Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

सासाराम (बिहार) : मेडिकल कर्मियों के लिए बने 60 फ्लैटों में खुला ‘तबेला’, करोड़ों का प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा

Published

on

60 फ्लैट वाले इस आवासीय परिसर में जानवर बांधे जा रहे हैं, ये परिसर मेडिकल कर्मियों के रहने के लिए बनाया गया था।
60 फ्लैट वाले इस आवासीय परिसर में जानवर बांधे जा रहे हैं, ये परिसर मेडिकल कर्मियों के रहने के लिए बनाया गया था। (तस्वीर - रोहतास संवाददाता)
  • रोहतास जिले में 40 करोड़ की लागत से बना भवन तबेला बना।
  • मेडिकल कर्मियों को एक ही परिसर में रहने के लिए बने थे फ्लैट।
  • 60 फ्लैट वाले आवासीय प्रोजेक्ट का हैंडओवर कई साल से अटका।

सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव

रोहतास जिले के मुख्य चिकित्सा केंद्र (सदर अस्पताल) में भ्रष्टाचार और लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करती है। मेडिकल कर्मियों को 24 घंटे अस्पताल परिसर में उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई 60 फ्लैटों की बड़ी बिल्डिंग आज मवेशियों का अड्डा और नशेड़ियों की शरणस्थली बन चुकी है।

बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) ने करीब 8 साल पहले 40 करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी।

इस प्रोजेक्ट का काम 90% पूरा हो चुका है लेकिन एजेंसी व ठेकेदार के बीच ‘कमीशन’ और ‘अनियमितताएं’ के फेर में हैंड-ओवर अधर में लटका है।

एक स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने कहा कि “ये पूरा इलाका तबेला बन चुका है। जहां डॉक्टरों को रहना था, वहां लोग गाय-भैंस बांध रहे हैं।”

इस बारे में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि जब से उन्होंने यहां का चार्ज संभाला है, तब से वे इस मामले में कई बार पत्राचार कर चुके हैं। उन्होंने कहा-

“हम तो चाहते हैं कि ये बिल्डिंग जल्द हैंडओवर हो, हमने समय-समय पर वहां की सफाई आदि भी करवाई है। लोकल लोग वहां अपने जानवर बांध रहे हैं। हमने जनप्रतिनिधि उपेंद्र कुशवाहा की डायरी में भी ये मुद्दा लिखवाया था। आगे भी अपने स्तर पर प्रयास जारी रखेंगे।” 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश रिपोर्ट

रोहतास (बिहार) : मैरिज हॉल में चल रहा था अवैध देह व्यापार, 80 लड़के-लड़कियां पकड़े गए

Published

on

प्रकाश मैरिज हॉल के कई कमरों में मिले 80 से ज्यादा अलग-अलग उम्र के महिला व पुरुष। (तस्वीर - रोहतास संवाददाता)
प्रकाश मैरिज हॉल के कई कमरों में मिले 80 से ज्यादा अलग-अलग उम्र के महिला व पुरुष। (तस्वीर - रोहतास संवाददाता)
  • रोहतास के दावथ में एसडीएम ने मैरिज हॉल में की छापामारी।
  • रेड में कई नाबालिग लड़के-लड़कियां भी पकड़े गए, CWC भेजा।
  • 80 युवक-युवतियां मिले, जिसमें ज्यादातर युवतियां लोकल हैं।

रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले में एक मैरिज हॉल में पुलिस ने छापामारी करके संदिग्ध स्थितियों में 80 से ज्यादा युवक-युवतियों व शादीशुदा महिलाओं को पकड़ा है। इसमें कई लड़के-लड़की नाबालिग भी पाए गए हैं।

साथ ही, रेड लाइट एरिया में भी छापामारी करके 4 लड़कियों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

तीन अप्रैल की दोपहर शाम तो दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में एक निजी मैरिज हॉल में छापामारी की गई। प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में कई कमरों में जोड़े मिले।

पुलिस ने इसे सील कर दिया है। होटल के कई कर्मियों को भी फिलहाल हिरासत में लिया गया है।

रेड में 40 लड़कियां मिलीं

पुलिस का कहना है कि मैरिज हॉल में प्रति घंटे के टैरिफ पर कमरे इन युवक-युवतियों को दिए जा रहे थे। जहां देह व्यापार चल रहा था। साथ ही, कई प्रेमी जोड़े भी पकड़े गए हैं।

हैरानी की बात है कि पकड़ी गई सभी लड़कियां स्थानीय बताई जा रही हैं और इनकी संख्या 40 से ज्यादा है।

