Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: लव-जेहाद कानून की वैधता जांचेगा सुप्रीम कोर्ट; सीरिया में राष्ट्रपति भवन के पास धमाके

Published

on

इजरायली वायुसेना ने सीरिया में दमिश्क के पास राष्ट्रपति महल के निकट हवाई हमले किए, हमलों में 15 लोगों की मौत की खबर

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- यूपी के ‘लव-जेहाद’ कानून की न्यायिक वैधता की समीक्षा वाली याचिका सुनेगा सुप्रीम कोर्ट, 13 मई को अन्य याचिकाओं के साथ होगी सुनवाई – द हिन्दू

2- देश के पहले ट्रांसशिपमेंट पोर्ट का केरल में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अदाणी ग्रुप ने 8900 करोड़ की लागत से तैयार किया

3- ओडिशा की कंलिग यूनिवर्सिटी (KIIT) में एक और नेपाली छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, तीन महीने में दूसरी घटना होने पर नेपाल सरकार ने दुख जताया, राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया

4- नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र पर सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी, अगली सुनवाई आठ मई को होगी।  

5- दिल्ली में भारी बारिश के बाद सौ से ज्यादा उड़ाने बाधित, नजफगढ़ में पुरानी इमारत गिरने से महिला व तीन बच्चों की मौत, सीएम ने पूर्व सरकार को जलभराव के लिए जिम्मेदार ठहराया

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1- इजरायली वायुसेना ने सीरिया में दमिश्क के पास राष्ट्रपति महल के निकट हवाई हमले किए, हमलों में 15 लोगों की मौत की खबर, सीरिया में तनाव की स्थिति। 

2- पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन, सऊदी अरब और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों से की बातचीत, भारत के वीज़ा रद्दीकरण को एकतरफा कार्रवाई बताया, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील

3- सीक्रेट चैट लीक होने के बाद ट्रम्प ने माइक वाल्ट्ज को NSA के पद से हटाया; जिसके बाद उन्हे संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाया गया। माइक वाल्ट्ज ने गलती से एक पत्रकार को उस चैट ग्रुप में जोड़ लिया, जिसमें सीक्रेट मिलिट्री प्लानिंग पर चर्चा हो रही थी। यह एक बड़ी राजनीतिक चूक थी।

4- चीन ने अमेरिका से व्यापार वार्ता पर विचार करने की बात कही, लेकिन शर्तें स्पष्ट – एकतरफा टैरिफ हटाने की मांग

5- बिलावल भुट्टो ने पहलगाम हमले पर भारत की आलोचना की,”भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया, बिलावल भुट्टो की टिप्पणियों पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया”

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।