Connect with us

आज की सुर्खियां

मणिपुर में फिर हलचल; बस्तर माओ मुक्त

Published

on

मणिपुर, प्रतीकात्मक फोटो

देश की प्रमुख खबरें

1- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाकर सरकार बनाने की माँग लेकर पहुंचे 10 विधायक, भाजपा समेत अन्य दलों के कुल 44 विधायकों के समर्थन का दावा।

2- छत्तीसगढ़ : नक्सलमुक्त घोषित हुआ बस्तर जिला, केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित सूची से इसे हटाया।

3- मोदी सरकार ने धान, कपास समेत 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाया, जून से शुरू हो रहे ख़रीफ़ के सीज़न से बदलाव लागू होंगे।

4- बेटे को कमान थमाने की चर्चाओं के बीच टीडीपी के दोबारा प्रमुख चुने गए चंद्रबाबू नायडू, पार्टी में नंबर दो की हैसियत पर हैं बेटे नारा लोकेश।

 

विदेश की प्रमुख खबरें

1- हमास के प्रमुख मोहम्मद सिनवार की इजरायली हमले में मौत का दावा, इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की घोषणा

2- ट्रंप ने फिर दिया कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने का प्रस्ताव, बोले- अगर अमेरिका में मिल गए तो मुफ्त में सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।

3- टैरिफ़ लगाने की शक्तियों को बरकरार रखने के लिए ट्रंप सरकार ने अदालत से कहा –  ‘अगर टैरिफ़ रुका तो भारत-पाक के बीच टूट सकता है सीजफायर’

4- गजा में फूड प्वाइंट के पास इजरायली सैनिकों ने गोलीबारी की, एक की मौत और 48 अन्य गंभीर रूप से घायल।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।