – BJP ( किशनगंज )
13. भाजपा कोटा – मंगल पांडेय – BJP ( सीवान)
14. भाजपा कोटा – नितिन नवीन – BJP ( पटना)
15. भाजपा कोटा – रमा निपद – BJP ( मुजफ्फरपुर)
16. भाजपा कोटा – लखेंद्र पासवान – BJP ( वैशाली)
17. भाजपा कोटा – श्रेयसी सिंह – BJP ( जमुई )
18. भाजपा कोटा – प्रमोद कुमार चंद्रवंशी – BJP ( जहानाबाद)
19. JDU कोटा – नीतीश कुमार – मुख्यमंत्री ( नालंदा)
20. JDU कोटा – विजय कुमार चौधरी – JDU ( समस्तीपुर)
21. JDU कोटा – अशोक चौधरी – JDU (शेखपुरा)
22. JDU कोटा – विजेन्द्र यादव – JDU ( सुपौल)
23. JDU कोटा – श्रवण कुमार – JDU ( नालंदा)
24. JDU कोटा – जमा खान – JDU ( कैमूर)
25. JDU कोटा – लेशी सिंह – JDU ( पूर्णिया)
26. JDU कोटा – मदन सहनी – JDU ( दरभंगा)

Continue Reading

चुनावी डायरी

बिहार : नई सरकार की शपथ के दिन मौन व्रत पर बैठे प्रशांत किशोर

Published

on

गांधी प्रतिमा के सहयोगियों संग बैठे प्रशांत किशोर।
गांधी प्रतिमा के सहयोगियों संग बैठे प्रशांत किशोर।
  • 20 नवंबर सुबह 11:14 मिनट से मौन व्रत शुरू हुआ तो 21 नवंबर को सुबह 11:15 बजे तक चलेगा।

बेतिया (पश्चिमी चंपारण) |

बिहार में गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इसी दिन को प्रशांत किशोर ने जनसुराज की चुनावी रणनीति की गड़बड़ियों से जुड़े प्रायश्चित के लिए चुना।

दो दिन पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोेर ने मीडिया के सामने कहा था कि वे जनता तक अपने संदेश को ठीक ढंग से पहुंचा नहीं पाए, जिसके लिए वे प्रायश्चित स्वरूप एक दिन का मौत व्रत रखेंगे।

इसके तहत प्रशांत किशोर ने आज (20 नवंबर) सुबह सबा 11 बजे पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम में मौन उपवास शुरू किया जो अगले दिन इसी समय तक चलेगा। अपने सहयोगियों के साथ वे गांधी प्रतिमा के पास बैठे मौत उपवास अकेले कर रहे हैं।

जनसुराज पार्टी ने एक्स पर प्रशांत किशोर की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ‘गांधी आश्रम , भितिहरवा में एक दिन के मौन उपवास के साथ बिहार में बदलाव की नई शुरुआत।’

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी और उन्हें 3.34 प्रतिशत वोट मिला।

 

गांधी के आंदोलन के खिलाफ रहे हैं PK

गांधी के रास्ते पर चलते हुए मौन व्रत करके आत्मबल और आत्म चिंतन कर रहे प्रशांत किशोर कुछ मामलों में गांधीवादी विचारधारा से उलट राय रखते हैं। प्रशांत किशोर अक्सर अपने भाषणों में कहते रहे हैं कि वे महात्मा गांधी के आंदोलन करने के तरीकों का समर्थन नहीं करते।

वे कहते हैं कि दीर्घकालिक विकास और व्यवस्था में बदलाव के लिए आंदोलन आधारभूत तरीका नहीं है, बल्कि वे ऐसी चुनावी प्रक्रिया के समर्थक हैं जिसमें सही लोग चुनकर नेतृत्व करें।

उनका कहना है कि फ्रांस रेवोल्यूशन को छोड़कर इतिहास में किसी भी आंदोलन या क्रांति ने किसी भी देश में लंबे समय तक टिकने वाले विकास का रास्ता नहीं बनाया है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending