Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: भारत में एलपीजी संकट गहराया; पाक-अफगान युद्ध पर भारत ने की आलोचना

Published

on

Liquefied_petroleum_gas_cylinders

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- LPG सप्लाई बाधित से सरकार ने आवश्यक वस्तु एक्ट लागू किया; HPG, LPG, CNG सप्लाई को दी जाएगी प्राथमिकता।

2- बंगाल SIR में आदिवासियों के नाम काटने की सुनवाई करेंगे ट्रिव्यूनल, SC के इस आदेश के बाद धरने से उठीं ममता बनर्जी।

3- चीन और पड़ोसी देशों को FDI में छूट मिली, अब केंद्र की अनुमति के बिना भारतीय मैन्युफेक्चरिंग कंपनियों में 10% तक निवेश संभव।

4- सुप्रीम कोर्ट बोला- “समान नागरिक संहिता सही धर्मों की महिलाओं को समान हक देगी, इसे लागू करना कार्यपालिका का काम।”

5-इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के तीन महीने बाद कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- रमजान में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला करने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाक की आलोचना की।

2- ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म करने के बयान के बाद तेल की कीमतें घटीं, इसी दिन अमेरिका ने ईरान पर तेज किया हमला।

3- नेपाल के पीएम बनने जा रहे मधेशी नेता बालेन शाह बोले- “भारत के साथ संबंधों को और मज़बूत करने के लिए काम करेंगे।”

4- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- “ईरान युद्ध में मदद करना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति”; मैंने कहा- “पहले यूक्रेन युद्ध सुलझाइए”

5- ईरान पर हमले के पहले दो दिनों में अमेरिका ने सैन्य सामान पर 5.6 अरब डॉलर खर्चे, अमेरिकी संसदीय कमेटी को भेजी रिपोर्ट में खुलासा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: पश्चिम एशिया से लौटे 67 हजार भारतीय; मोजतबा खामेनेई बने नए ईरानी सुप्रीम लीडर

Published

on

मोजतबा खामेनेई को रविवार को सुप्रीम लीडर चुना गया है।
मोजतबा खामेनेई को रविवार को सुप्रीम लीडर चुना गया है।

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- राज्यसभा में विदेश मंत्री ने जारी किया बयान- पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद 67 हज़ार भारतीय लौटे।

2- विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- ईरान ने 3 जहाजों को भारत में रोकने की परमिशन मांगी जो एक मार्च को दी गई।   

3- सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बीच की अवधि को 25 दिन किया, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच फैसला।

4- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, सूत्रों के हवाले से दावा।

5- जंगलों की कटाई पर निगरानी रखने व राज्यों को चेतावनी भेजने वाला अलर्ट सिस्टम भारतीय वन सर्वेक्षण ने बंद किया।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को बनाया देश का नया सुप्रीम लीडर।

2- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईंधन बचाने के लिए सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद, सभी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम शुरू।

3- ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यह फैसला इजरायली पीएम के साथ मिलकर करेंगे।

4- ईरानी समर्थक हिजबुल्ला से इज़रायल की चल रही लड़ाई के चलते लेबनान में क़रीब 7 लाख लोग विस्थापित।

5- तुर्किये का दावा – दूसरी बार ईरान की बैलेस्टिक मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र में घुसी, नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट किया।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां : राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी पर जताया नाराजगी; ईरान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी

Published

on

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पश्चिम बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- “ममता शायद मुझसे नाराज; रिसीव करने नहीं आईं”; धरने पर बैठीं ममता ने पलटवार किया।

2- गुरमीत राम रहीम को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार की हत्या मामले में बरी किया, जबकि अन्य आरोपियों की सजा कायम।

3- घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का हुआ इज़ाफ़ा।

4- ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे भारत के लक्ष्य सेन, आज मुकाबला।

5- रैपर बादशाह का विवादित गीत ‘टटीरी’ यूट्यूब से हटा, गिरफ़्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दे रही दबिश, जारी होगा लुकआउट नोटिस।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पड़ोसी देशों पर हमले को लेकर ईरान के राष्ट्रपति माफ़ी मांगी, बोले- “पड़ोसी देशों पर हमला करने का हमारा कोई इरादा नहीं।”

2- नेपाल आम चुनाव : बालेन शाह ने पूर्व पीएम ओली को 49 हजार वोटों से हराया, शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

3- अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच क़तर पहली बार खोलेगा अपना एयर स्पेस, सीमित संख्या में हवाई उड़ाने चलाने की घोषणा।

4- युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से फोन पर बात की।

5- रॉयटर्स ने गोपनीय संदेश के हवाले से कहा- “श्रीलंका पर अमेरिका ईरानी जहाज के चालक दल को वापस न भेजने का दवाब डाल रहा।”

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

वैशाली (बिहार) : रील बनाकर सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Published

on

  • महिला के बड़े बेटे ने बताया- पिता ने मांं का गला रस्सी से कसकर हत्या की।

हाजीपुर, बिहार |

बिहार में रील बनाकर अपनी मौत की आशंका जता रही और लोगों से सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या हो गई है। बिहार की इस महिला को रील अपलोड होने के 24 घंटे के अंदर मार डाला गया। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका है कि उसने रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। यह बिहार में रील बनाने वाली महिलाओं के ऊपर हो रही घरेलू हिंसा की एक और घटना है।

वैशाली जिले के पातेपुर में अंजली साह रील बनाकर लोगों से सपोर्ट मांगती थीं। क्योंकि उनका पति उन्हें काम करने से मना करता था और खर्चा भी नहीं देता था। हाल में अंजली ने पति कुंदन साह की यातनाओं का जिक्र रील में किया था। हत्या के बाद वायरल वीडियो में अंजली कहती दिख रही हैं कि “हम मरना नहीं चाहते, अपने बच्चों के लिए हम जीना चाहते हैं, लेकिन मेरे पति मुझे मार डालेंगे, वे खाना नहीं देते हैं।” वे दर्शकों से कहती हैं कि “आप लोग बताइए कि जब वो मुझे मार देगा, तब आप लोग मुझे सपोर्ट कीजिएगा?”
अंजली देवी का मायका समस्तीपुर जिले में है, पातेपुर थाना अध्यक्ष ने उनके पिता का बयान दर्ज किया है। कुंदन साह से उसकी दूसरी शादी थी और उसके दो बच्चे हैं। पर हाल में कुंदन ने उसके ऊपर आरोप लगाने शुरू किए और अलग रहने लगा। तब अंजली ने वीडियो बनाना शुरू किया क्योंकि उसे उम्मीद थी कि इससे वह कमाकर बच्चों का पेट पाल सकेगी।
अंजली के बड़े बेटे ने बताया कि सुबह जब मंदिर में बाजा बज रहा था, तभी पापा ने मां का गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी और फिर भाग गए। पुलिस को पास से वह रस्सी भी बरामद हुई है।
Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending