दुनिया गोल
पाकिस्तान में आत्मघाती हमले बढ़ने का कारण क्या है?
- Balochistan में FC हेडक्वार्टर पर आत्मघाती हमला, गेट उड़ाकर अंदर घुसे आतंकी
-
Quetta और डेरा मुराद में 24 घंटे के अंदर 7 धमाके, रेलवे ट्रैक भी उड़ाया
-
Global Terrorism Index में पाकिस्तान बना दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक देश
नई दिल्ली |
पाक में अर्द्धसेना मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ है। यह हमला पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत के नोककुंडी (Nokkundi) में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (Frontier Corps – FC) के हेडक्वार्टर पर रविवार देर रात किया गया। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुसाइड बॉम्बर ने हेडक्वार्टर के मेन गेट पर खुद को उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार था कि गेट के परखच्चे उड़ गए, जिसके तुरंत बाद 6 हथियारबंद लड़ाके परिसर के अंदर घुस आए। यह हमला पाकिस्तान में लगातार हो रहे आत्मघाती हमले की कड़ी में सबसे नई और गंभीर घटना है। आइए जानते हैं कि आतंकवाद को सरपरस्ती देने वाले पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों का कारण क्या है?
अर्द्धसैनिक मुख्यालय में घंटों चली गोलीबारी
बलूचिस्तान में स्थित अर्द्धसैनिक मुख्यालय में गेट टूटने के बाद अंदर घुसे आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें 3 हमलावर मारे गए। हालांकि, कुछ सूत्रों का दावा है कि मारे गए हमलावरों की संख्या 6 है। एफसी के प्रवक्ता ने दावा किया है कि यह हमला बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने किया है। इसी बीच, पंजगुर (Panjgur) जिले के गुरमाकन इलाके में भी एक एफसी चेकपोस्ट पर हमला हुआ है।
24 घंटे में 7 धमाकों से दहला बलूचिस्तान
हेडक्वार्टर पर हमले से कुछ घंटे पहले ही इसी इलाके में एक दिन के भीतर लगातार 7 धमाके हुए थे। उग्रवादियों ने क्वेटा (Quetta) और डेरा मुराद जमाली में कई जगहों को निशाना बनाया:
-
क्वेटा: यहां पुलिस चेकपोस्ट पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया और एंटी-टेररिज्म डिपार्टमेंट (ATD) की गाड़ी के पास आईईडी (IED) ब्लास्ट हुआ।
-
सरियाब रोड: निर्माण कंपनी के कैंप पर ग्रेनेड फेंके गए, जिसमें दो गार्ड घायल हो गए।
-
रेलवे ट्रैक: शहर के बाहरी हिस्से लोहर करेज के पास रेलवे ट्रैक को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया गया।
-
पुलिस स्टेशन: मनजूर शहीद पुलिस स्टेशन पर भी बाइक सवारों ने दो ग्रेनेड फेंके।
4 साल में 4000 सैनिक मारे गए
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार (Ishaq Dar) ने शनिवार को एक चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया था। उन्होंने बताया कि पिछले 4 सालों में पाकिस्तान के 4,000 सैनिक मारे गए हैं और 20,000 से ज्यादा घायल हुए हैं। उन्होंने इसका ठीकरा अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) शासन पर फोड़ते हुए कहा कि पाकिस्तानी तालिबान (TTP) को सीमा पार पनाह मिल रही है, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हो रहा है।
दुनिया का दूसरा सबसे ‘आतंक प्रभावित’ देश
हालात कितने बदतर हैं, इसका अंदाजा ‘ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025’ (Global Terrorism Index 2025) की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है।
-
रैंकिंग: बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान अब दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित देश बन गया है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। हालांकि पाकिस्तान पर आतंकवाद को श्रेय देने के आरोप भी लगते रहे हैं और भारत के पहलगाम हमले का सीधा संबंध पाकिस्तान से निकला था।
-
हमलों में वृद्धि: रिपोर्ट के मुताबिक, TTP के हमलों में 90% और BLA के हमलों में 60% की बढ़ोतरी हुई है।
-
खतरनाक संगठन: TTP को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बताया गया है। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसमें 558 मौतें हुईं। इस्लामिक स्टेट-खुरासान (IS-K) ने भी अब पाकिस्तानी शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
दुनिया गोल
18 साल बाद India-EU मुक्त व्यापार वार्ता पूरी, अगले साल लागू होगा समझौता
- भारत-यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते पर इस साल के अंत तक हो सकते हैं हस्ताक्षर
FTA को बताया – मदर ऑफ ऑल डील्स
2007 में शुरू हुई थी FTA वार्ता
भारत-EU ट्रेड – एक नजर में
- 17% भारतीय सामान यूरोप संघ के देशों में बेचा जाता है।
- 9% यूरोपीय संघ के देशों का सामान भारतीय बाजार में आता है।
- 136 बिलियन डॉलर का है भारत-यूरोपीय संघ का द्विपक्षीय व्यापार।
ट्रेड डील का महत्व
- डील से टैरिफ कम होगा, जिससे भारतीय निर्यात (टेक्सटाइल, फार्मा, आईटी, ऑटो पार्ट्स) बढ़ेगा।
- EU के लिए भारत में निवेश और बाजार पहुंच आसान होगी।
- दोनों पक्षों ने कहा कि यह डील वैश्विक व्यापार में स्थिरता लाएगी।
- भारत में लग्जरी कारों की कीमत कम होगी, यूरोपीय वाइन के दाम घटेंगे।
दुनिया गोल
शेख हसीना का नई दिल्ली में पहला सार्वजनिक भाषण, बांग्लादेश ने चेताया- ‘द्विपक्षीय संबंध बिगड़ेंगे’
- 23 जनवरी को प्रेस क्लब में बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ने एक ऑडियो भाषण दिया था।
नई दिल्ली|
हिन्दू अल्पसंख्यकों की बांग्लादेश में लगातार हो रही हत्या और भारत में टी-20 विश्वकप खेलने से बांग्लादेश के मना करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सबसे निचले स्तर पर हैं। इस बीच नई दिल्ली में निर्वासित जीवन बिता रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहला सार्वजनिक भाषण दिया, जिस पर बांग्लादेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि अभी तक इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
दरअसल 23 जनवरी को दिल्ली के ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेख हसीना का एक ऑडियो भाषण चलाया गया। यह भाषण 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों से पहले दिया, जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। गौरतलब है कि 78 साल की हसीना अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद अपना 15 साल का शासन खत्म होने पर भारत भाग गई थीं।
बांग्लादेश बोला- यह हमारे देश का अपमान
बांग्लादेश ने कहा कि हसीना को भाषण देने की इजाजत देना एक खतरनाक मिसाल कायम करेगा जो द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। मंत्रालय ने कहा,
“भारतीय राजधानी में इस कार्यक्रम को होने देना और नरसंहार करने वाली हसीना को खुलेआम नफरत भरा भाषण देने देना… बांग्लादेश के लोगों और सरकार का साफ अपमान है।”
हसीना के प्रत्यर्पण का भी मुद्दा उठाया
बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार पर आरोप लगाया कि वह लगातार अनुरोध किए जाने के बाद भी हसीना का प्रत्यर्पण नहीं कर रहा है। बयान में कहा- “बांग्लादेश को इस बात का बहुत दुख है कि भारत ने द्विपक्षीय प्रत्यर्पण समझौते के तहत शेख हसीना को सौंपने की अपनी जिम्मेदारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बांग्लादेश सरकार के बार-बार अनुरोध के बावजूद, उसे इसके बजाय अपनी जमीन से ऐसे भड़काऊ बयान देने की इजाजत दी गई है। यह साफ तौर पर बांग्लादेश के लोकतांत्रिक बदलाव और शांति और सुरक्षा को खतरे में डालता है।”
दुनिया गोल
अमेरिका में ट्रंप की ICE के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला
- मिनियापोलिस शहर में संघीय एजेंटों ने एक महीने में दूसरे अमेरिकी नागरिक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
ICE ने आवासीय इलाके में गोलियां चलाईं, मौके पर मौत
गृह सुरक्षा मंत्रालय ने ICE का बचाव किया
“एक बॉर्डर पैट्रोल एजेंट ने आत्मरक्षा में गोली चलाई क्योंकि एक व्यक्ति हैंडगन लेकर करीब आया और उसे निहत्था करने की कोशिशों का हिंसक तरीके से विरोध किया।”
नर्स संगठन ने घटना को जघन्य हत्या कहा
एलेक्स प्रेटी पेशे से आईसीयू नर्स थे, उनकी मौत के बाद नर्सों से जुड़ी सबसे बड़ी संस्था नेशनल नर्सेज़ यूनाइटेड ने बयान जारी करके इसे जघन्य हत्या बताया है। संगठन ने कहा है कि
“एलेक्स अपने समुदाय को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। अब वक्त आ चुका है कि ICE को खत्म कर दिया जाए।”
देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू
रॉयटर्स के मुताबिक, घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से फैलते ही सैकड़ों प्रदर्शनकारी उस इलाके में पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने हथियारबंद व नकाबपोश एजेंटों की आक्रामकता का सामना किया। केंद्रीय एजेंटों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और फ्लैश बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। इस घटना के विरोध में न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को सहित अन्य शहरों में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
गर्वनर बोले- जांच हम कराएंगे, संघीय सरकार पर भरोसा नहीं
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से कहा है कि ICE को हटाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो बताता है कि यह कितना घिनौना कृत्य है। उन्होंने कहा कि हम संघीय सरकार पर इस जांच का नेतृत्व करने के लिए भरोसा नहीं कर सकते। इस घटना की जांच राज्य संभालेगा।
हालांकि DW के मुताबिक, मिनेसोटा ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल एप्रीहेंशन के प्रमुख ड्रू इवांस ने पत्रकारों को बताया कि संघीय एजेंटों ने शनिवार को उनकी टीम को जांच शुरू करने से रोक दिया।
रेनी गुड की हत्या मामले की जांच भी लटकी
जनवरी के पहले सप्ताह में हुई रेनी गुड नाम की महिला की हत्या के मामले में भी जांच को लेकर राज्य सरकार सवाल उठा रही है। फेडरल एजेंट्स ने चलती गाड़ी न रोकने को लेकर रेनी के ऊपर गोलियां चला दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदर्शन हुए तो दवाब में आकर संघीय सरकार ने जांच कराने के आदेश दे दिए मगर इस जांच में राज्य सरकार को शामिल नहीं किया। इसके बाद लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इस मामलेे में ट्रंप प्रशासन उस ICE को दोषी ठहरा पाएगा जिसका बचाव वह लगातार करता आ रहा है?
क्या है ICE, इनकी शक्तियां ?
आईसीई का पूरा नाम ‘आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी’ है। इस एजेंसी में काम करने वाले एजेंट्स, अमेरिका के संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी (Federal Law Enforcement Officers) हैं। ये होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के तहत आते हैं। इनका काम देश में अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने और निर्वासित (deport) करना है। ट्रंप के दूसरे शासनकाल में इनकी शक्तियों और भूमिका में इजाफा हुआ है क्योंकि संघीय सरकार के लिए अवैध प्रवासन एक राजनीतिक मुद्दा है, जिसके बल पर वह दोबारा सत्ता में आई। इनके पास शक के आधार पर किसी को हिरासत में लेने का अधिकार है।
शक के आधार पर आम अमेरिकी भी प्रताड़ित
प्रोपब्लिका नामक सामाजिक संगठन के मुताबिक, पिछले साल अक्तूबर तक 170 ऐसे मामले सामने आए जब ICE एजेंटों ने आम अमेरिकी नागरिकों को अवैध प्रवासी होने के शक में हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया।
-
जनहित में जारी3 months agoClimate Risk Index 2026: मौसम की मार झेलने वाले टॉप-10 में भारत शामिल, 30 सालों में 80,000 मौतें.. ₹14 लाख करोड़ का नुकसान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoडालमिया नगर: 40 साल बाद भी बिहार के हर चुनाव में क्यों जिंदा हो जाती है इसकी याद?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी..रिकॉर्ड वोटिंग के संकेत
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar Election: कई जिलों में वोट का बहिष्कार! जानिए कहां और क्यों नाराज हुए मतदाता
-
लाइव पन्ना3 months agoदिल्ली ब्लास्ट को लेकर कल से आज तक क्या-क्या हुआ?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार : चुनाव के बीच लापरवाही.. समस्तीपुर में कचरे में मिलीं हजारों वीवीपैट पर्चियां
-
रिसर्च इंजन3 months agoManipur Civil Services Exam Postponed Again: दो साल की हिंसा के बीच बड़ी चूक, 100 पदों की परीक्षा स्थगित – उम्मीदवारों को बड़ा झटका
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar News : सहरसा में RJD नगर अध्यक्ष के बेटे की हत्या, 10 लोगों पर केस दर्ज




