Connect with us

दुनिया गोल

पुतिन दिसंबर में भारत आएंगे, रूस में रोजगार के अवसर से जुड़ा समझौता संभव

Published

on

नई दिल्ली|

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अगले महीने दिसंबर में भारत आने वाले हैं। रूसी सरकार की ओर से बताया गया कि उनकी भारत यात्रा की तैयारी चल रही है। इससे पहले 2021 में रूसी राष्ट्रपति भारत आए थे।

उनकी यात्रा इसलिए और भी अहम हो जाती है क्योंकि हाल के दिनों में भारत के ऊपर अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने (Russian oil exports) को लेकर भारी दबाव बनाया है।

इस यात्रा के दौरान भारत और रूस की ओर से द्विपक्षीय श्रम गतिशीलता समझौते पर (Labor Mobility Agreement) हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। जिससे भारतीयों को रूस में काम करने के ज्यादा अधिकार व अवसर मिलेंगे।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्को ने सोमवार(10 nov) को कहा

“हम वर्तमान में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं आशा है कि यह एक सफल यात्रा होगी।”

गौरतलब है कि अमेरिकी वीजा (H1B visa) की शर्तें कठिन हो जाने के भारतीय कामगारों के लिए भारत एक नया बाजार तलाश रहा है, ऐसे में यह समझौता अहम हो जाता है।

कपड़ा निर्माण, इंजीनियरिंग उद्योग में भारतीयों के लिए अवसर

यह समझौता रूस में भारतीय श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। साथ ही, भारतीय कामगारों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। इस पहल को भारत-रूस संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह समझौता भारतीय श्रमिकों के लिए कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और कपड़ा निर्माण, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक जैसे उद्योगों में रोजगार के हजारों ने रास्ते खोलेगा।

मास्को स्थित भारतीय व्यापार गठबंधन ने भारतीय-रूस मोबिलिटी समझौते का स्वागत किया है। इससे भारत रूस के संबंध और भी अच्छे हो सकते हैं।

 

रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ है गिरफ्तारी वारंट

रूसी राष्ट्रपति 2023 में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की ओर से उनके खिलाफ जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के चलते बहुत कम देशों की यात्रा करते हैं। ऐसे में भारत में उनकी यात्रा अहम हो जाती है। दरअसल, पुतिन और रूस की बाल अधिकार आयुक्त मारिया अलेक्सेयेवना ल्वोवा-बेलोवा के खिलाफ यूक्रेनी बच्चों को जबरन रूस निर्वासित करने से जुड़े युद्ध अपराधों के आरोपों में ICC ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।


Edited by Tanya Rai

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

दुनिया गोल

Middle East Tensions : ईरान ने अब तक 13 देशों पर जवाबी हमले किए: कहां-कैसे हुआ हमला, अभी क्या हालात हैं?

Published

on

  • 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या हो गई।
नई दिल्ली|

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में पिछले 48 घंटों में कम से कम 13 देशों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जवाबी कार्रवाई की हैं। इन हमलों के बाद अमेरिका को खाड़ी के कई देशों में अपने दूतावास बंद करने पड़े हैं।  ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इसे ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-III’ का नाम दिया है। ये हमले मिसाइल, ड्रोन, प्रॉक्सी ग्रुप्स और साइबर अटैक के जरिए किए गए। जानिए कहां हमले हुए और अभी क्या हालात हैं।1. इजरायल तेल अवीव, हाइफा और नेगेव में 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इसमें 85% को IDF ने इंटरसेप्ट कर लिया। इसमें इजरायल के 12 नागरिक मारे गए और 150 घायल हुए। इजरायल में आपातकाल लागू किया गया है।

2. अमेरिका कतर में अल उदैद एयर बेस और सऊदी में प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर 30 से ज्यादा ड्रोन हमले हुए। इस हमलों में चार अमेरिकी सैनिकों में मौते हुईं और 22 घायल।

3. यूएई अबू धाबी और दुबई के पास तेल टर्मिनल और एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले हुए। इसमें 3 नागरिक मारे गए और तेल उत्पादन प्रभावित है। अमेजन कंपनी के डेटा सेंटर पर ड्रोन हमला। 

4. सऊदी अरब मध्यपूर्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी ‘रस तनूरा रिफाइनरी’ पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला। आग लगने से इसका उत्पादन 2 लाख बैरल/दिन कम हुआ। यहां स्थित अमेरिकी अंबेसी पर हमला।

5. कतर अल उदैद बेस पर हूती-समर्थित ड्रोन हमला हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिक घायल हैं। कतर हवाईक्षेत्र बंद होने से हवाई यात्रा स्थगित।