कई लड़के-लड़की नाबालिग

बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि मौके पर इस विशेष टीम पहुंची और फिर लोकल पुलिस को भी बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए कुछ लड़के-लड़कियां नाबालिग हैं और उन्हें बाल संरक्षण समिति के सामने पेश किया गया है। साथ ही कुछ लोगों का काउंसलिंग भी की गई है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए पेशेवर धंधेबाज़ों पर केस दर्ज किया जाएगा।

रेडलाइन एरिया में रेड के लिए जाती पुलिस।

रेडलाइट एरिया में रेड से भगदड़

दूसरी ओर, तीन अप्रैल की रात आठ बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरी टोला के रेड लाइट एरिया में छापामारी हुई। इस दौरान कई लोग भागने में सफल हुए।

पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें कुछ महिलाएं बाहर की भी हैं। सासाराम के SDPO-2 कुमार वैभव ने बताया कि सूचना मिली कि इलाके में देह व्यापार का धंधा चल रहा था इसलिए रेड हुई।

 

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार : बेगूसराय में युवक के ऊपर एसिड अटैक फेंका, CCTV में कैद हुई घटना

Published

on

तेजाब फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई, युवक का धड़ व पैर झुलस गए हैं (इनसेट)।
तेजाब फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई, युवक का धड़ व पैर झुलस गए हैं (इनसेट)।
बेगूसराय | धनंजय झा
बिहार के बेगूसराय में एक युवक के ऊपर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पीड़ित का कहना है कि गाली-गलौज़ का विरोध करने पर उसके ऊपर एसिड अटैक हुआ। युवक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज वार्ड नंबर 32 में शुक्रवार (3 april) को दिन में हुई। घायल युवक की पहचान विपराम के बेटे छोटू राम के रूप में की गई है, जो इसी इलाके के निवासी हैं।
पीड़ित छोटू राम के अनुसार,
“रवि सोनी शराब के नशे में गाली दे रहे थे, जिसका मैंने विरोध किया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद रवि सोनी मेरी ओर आए और तेज़ी से बोतल से कुछ फेंका। मेरे शरीर में तेज़ जलन होने लगी और मैं जान बचाने के लिए भागा।”
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी एक हाथ पर बैग टांगे है और दूसरे हाथ में एक बोतल लेकर दुकान की ओर बढ़ रहा है। फिर वह युवक बोतल को हाथ में लेकर युवक के ऊपर तेजाब फेंकता है।
जिसके बाद पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ता नज़र आता है। फिर आरोपी उस व्यक्ति का पीछा करके दोबारा उस पर तेजाब डालता है। जिससे पीड़ित झुलस गया।
इस घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीटा। घायल छोटू राम को तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उधर, आरोपी का पक्ष भी नहीं मिल सका है कि उसने आखिर क्यों तेज़ाब से हमला किया था और उसे खुला तेज़ाब कहां से मिला?
Continue Reading

दिल्ली

AAP में आंतरिक कलह? राघव चड्ढा बोले- ‘पार्टी ने राज्यसभा में बोलने से रोका’, आतिशी ने दिया करारा जवाब

Published

on

आप नेता राघव चड्डा व आतिशी सिंह दोनों ने ही वीडियो बयान जारी करके आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली |

बीते कई महीनों से आप नेता व सांसद राज्यसभा में जनता से जुड़े लेकिन गैर-राजनीतिक मुद्दे उठा रहे थे।

डोर स्टेप डिलीवरी करने वालों की चुनौतियां, महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान, टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों आदि मुद्दे उठाकर राघव चड्डा सोशल मीडिया पर छा गए।

अब इसी मुद्दे पर आप पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में आप के डिप्टी लीडर के पद से हटाने की मांग की है। साथ ही यह पद सुनील मित्तल को देने की अपील की है।

दरअसल, दो अप्रैल को आप पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस बाबत पत्र लिखा, जिसमें यह भी कहा गया है कि राघव चड्ढा को ‘आप’ के कोटा से बोलने का समय न दिया जाए।

राघव चड्डा ने एक वीडियो बयान जारी करके अपनी पार्टी पर आरोप लगाया है कि “उन्हें आम आदमी के मुद्दे उठाने से राज्यसभा में खामोश करवाया गया है।”

उधर, आप पार्टी की नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी शर्मा ने भी वीडियो बयान में राघव पर बीजेपी से डरने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि जब आप ने राज्यसभा में राघव को एलपीजी मुद्दे पर बोलने के लिए कहा तो वे चुप रहे।

साथ ही आतिशी ने आरोप लगाया कि “जब अरविंद केजरीवाल गिरफ़्तार हुए, सभी नेता सड़कों पर थे तो राघव लंदन क्यों भाग गए थे?”

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending