Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: गज़ा शांति समिति के लिए पीएम मोदी को भी न्यौता; ट्रंप बोले- नोबेल नहीं मिला, अब सिर्फ शांति पर नहीं सोचूंगा

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- गज़ा के लिए ट्रंप की ओर से बनाई गई शांति समिति में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भी न्यौता, करीब 830 करोड़ रुपये एंट्री फीस लगेगी।

2- सऊदी-UAE के बीच यमन को लेकर चल रहे तनाव में नई दिल्ली पहुंचे यूएई के राष्ट्रपति, मात्र 3:30 घंटे के दौरे में रक्षा से लेकर कई मुद्दों पर पीएम से वार्ता।

3- भारत दौरे पर आए पोलैंड के डिप्टी पीएम से बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर- ‘हमारे पड़ोस में आतंकवाद को मदद न दें।’ पिछले साल पाक गए थे डिप्टी पीएम।

4- दिल्ली हाईकोर्ट ने दस साल पहले NDTV संस्थापक को भेजे गए टैक्स नोटिस को रद्द किया, इनकम टैक्स विभाग पर लगाया दो लाख का जुर्माना।

5- गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे यूरोपीय नेता, भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 27 जनवरी को होगा, व्यापार समझौते की घोषणा संभव।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर धमकी को नोबेल पुरस्कार से जोड़ा; नॉर्वे के पीएम को मैसेज करके बोले- ‘8 युद्ध रुकवाने पर भी मुझे नोबेल नहीं मिला, अब सिर्फ शांति के बारे में नहीं सोचूंगा।’

2- स्पेन में दो तेज गति की ट्रेनों में भिड़ंत होने से 39 यात्रियों की मौत, घटना के बाद 200 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा, यूरोप में 80 साल में सबसे बड़ा हादसा।

3- ट्रंप का नया आदेश- बांग्लादेश, नेपाल, भूटान समेत 38 देशों को अमेरिकी वीज़ा जारी होने पर भरना होगा 15 हज़ार डॉलर का बॉन्ड, भारत फ़िलहाल लिस्ट में नहीं।

4- गज़ा के लिए बनाई शांति समिति में शामिल होने का रुसी राष्ट्रपति को भी निमंत्रण, EU समेत अब तक क़रीब 15 देशों ने न्यौता मिलने की बात स्वीकारी।

5- अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में रेस्टोरेंट के पास हुआ धमाका, सात लोगों की मौत और एक दर्जन लोग घायल हुए। हमले का कारण स्पष्ट नहीं।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *