Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

बिहार : अफसर बोले- ‘भटका हाथी वापस झारखंड लौटा’; रोहतास में उत्पात जारी ..किसान परेशान

Published

on

सोन नदी के टीले पर बसी झोपड़ी पर हमला करता भटका हुआ हाथी। (तस्वीर - रोहतास संवाददाता)

सासाराम | अविनाश कुमार श्रीवास्तव

झारखंड की सीमा से लगते बिहार के रोहतास जिले में दो सप्ताह से एक हाथी के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। झुंड से बिछड़ गए हाथी के हमले से कई झोपड़ियां उजड़ गई हैं, कुछ मवेशियों की हमले में मौत हो गई जबकि कई दर्जन मवेशी घायल हैं।

भयभीत किसानों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है।  दूसरी ओर, वन विभाग कह रहा है कि वह हाथी को दोबारा झारखंड की ओर भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर चुका है।

हाथी के उत्पात की हालिया घटनाएं रोहतास जिले के तिलौथू व अमझोर के पास देखी गई हैं। जहां सोन नदी के बीचों-बीच स्थित बालू के ऊंचे टीलों पर बसी कई झाड़ियों को हाथी ने उजाड़ दिया।

लाठी लेकर हाथी को भगाने को जाते किसान।

किसानों की मांग है कि हाथी को बेहोश करके वन विभाग सुरक्षित स्थान पर ले जाए क्योंकि गेहूं की फसल पक जाने के चलते वे मशाल या पटाखे जलाकर हाथी को नहीं भगा सकते, इससे फसल जल सकती है।

दूसरी ओर, DFO पहले कह चुके हैं कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हाथी को बेहोश करना जोखिम भरा हो सकता है।

उसे हटाने के लिए वन विभाग के सात पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आई विशेष टीम लगातार अभियान चला रही है।

सोन नदी में पानी घटने के बाद इन टीलों पर करीब 400 गरीब परिवार अस्थायी तौर पर बस जाते हैं और सोन नदी के किनारे खेती-बाड़ी करते हैं।

हाथी इन टीलों पर बसी झोपड़ियों को उजाड़ रहे हैं।  पीड़ित किसानों का कहना है कि जंगली इलाके से भटककर हाथी दो दिन पहले यहां पहुंचा है।

एक सप्ताह पहले यही हाथी नौहट्टा के जंगलों में कैमूर पहाड़ी के आसपास उत्पात मचा रहा था। अब यह हाथी आगे बढ़कर तिलौथू की तरफ आ गया है।

किसानों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को सूचना भेजी है पर कोई मदद को नहीं पहुंचा और स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुपों में यह मैसेज भेजा जा रहा है कि “हाथी झारखंड भेज दिया गया है।”

दूसरी ओर, संवाददाता ने इस बारे में पूछने के लिए रोहतास के DFO स्टालिन फिडल कुमार से संपर्क साधना चाहा पर बात नहीं हो सकी।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

रिपोर्टर की डायरी

रोहतास में ₹2 करोड़ की ठगी का खेल: सेमिनार में कमाई दोगुनी करने की ट्रिक सिखाने वाला गिरफ्तार

Published

on

पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। (फोटो- रोहतास संवाददाता)
पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। (फोटो- रोहतास संवाददाता)
  • बिहार के रोहतास जिले में ऑनलाइन ठगी का गिरोह सक्रिय।
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाकर रूपये ऐंठता था, सेमिनार भी करवाए।
  • आरोपी को सासाराम पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

(Note – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।)

सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव

कम समय में रूपया दोगुने करने का झांसा देकर ऑनलाइन दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह ने बिहार के रोहतास में लोगों से ठगी की है। इसी जिले का रहने वाला मुख्य आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर हरियाणा से यह गिरोह चला रहा था।  वह लोगों को भरमाने के लिए ऑनलाइन कमाई बढ़ाने के तरीकों से जुड़े तथाकथित ऑनलाइन सेमिनार भी चलाता था।

रोहतास जिले की पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम में उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ला निवासी कामेश्वर प्रसाद कश्यप के बेटे रौशन कुमार कश्यप (40) के रूप में हुई है।

रौशन कुमार कश्यप फर्जी वेबसाइट बनाकर नेटवर्किंग का जाल फैला रहा था। ठगी के शिकार लोगों का कहना है कि आरोपी रोशन ने उन्हें रूपया निवेश करने पर हर महीने 10% मुनाफे का लालच दिया था। साथ ही उसने शत प्रतिशत वापसी का वादा किया था, लेकिन जब रूपये वापस देने की बारी आई तो आरोपी फरार हो गया और उसके परिवार वाले गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे।

आरोपी रौशन कुमार कश्यप की टीम में उसकी पत्नी अमृता कश्यप, भाई राकेश कुमार कश्यप, भाई की पत्नी खुशबू कश्यप, छोटा भाई राजू कश्यप शामिल थे। इसके अवाला, दिल्ली के एक निवासी दर्शन सोलंकी व गुडगांव निवासी नारायण राय भी शामिल हैं।

ठगी में शामिल लोगों ने सासाराम एवं आसपास के इलाकों में रहने वाले रोशन कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंह, नलिन पुष्कर, अभिनंदन कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, राजू रंजन, दीपक कुमार, विशाल कुमार, नंदकिशोर सिंह सहित अन्य लोगों से लगभग 2 करोड़ से अधिक की राशि का ठगी की है। ठगी का मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। रोहतास पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया है।  फिलहाल पुलिस इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील किया कि वे ऐसी किसी भी अनाधिकृत ऑनलाइन वेबसाइट या लुभावनी स्कीमों के झांसे में न आएं।

Continue Reading

चुनावी डायरी

क्या बिहार और प. बंगाल से नया UT बनेगा? केंद्रीय गृह राज्यमंत्री क्या बोले?

Published

on

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Photo - FB/Nityanand Rai)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Photo - FB/Nityanand Rai)

नई दिल्ली | हाल में बिहार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बदले जाने और बिहार में नीतीश कुमार के सरकार छोड़ने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार बिहार व प. बंगाल के कुछ जिलों को मुलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बना सकती है। इन अफवाहों को लेकर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि जनता ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दे। साथ ही उन्होंने सांसद पप्पू यादव के इस बारे में किए गए दावे को गंभीरता से न लेेने को कहा।

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ट्वीट किया है-

“बिहार और प.बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पूरी तरह तथ्य से परे है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं यह बताना चाहता हूं कि पप्पू यादव के ट्वीट को कोई गंभीरता से ना ले।”

नित्यानंद राय का ट्वीट

नित्यानंद राय का ट्वीट

सांसद पप्पू यादव ने किया दावा

दरअसल 5 मार्च को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने को लेकर ट्वीट करके ऐलान किया। इसी दिन राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी करके बिहार समेत सात राज्य व दो केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल/उपराज्यपाल बदले गए। एक ही दिन हुए इन दो अहम बदलावों को लेकर सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि ऐसा एक नया केंद्रशासित प्रदेश बनाने के लिए किया जा रहा है, जो बिहार व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को जोड़कर बनाया जाएगा।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट करके कहा था-

“पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करा कर सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल बीजेपी करने वाली है नीतीश जी को हटाने और लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल लाने के पीछे का यह खेल है।”
पप्पू यादव का ट्वीट

पप्पू यादव का ट्वीट

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

JDU विधायक रो पड़े, बोले- “हम नीतीश की जगह निशांत नहीं चाहते, हम मनाते रहे..पर वे नहीं माने”

Published

on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विधायक व प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी (Photo - FB/प्रो विनय कुमार चौधरी)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ( FIle Photo - FB/प्रो विनय कुमार चौधरी)
  • भावुक जदयू विधायक बोले- उन्होंने (नीतीश कुमार) ने तो सारा खेल ही खत्म कर दिया।

पटना| 

बिहार में हुए बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद CM हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में विधायकों ने एक स्वर में सीएम नीतीश कुमार से उनका राज्यसभा जाने का फैसला वापस लेने को कहा। इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए जदयू विधायक विनय चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा –

“अब तो उन्होंने सारा खेल खत्म कर दिया, हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे ऐसा कर सकते हैं। हमने उन्हें बहुत मनाने की कोशिश की पर वे नहीं माने।”

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं। उनके राज्यसभा में नामांकन भरने के बाद नए सीएम को लेकर भाजपा और JDU के बीच चर्चा जारी है।

8 मार्च को पार्टी ज्वाइन करेंगे निशांत कुमार

इस बैठक में नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने को लेकर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। मीटिंग से जानकारी निकलकर आई कि 8 मार्च को निशांत कुमार JDU की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि यह माना जा रहा है कि भाजपा ने निशांत कुमार को बिहार की नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर राजी कराया है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से मिले सीएम

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने के ऐलान वाले दिन ही बिहार के राज्यपाल बदले जाने की खबर आई। इसको लेकर शनिवार (7 मार्च) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की है।

माना जा रहा है कि राज्यपाल के विदाई प्रोटोकॉल के तहत सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे हैं। यह मुलाकात दस मिनट चली। बिहार में नए राज्यपाल रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के रूप में शपथ लेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending