आज की सुर्खियां
एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण, एग्जिट पोल के रुझान और ट्रंप पर किंग चार्ल्स की चुटकी; 30 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को नोटिस भेजा, पूछा- “मुस्लिमों पर हमले व लिंचिंग का संज्ञान क्यों नहीं लिया?”
2- एग्जिट पोल रिजल्ट : पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में फिर द्रमुक की सरकार बनने के रुझान।
3- DRDO ने स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया, हेलिकॉप्टर से दागी गईं दो मिसाइलें, समुद्र में स्थित लक्ष्य को भेदा।
4- यूपी के 12 जिलों को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी ने किया उद्धाटन, मेरठ से प्रयागराज की दूरी 6 घंटे में पूरी होगी।
5- मद्रास हाईकोर्ट का आदेश- “सरकारी महिला कर्मी के तीसरी बार गर्भ धारण करने पर मैटरनिटी लीव से इनकार नहीं किया जा सकता”
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स-तृतीय ने ट्रंप की मौजूदगी में चुटकी ली– “ब्रिटेन नहीं होता तो आज अमेरिकी फ़्रेंच बोल रहे होते।”
2- ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन को लेनी होगी संसद की अनुमति, युद्ध के 60 दिनों की डेडलाइन एक मई को खत्म हो रही।
3- श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में कोर्ट में आरोप तय होंगे।
4- सरकारी धन के दुरुपयोग व राष्ट्रपति की हत्या की धमकी मामले में फिलीपीन्स की उपराष्ट्रपति के ख़िलाफ़ महाभियोग चलेगा।
5- ट्रंप ने गन के साथ पोस्ट की अपनी एआई तस्वीर, लिखा– “ईरान समझदारी दिखाए और परमाणु समझौते पर जल्द हस्ताक्षर करे।”

