आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश ने UN से मदद मांगी
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति, भारत के लिए 30 हज़ार अमेरिका डॉलर का बाज़ार खुला, भारत अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
2- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जारी मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को भारत का पूरा हिस्सा दर्शाया, जिसमें POK व अक्साई चिन भी शामिल।
3- कृषि क्षेत्र में छूट को लेकर भारत ने कहा कि अमेरिका को शुल्क में रियायत नहीं दी, अमेरिका बोला- हमारे किसानों को भारतीय बाज़ार में पहुँच मिली।
4- दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- ब्रिटेन, अमेरिका व ईयू के साथ हुए FTA भारत को विकास का भरोसेमंद साझेदार दिखाते हैं।
5- बिहार के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने गिरफ़्तार किया, नीट छात्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई की माँग कर रहे थे।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- बांग्लादेश ने उस्मान हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद, छात्र नेता व चुनावी प्रत्याशी हादी की हत्या के बाद हुई थी हिंसा।
2- ओमान में ईरान को लेकर हुई परोक्ष वार्ता को लेकर ट्रंप बोले– अच्छी बातचीत हुई, अगले सप्ताह फिर बैठक होगी।
3- जापान में आम चुनाव के लिए आज मतदान हुए, एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की जीत का अनुमान।
4- इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में हमलावर की मदद करने वाले पांच लोग गिरफ्तार, अब तक 36 मौतें व 170 लोग घायल।
5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने कहा– युद्ध समाप्त करने के समझौते के लिए अमेरिका ने उन्हें व रूस को जून तक का समय दिया।
आज की सुर्खियां
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
पटना/नई दिल्ली |
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय मांग रहे माता-पिता नई दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में उनकी बेटी की मौत के मामले की जांच की जाए। छात्रा की मां ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें न तो बिहार सरकार और न ही सीबीआई पर भरोसा है, हालांकि उन्हें केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद है इसलिए वे दिल्ली आए हैं।
बता दें कि इस प्रदर्शन से दो दिन पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी कर ली गई थी जो नीट छात्रा हत्याकांड को जोरशोर से उठा रहे थे। इस गिरफ्तारी ने नीट छात्रा मामले को और भी चर्चा में ला दिया। 8 फरवरी को दिल्ली में हुए इस धरने के दिन बिहार में NDA सरकार के घटक दलों ने कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे यह भी संकेत जा रहा है कि सहयोगी दल इस मामले में असहज हैं। उदाहरण के लिए, रविवार को बोधगया में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री व हम(सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा- “पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे, इस वजह से उन्हें डायरेक्ट गिरफ्तार नहीं करके किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया।” बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में हम(सेक्युलर) सहयोगी दल है।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: लोकसभा स्पीकर बोले- “पीएम को कांग्रेस से खतरा था”; ईरान-अमेरिका के बीच आज बैठक
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- लोकसभा अध्यक्ष का दावा- “पीएम को कांग्रेस सांसदों से खतरा था इसलिए लोकसभा में नहीं बुलाया”; मोदी बोले- मेरी कब्र खोदना चाहती है कांग्रेस। विपक्ष ने आरोप खारिज किए।
2- वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- “मार्च मध्य में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर संभव, 4 से 5 दिन में इसकी रूपरेखा जारी होगी।”
3- मणिपुर में नई सरकार बनने के एक दिन बाद हिंसा भड़की, कुकी समुदाय से डिप्टी सीएम बनीं विधायक नेमचा किपगेन के विरोध में प्रदर्शन व झड़प।
4- भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच मुक्त व्यापार समझौते से जुड़ी शर्तों पर हस्ताक्षर हुए, 6 देशों वाले परिषद संग वार्ता आगे बढ़ेगी।
5- विमेंस प्रीमियर लीग में दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, कप्तान स्मृति मंधना ने बनाए सर्वाधिक 87 रन।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान व अमेरिका के बीच आज ओमान में होगी परमाणु मुद्दे पर वार्ता, ईरानी विदेश मंत्री ने पुष्टि की। बैठक से पहले ट्रंप ने खामेनेई को धमकाया।
2- बांग्लादेश की विदेश नीति के सलाहकार ने मीडिया के सामने माना- “अंतरिम सरकार के शासन में भारत के साथ संबंधों को झटका लगा।”
3- एक इज़रायली अदालत ने घरेलू सुरक्षा प्रमुख के भाई समेत कई इजरायली सैनिकों पर गज़ा में सिगरेट की तस्करी करने का आरोप लगाया।
4- यौन अपराधी एपस्टीन से जुड़े ब्रिटेन के अमेरिकी राजदूत पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति को लेकर ब्रिटिश पीएम ने मांगी सार्वजनिक माफी।
5- पाक सेना का खुलासा- 26 जनवरी से बलूचिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन में कुल 216 आतंकी मारे गए, 36 नागरिक व 22 सैनिकों की भी मौत।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: सदन में हंगामे के बीच PM जवाब देने नहीं पहुंचे; व्हाइट हाउस का दावा- ‘भारत 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा’
देश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- 8 विपक्षी सांसदों ने निलंबन से नाराज विपक्ष ने किया भारी हंगामा, PM का जवाब स्थगित हुआ, LOP राहुल गांधी का भाषण आज भी नहीं हुआ।
2- SIR के खिलाफ बतौर याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट में पेश हुईं CM ममता बनर्जी, बोलीं- वोटरों के नाम काटे जा रहे; खुद ही अपनी पैरवी करने वाली पहली CM बनी।
3- मणिपुर में 356 दिन बाद हटा राष्ट्रपति शासन; भाजपा नेता व मैतेई समुदाय के युमनाम खेमचंद सिंह बने नए CM; नगा व कुकी समुदाय से बनाए गए दो डिप्टी सीएम।
4- राज्यसभा के LOP मल्लिकार्जुन खरगे बोले- व्यापार समझौते की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलना अपमानजनक; वाणिज्य मंत्री गोयल ने समझौते को बताया ऐतिहासिक।
5- क्लाईमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र सरकार उनकी हिरासत पर पुनर्विचार करें।
विदेश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- अमेरिकी राष्ट्रपति आवास ‘व्हाइट हाउस’ का दावा- भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका में 500 डॉलर निवेश का संकल्प लिया।
2- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से की फ़ोन पर वार्ता, बोले- ईरान के मुद्दे व चीन के दौरे को लेकर हुई बात।
3- रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ का आधिकारिक बयान- भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र, भारत अलग-अलग देशों से ख़रीद करता आया है।
4- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर फिर से वार्ता शुरू, यूकेई में अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही वार्ता।
5- लीबिया के तानाशाह रहे कज्जाफी के बेटे की गोली मारकर हत्या, एक समय उन्हें माना जाता था कज्जाफी का उत्तराधिकारी।
-
जनहित में जारी3 months agoClimate Risk Index 2026: मौसम की मार झेलने वाले टॉप-10 में भारत शामिल, 30 सालों में 80,000 मौतें.. ₹14 लाख करोड़ का नुकसान
-
लाइव पन्ना3 months agoदिल्ली ब्लास्ट को लेकर कल से आज तक क्या-क्या हुआ?
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar Election: कई जिलों में वोट का बहिष्कार! जानिए कहां और क्यों नाराज हुए मतदाता
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA आगे, तेजस्वी यादव का दावा – ‘लिख लो, महागठबंधन बनाएगी सरकार’
-
दुनिया गोल2 months agoPakistan में क्यों मचा बवाल, Imran Khan जिंदा हैं या नहीं?
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoयूपी में खनन अधिकारी ही चला रहे ओवरलोड ट्रक रैकेट, UP-STF कार्रवाई से हुआ खुलासा
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
लाइव पन्ना3 months agoबिहार में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 67% वोटिंग, सीमांचल में सबसे ज्यादा मतदान

