Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

रोहतास में ट्रक चलाते हुए हार्ट अटैक! टोल प्लाजा पर ट्रक में मिला ड्राइवर का शव

Published

on

ट्रक को सील करके जांच करती पुलिस
ट्रक को सील करके जांच करती पुलिस

सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव

ट्रक लेकर लंबे सफल पर निकले एक ड्राइवर का शव बिहार के सासाराम में ट्रक के अंदर ही मिला।

सासाराम के शिवसागर टोल प्लाजा पर 15 मार्च की रात को जब लंबे समय तक ट्रक खड़ा रहा तो टोल कर्मी ट्रक को हटवाने के लिए पहुंचे। पर वहां कोई हलचल नहीं थी। तब पुलिस बुलाकर ट्रक का गेट खोला गया तो देखकर सब दंग रह गए।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है। अवतार खुद ही इस ट्रक के मालिक भी थे।

अवतार राजस्थान के गंगानगर से सरसों तेल लोड कर ओडिशा के लिए निकले थे, लेकिन उनकी ये आखिरी यात्रा साबित हुई।

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि FSL टीम ने मौके की जांच की है। शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है।

हालांकि, पुलिस हत्या और अन्य सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *