रिपोर्टर की डायरी
पटना: दो साल की दोस्ती टूटी तो पार्षद के बेटे ने लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, डर से लोग तुरंत बचाने नहीं आए, मौत
माननीय मुख्यमंत्री जी .. ये शर्म का विषय है कि क़ानून के राज के आपके तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं .. दुःखद सच्चाई ये है कि सरकार की संवेदनहीनता , महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकारी - प्रशासनिक उदासीनता और नाकामी की वजह से बहन - बेटियों के लिए तनिक भी… pic.twitter.com/vU3gpDg52O
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 24, 2026
- 17 जनवरी को सरेआम जलाया, छह दिन बाद NMCH में मौत हुई, आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं।
पटना | हमारे संवाददाता
पटना में सरेआम 16 साल की एक लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना को स्थानीय पार्षद के बेटे ने अंजाम दिया जो लड़की का दोस्त था पर लड़की उससे आगे दोस्ती नहीं रखना चाहती थी। लड़की के ऊपर जलती माचिस फेंककर आरोपी युवक मौके से भाग गया।
मौके पर युवक का पार्षद पिता भी मौके पर मौजूद था इसलिए डर के चलते लोग तुरंत लड़की को बचाने नहीं आए। आग लगते ही लड़की जब सड़क पर मदद के लिए चीखती हुई भागी तो कुछ लोगों ने उसके ऊपर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। 17 जनवरी को हुई इस घटना के छह दिन बाद अस्पताल में लड़की की मौत हो गई है, पुलिस अब तक आरोपी युवक को पकड़ नहीं पाई है।
10वीं बोर्ड की तैयारी कर रही थी मुस्कान
गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में घटी है जब पटना की सड़कों पर आम लोग नीट की एक छात्रा से हुए रेप-मर्डर मामले में न्याय की मांग को लेकर उतरे हैं। यह पूरा मामला पटना के गोपालपुर थानाक्षेत्र के बैरिया गांव का है। इस घटना में जान गंवाने वाली 16 साल की मुस्कान कुमारी दसवीं बोर्ड के पेपर देने की तैयारी कर रही थी।
रास्ते में रोककर धमकाया, फिर पेट्रोल डालकर जला दिया
मुस्कान के पिता दिलीप कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को उनकी बेटी अपनी नानी के घर से लौट रही थी, तभी आदित्य पासवान नाम के एक लड़के ने उसे पीपल के पेड़ के पास घेर लिया और बात करने की जिद करने लगा। आदित्य ने मुस्कान के ऊपर पेट्रोल डाला और उसे धमकी देने लगा कि अगर वह बात नहीं करेगी तो उसे जलाकर मार डालेगा।
मुस्कान ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान में बताया है कि आदित्य ने पेट्रोल डालने के बाद पहली माचिस की तीली जलाकर उसे धमकाया, उसने कहा कि वो बात नहीं करेगी, वो चाहे तो जो कर ले। फिर उसने दूसरी माचिस की तीली जलाकर उसके ऊपर फेंक दी और भाग गया।
दो साल से दोस्ती थी, फिर भी मार डाला
पिता दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी का आदित्य से दो साल से अफेयर था पर हमारे समझाने के बाद उसने आदित्य से बात बंद कर दी थी और बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रही थी। उनका कहना है कि मेरी बेटी कई बार शिकायत कर चुकी थी कि आदित्य उसे परेशान करता है पर हम बेटी की इज्जत के चलते थाने में शिकायत करने नहीं गए। वे बोले कि उन्हें नहीं पता था कि वो लड़का ऐसा भी कर सकता है।
फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था
मुस्कान ने अपने बयान में यह भी बताया है कि आदित्य उसे दोनों के फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था और लगातार कह रहा था कि अगर वो उससे बात नहीं करेगी तो उसे जान से मार डालेगा। मुस्कान ने बोला कि तुम्हें जो करना है वो कर लो, और उसने तुरंत पेट्रोल उसके ऊपर फेंक दिया।
घटना के समय पार्षद पिता मौजूद था