6. कुवैत कुवैत सिटी के पास अमेरिकी लॉजिस्टिक बेस पर मिसाइल हमला, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। कुवैत में अमेरिकी अंबैसी अस्थायी रूप से बंद हुई। 

7. जॉर्डन अम्मान के पास अमेरिकी ट्रेनिंग बेस पर ड्रोन हमला, 2 जॉर्डन सैनिक घायल। हमले को देखते हुए अमेरिका ने अंबेसी से अपने स्टाफ को निकाला। 

8. इराक बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर कताइब हिजबुल्लाह ने रॉकेट हमला, 1 नागरिक की मौत। 

9. बहरीन मनामा में US Fifth Fleet बेस पर ड्रोन हमला हुआ जिसमें 3 अमेरिकी सैनिक घायल।

10. ओमान मुसंदम पेनिनसुला के पास तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू में से 4 घायल, जहाज में आग लगी।

11. साइप्रस निकोसिया के पास ब्रिटिश सैन्य बेस पर ड्रोन हमला हुआ पर कोई हताहत नहीं।

12. इटली रोम में अमेरिकी दूतावास के पास छोटा विस्फोट। कोई हताहत नहीं।

13. यूके – लंदन में इजरायली दूतावास के बाहर प्रॉक्सी ग्रुप ने हमला किया। सुरक्षा बलों ने रोका।

युद्ध के तीसरे दिन क्या हालात हैं?

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही 40% कम हो गई है।
  • तेल की कीमतें 12% बढ़कर $95 प्रति बैरल के पार।
  • इजरायल और अमेरिका ने हाई अलर्ट जारी किया, नागरिकों को बंकरों में रहने को कहा।
  • ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया, लेकिन IRGC ने “पूर्ण युद्ध” की धमकी दी।
  • UN सुरक्षा परिषद में आपात बैठक जारी, लेकिन कोई संयुक्त बयान नहीं आया।

 

Continue Reading

दुनिया गोल

Saudi Aramco : सऊदी स्थित मध्यपूर्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमला

Published

on

नई दिल्ली | मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की प्रमुख ऊर्जा साइट रास तनुरा रिफाइनरी (Ras Tanura refinery) पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है।

रॉयटर्स ने सोर्स के हवाले से खबर दी है कि इस हमले के बाद इस रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेज हलचल देखी गई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 9.32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बता दें कि सऊदी अरामको, सऊदी सरकार के स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है जो सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी है। इसकी रस तनूरा कॉम्प्लेक्स नामक रिफाइनरी मध्य पूर्व में सबसे बड़ी है। यह सऊदी अरब के खाड़ी तट पर स्थित है।

इसकी क्षमता 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) है और यह सऊदी क्रूड ऑयल के निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण टर्मिनल के रूप में कार्य करती है।

Continue Reading

दुनिया गोल

Middle East Tensions : पीएम मोदी ने इजरायल और यूएई के नेताओं से क्या बात की?

Published

on

https://www.flickr.com/photos/meaindia/53847805909
भारतीय पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने दोनों राष्ट्राध्यक्षों से फोन वार्ता में तनाव कम करने पर जोर दिया है।

नई दिल्ली |

इजरायल व अमेरिकी की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद मध्य पूर्व में बनी तनाव की स्थिति के बीच भारतीय पीएम ने रविवार रात (1 march) दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों से वार्ता की है। इससे पहले भारत की ओर से इस तनाव को लेकर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि इस हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर (रहवर) खामेनेई की हत्या को लेकर भारत की ओर से ईरानी प्रतिनिधि से कोई वार्ता नहीं की गई है। साथ ही, ये हमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल की दो दिन की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद हुए हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात करके क्षेत्रीय तनाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। पीएम मोदी ने भी दोहराया कि जल्द से जल्द संघर्ष रोकना ज़रूरी है।

यूएई पर हुए हमलोें की निंदा की

इजरायल से फोन वार्ता से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानों के नुकसान पर शोक व्यक्त किया।

गौरतलब है कि ईरान ने यूएई स्थित दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है, जिसे लड़ाई शुरू होने के बाद ऑपरेशन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले दुबई के मशहूर लैंड आइलैंड पाम और एक लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया था।

पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति से कहा है कि भारत इस मुश्किल समय में यूएई के साथ एकजुट खड़ा है। उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि भारत तनाव कम करने (De-escalation) , क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

भारत ने हमलों पर संयम बरतने की अपील की

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए संयम बरतने की अपील की। MEA के बयान में कहा गया है –
“भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।”
Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending