Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

पटना: GPO गोलंबर पर ऑटो वाले से घूस लेने का वीडियो वायरल, महिला दरोगा सस्पेंड

Published

on

पटना | प्रीति कुमारी

पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक GPO गोलंबर पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) प्रिया कुमारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने यह सख्त कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में महिला दरोगा प्रिया कुमारी एक ऑटो में बैठकर चालक से पैसों के लिए मोलजोल करती नजर आ रही हैं। आरोप है कि वे इशारों में 400 रुपये से अधिक की मांग कर रही थीं।

ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने माना है कि इस आचरण से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। निलंबन के साथ ही प्रिया कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

दरअसल, GPO गोलंबर से पटना जंक्शन की ओर जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से ऑटो खड़े किए जाते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

यहां एक ट्रैफिक पोस्ट होने के बावजूद ऑटो चालकों जहां चाहे ऑटो खड़ा कर देते हैं, जिसके लिए वे पुलिसकर्मियों को कथित रूप से रिश्वत भी देते हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो वायरल हुआ है।