घटना के बाद मुस्कान को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे NMCH में भर्ती कराया गया। यही पर पुलिस के सामने मुस्कान ने दर्ज कराये अपने बयान में बताया कि आदित्य के साथ उसका पिता और बड़ा भाई भी मौजूद था। मुस्कान ने पुलिस से कहा कि “आदित्य को उसके पिता ने बोला कि तुझे जो काम करना है, वो कर डाल।” बता दें कि आदित्य पासवान का पिता शंभु पासवान संपतचक नगर परिषद का वार्ड पार्षद है।
पुलिस अब तक नहीं कर पाई गिरफ्तार
यह पूरा मामला 17 जनवरी का है, फिर भी पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जबकि उसका पिता इलाके का पार्षद है। घटना के एक दिन बाद 18 जनवरी को मुस्कान की मां ने थाने में घटना से जुड़ा आवेदन दिया था। इसके आधार 18 जनवरी को पुलिस ने फॉरेेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठे किए और मुस्कान के बयान दर्ज किए गए। पटना सदर SDPO रंजन कुमार के मुताबिक, मुस्कान करीब 75% जली हुई थी, उसकी मौत 22 जनवरी को हो गई। SDPO का कहना है कि इस मामले में छापामारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
रोहिणी आचार्य ने सीएम के पूछा- ये कैसा कानून का राज
इस घटना को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करके सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा-
“मुख्यमंत्री जी .. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार में अपराधियों को कानून का रत्तीभर भी भय नहीं है ? आपके तमाम निर्देशों के बावजूद बेटियों के प्रति हिंसक व् यौन अपराध की घटनाएं खत्म होने का नाम क्यों नहीं ले रही हैं ?”
रिपोर्टर की डायरी
खगड़िया में पकड़ौआ विवाह: युवक ने कहा- ‘जबरन शादी कराई’, महिला बोली- ‘हम पहले से प्रेमी थे’
- बिहार में आज भी जबरन कराये जा रहे पकड़ौआ विवाह।
- खगड़िया जिले में एक किसान को गाय खरीदने के बहाने पकड़ा।
- जबरन शादी कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
रिपोर्टर की डायरी
मुंगेर (बिहार): पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी जोड़े की शादी, परिवार ने लिखा दी थी अपहरण की रपट
- मुंगेर पुलिस ने बालिग प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करायी।
- पुलिस और ग्रामीण बने बाराती, इलाके में चर्चा बनी शादी।
- प्रेमी जोड़े ने साबित किया वो बालिग, पुलिस ने शादी करायी।
(नोट – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)
मुंगेर (हवेली खड़गपुर) | प्रशांत कुमार सिंह
अक्सर पुलिस को प्रेमी जोड़े के ऊपर जोर-दबाव बनाते देखा जाता है, पर बिहार के मुंगेर जिले की पुलिस ने मिसाल कायम की है जिससे युवाओं का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा। एक प्रेमी जोड़े की पुलिस थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शादी कराई गई।
यह मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर पुलिस थाने का है, जहां स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लिए। प्रेम विवाह करने वाली युवती का नाम पायल है जो तेघड़ा गांव की रहने वाली है जबकि युवक बृजेश भागलपुर जिले का रहने वाला है। बीती 23 जनवरी को दोनों एक साथ लापता हो गए थे। पायल के पिता अजय शाह का आरोप था कि बृजेश उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया है और उन्होंने 28 फरवरी को इस मामले की FIR भी दर्ज करवा दी। उनका आरोप था कि उनकी बेटी नाबालिग है। इसके बाद खड़गपुर पुलिस लड़की का पता लगाने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
इसी बीच 2 फरवरी को प्रेमी युगल पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। पायल ने बताया कि वह अपनी मर्जी से बृजेश के साथ चली गई थी। इस मामले में पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दोनों परिवारों व कुछ जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बात करवाई। फिर आपसी बातचीत और रजामंदी के बाद थाना परिसर के ही मंदिर में दोनों की शादी कराई गई, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी जुट गए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर की डायरी
