आज की सुर्खियां
14 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- नई दिल्ली में ईरानी राजदूत ने कहा- “भारत से अभी तक कोई टोल नहीं लिया, हम भारत के जहाज़ गुजारने के लिए रास्ता देंगे।”
2- पीएम मोदी बोले- “महिला आरक्षण पर ऐतिहासिक फैसला जल्द, 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र बुलाएंगे।”
3- सैलरी बढ़ाने के लिए यूपी के नोएडा से लेकर हरियाणा के फरीदाबाद-पलवल में कर्मचारियों का प्रदर्शन, नोएडा में आगजनी व तोड़फोड़।
4- महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी बोलीं- “सरकार की असली मंशा लोकसभा की सीटें बढ़ाकर लाभ लेना”; 15 अप्रैल को सभी विपक्षी दल करेंगे बैठक।
5- जज स्वर्णकांता शर्मा को केस की सुनवाई से हटाने की याचिका पर केजरीवाल ने ख़ुद पेश की दलीलें, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- अमेरिका ने होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी शुरू की, अरब सागर में दो युद्धपोत और 15 जेट तैनात किए जो हर जहाज़ की जाँच करेंगे; ईरान ने चेताया।
2- होर्मुज़ में स्वतंत्र नैविगेशन के लिए बनेगा एक शांतिपूर्ण बहुराष्ट्रीय मिशन, ब्रिटेन व फ्रांस 40 से ज्यादा देशों संग इसे बनाएंगे।
3- ईरान जंग को धर्मयुद्ध बताकर पोप से भिड़ गए ट्रंप, ख़ुद को जीसस दर्शाती एआई फोटो डाली फिर डिलीट की; पोप बोले- “मैं ट्रंप से नहीं डरता।”
4- 16 साल से हंगरी की सत्ता पर काबिज़ ट्रंप समर्थक विक्टर ओरबान को जनता ने हटाया, विपक्षी गठबंधन की सरकार बनेगी।
5- ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सेना प्रमुख पद के लिए नियुक्ति की गई एक महिला सैन्य अफसर, जुलाई से पद संभालेंगी लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल।

