Connect with us

दुनिया गोल

ईरानी रिपब्लिक डे पर जनता के बीच पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री

Published

on

नई दिल्ली | आज यानी एक अप्रैल को ईरान अपना रिपब्लिक डे मना रहा है। इस मौके की पूर्व संध्या पर निकाली गई एक रैली के दौरान ईरानी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री जनता के बीच नज़र आए।
31 मार्च की शाम को वे मास्क लगाकर जनता के बीच पहुंचे और मीडिया से भी बात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजे़शकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघ़ची ने आम लोगों के साथ सेल्फी भी ली।
स्थानीय मीडिया ने जब विदेश मंत्री अराघ़ची से इस दौरे का मकसद पूछा तो उन्होंने मास्क हटाते हुए कहा,
“मैं  ज़मीनी स्तर पर चल रहे इस आंदोलन से ऊर्जा लेने आया हूं।”
इससे पहले ये दोनों शीर्ष नेता आखिरी बार तेहरान की सड़कों पर “ईरानी कुद्स दिवस” के मौके पर ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीज़ानी के साथ दिखे थे।
बाद में सुरक्षा प्रमुख लारीज़ानी की इज़रायली हवाई हमले में मौत हो गई थी।
बता दें 1979 में 30 और 31 मार्च को जनमत संग्रह के बाद 1 अप्रैल को ‘राजशाही’ खत्म करके ‘ईरान इस्लामी गणराज्य’ की स्थापना हुई थी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *