रिपोर्टर की डायरी
बिहार में तस्करी का नया तरीका: गोपालगंज में फेरे लेने के बाद दो दुल्हनें भागीं, दुल्हों से 5 लाख की ठगी
- बिहार के गोपालगंज में शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी।
- राजस्थान के दो युवकों की शादी कराई फिर पीटा, दुल्हनें भागीं।
- सात फेरे लेकर दोनों शादी हुईं, फोटो भी खिंचवाए गए।

हाथों में लगी शादी की मेंहदी दिखाते पीड़ित दोनों युवक। दोनों ही गोपालगंज की लड़कियों को ‘खरीदकर’ शादी करने आए थे।
रिपोर्टर की डायरी
बिहार : बिल नहीं जमा हुआ तो पूरे गांव की बत्ती काटी, ग्रामीण बोले- बिना नोटिस कार्रवाई
- 12 लाख से अधिक बकाया बिल बकाया होने पर नवादा में कार्रवाई।
नवादा | अमन कुमार सिन्हा
बिहार के नवादा जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने पर एक पूरे गांव की बिजली काट दी है। कौआकोल प्रखंड के गुआघोघरा गांव में यह कार्रवाई की गई है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। ग्रामीण का आरोप है कि बिजली विभाग में कोई नोटिस हम लोगों को नहीं दिया है।
गुरुवार को विद्युत विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गांव के ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। गांव के लोगों ने देर रात वीडियो जारी कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।
विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया।
कुमार ने बताया कि वर्षों से यहां के उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। बिल जमा करने के लिए कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसी ने भुगतान नहीं दिया। अंततः, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी।
रिपोर्टर की डायरी
बांका (बिहार): वनकर्मी ने प्रेमिका की हत्या करके 430 किलोमीटर दूर जंगल में गाड़ दी लाश
- रोहतास से अगवा किया, जमुई में मार डाला और बांका में लाश छुपाई।
बांका |
शादी का दवाब बना रही अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए एक फॉरेस्ट गार्ड ने उसे रोहतास में अगवा किया, जमुई में मार डाला और बांका में जाकर उसकी लाश को जंगल में दफना दिया। मासूम लड़की की लाश उसके घर रोहतास जिले से 430 किलोमीटर दूर बांका जिले के जंगल में दस फीट गहरे गड्डे में डीकंपोस्ड मिली है, जहां आरोपी फॉरेस्ट गार्ड पोस्टेड है।
प्रेम में जान गंवाने वाली युवती इंटर की छात्रा व एक ब्यूटीशियन थी, जो तीन महीने पहले काम के लिए घर से निकली और लापता हो गई थी। घटना के बाद से हत्यारोपी फॉरेस्ट गार्ड लापता था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया है।
मृतका की पहचान शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। वह रोहतास के नोखा ब्लॉक के भटौली गांव की निवासी थी। 20 नवंबर 2025 को वो ब्यूटी पार्लर का सामान लेने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, फिर वापस नहीं लौटी। शिवानी की मां ने बेटी के अपहरण का आरोप प्रिंस कुमार राय पर लगाते हुए केस दर्ज कराया था। प्रिंस भोजपुर जिले के तरारी ब्लॉक के खरौना गांव का निवासी है।
परिजनों के अनुसार, शिवानी ने आखिर बार फोन पर बताया था कि प्रिंस उसे जबरन देवघर ले जा रहा है और उसके साथ अन्य लड़के भी हैं जो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने प्रिंस करीब डेढ़ महीने बाद 13 जनवरी 2026 को बांका जिले के कटोरिया थाना इलाके से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में फॉर्रेस्ट के पद पर कार्यरत है।
रिपोर्टर की डायरी
बिहार में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का होने लगा विरोध, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर क्या कहा?
- “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म को लेकर जहानाबाद में विरोध।
- प्रतिरोध मार्च निकालकर फिल्म रिलीज रोकने की मांग उठाई।
- सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के नाम को आपत्तिजनक नहीं पाया है।
जहानाबाद | शिवा केसरी
“यादव जी की लव स्टोरी” नाम से आ रही एक नई हिन्दी फिल्म का विरोध बिहार में होने लगा है। यहां के जहानाबाद जिले में यादव समाज ने प्रतिरोध मार्च निकालकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। जबकि एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट कर चुका है कि इस फिल्म के नाम से यादव समाज को लेकर कोई निगेटिव छवि का संदेश नहीं जा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुस्लिम-यादव समीकरण को जानबूझकर लव-जेहाद के रूप में प्रदर्शित करने के मकसद से फिल्म बनाई गई है।
दरअसल फिल्म में यादव सरनेम वाले एक व्यक्ति की लव स्टोरी दिखाई गई है जो मुस्लिम लड़की से प्रेम करता है। इस मामले में विश्व यादव परिषद की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा था कि एक हिन्दू का मुस्लिम से प्रेम करना, सामाजिक तानेबाने को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?
जहानाबाद के अरवल मोड़ से शुरू होकर प्रतिरोध मार्च कारगिल चौक होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा, जहां समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। साथ ही सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान यादव समाज के लोगों ने कहा कि अगर यह फिल्म रिलीज की गई तो वे राज्यभर में आंदोलन को और तेज करेंगे। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी को इस मामले की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि हाल ही में आई फिल्म ‘घुसखोर पंडित’ से यह मामला अलग है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घुसखोर शब्द का अर्थ भ्रष्ट होता है जो नकारात्मक अर्थ से जोड़ता है, जबकि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म में ऐसा कोई शब्द नहीं है।
-
दुनिया गोल3 months agoPakistan में क्यों मचा बवाल, Imran Khan जिंदा हैं या नहीं?
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां3 months agoTop News : इंडियो को 10% उड़ाने घटाने का आदेश; मेहुल चौकसी को भारत लाने का रास्ता साफ