बिहार में भोजपुरी रीलों का खतरनाक ट्रेंड: एक हफ्ते में दो महिलाओं की हत्या, परिवार वालो ने रील बनाने के चलते मार डाला
- दरभंगा में रील बनाने वाली पूनम का शव उनके घर पर पड़ा। बेगूसराय में रील क्रिएटर के उसके पति ने मार डाला।
(नोट – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)
बेगूसराय | धनंजय झा
बिहार में भोजपुरी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अब यह ट्रेंड महिलाओं की जान लेने लगा है। पिछले एक सप्ताह में राज्य में रील बनाने वाली दो महिलाओं की हत्या हो चुकी है। दोनों मामलों में परिवार और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप है। यह घटनाएं भोजपुरी रीलों से जुड़े झगड़े और सामाजिक विरोध को उजागर कर रही हैं।
दरभंगा –
26 जनवरी को दरभंगा जिले में पूनम नाम की महिला की हत्या हुई। उसका शव ससुराल (सिंघवाड़ा) में मिला। पूनम भोजपुरी गानों पर रील बनाती थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों में पूनम के पति संतोष सहनी, देवर अशोक सहनी, सास सुकुमारी देवी, ननद फुलो देवी और आशा देवी शामिल हैं। परिवार का कहना है कि रील बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था।
बेगूसराय –
बेगूसराय में एक महिला की हत्या उसके पति ने गोली मारकर की। आरोपी पति ने पहले पुलिस को बताया कि दुश्मनी के कारण किसी ने पत्नी को गोली मारी। लेकिन सख्त पूछताछ में उसने कबूल लिया कि उसने खुद हत्या की। उसका आरोप है कि पत्नी रील बनाती थी और इंस्टाग्राम पर गुजरात के एक युवक से उसका अफेयर था। बार-बार मना करने पर भी वह मिलने जाती थी, इसलिए उसने हत्या कर दी। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बढ़ता खतरा और सवाल
भोजपुरी गानों पर डांस करके रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे परिवार और समाज में झगड़े, विरोध और अब हत्याएं होने लगी हैं। इन मामलों को महिलाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के साथ-साथ उनके शरीर को कमोडिटी की तरह पेश करने के बढ़ते ट्रेंड के रूप में भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य सरकार को ऐसे कंटेंट पर रोक लगानी चाहिए और सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलानी चाहिए।
जेंडर एंगल –
यह घटनाएं बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना यह है कि सरकार और पुलिस इस पर क्या कदम उठाती है।
-
जनहित में जारी3 months agoClimate Risk Index 2026: मौसम की मार झेलने वाले टॉप-10 में भारत शामिल, 30 सालों में 80,000 मौतें.. ₹14 लाख करोड़ का नुकसान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoडालमिया नगर: 40 साल बाद भी बिहार के हर चुनाव में क्यों जिंदा हो जाती है इसकी याद?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी..रिकॉर्ड वोटिंग के संकेत
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar Election: कई जिलों में वोट का बहिष्कार! जानिए कहां और क्यों नाराज हुए मतदाता
-
लाइव पन्ना3 months agoदिल्ली ब्लास्ट को लेकर कल से आज तक क्या-क्या हुआ?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार : चुनाव के बीच लापरवाही.. समस्तीपुर में कचरे में मिलीं हजारों वीवीपैट पर्चियां
-
रिसर्च इंजन3 months agoManipur Civil Services Exam Postponed Again: दो साल की हिंसा के बीच बड़ी चूक, 100 पदों की परीक्षा स्थगित – उम्मीदवारों को बड़ा झटका
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar News : सहरसा में RJD नगर अध्यक्ष के बेटे की हत्या, 10 लोगों पर केस दर्ज





