Connect with us

आज की सुर्खियां

रेप-हत्या केस की सुप्रीम सुनवाई होगी, इमरान खान इंग्लैंड में चुनाव लड़ेंगे

Published

on

इमरान खान, साभार इंटरनेट

देश की पांच बड़ी खबरें

1- सर्वोच्च न्यायालय ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले का लिया स्वत: संज्ञान, 20 अगस्त को सीजेआई के अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी।

2- डॉक्टरों प्रदर्शनों के बीच कोलकाता पुलिस ने लगाई शांति भंग की धारा। जूनियर डॉक्टर की मां का बयान – ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी विरोध रोकने की कोशिश कर रही हैं।

3- झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे, झारखंड मुक्ति मोर्चा से खुली बगावत, एक्स पर लिखा- मेरा अपमान हुआ, सोरेन के लौटने पर इस्तीफा मांगा गया।

4- भोजन में माइक्रो प्लास्टिक से निपटने के लिए खाद्य सुरक्षा नियामक FSSI ने शुरू किया प्रोजेक्ट, बीते सप्ताह शोध से चीनी-नमक में प्लास्टिक होने का हुआ था खुलासा।

5- हरियाणा चुनाव की घोषणा के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पांचवें विधायक ने दल छोड़ा, दस विधायक वाली इस पार्टी में अब तीन ही बचे।

इमरान खान, साभार इंटरनेट

इमरान खान, साभार इंटरनेट

विदेश की पांच बड़ी खबरें

1- यूक्रेन का रूस के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के तेल भंडारण पर ड्रोन गिराकर हमला। बेलारूस ने एहतियातन यूक्रेन से लगी सीमा पर सैनिक तैनात किए।

2- जेल में बंद पाक के पूर्व पीएम इमरान खान इंग्लैंड स्थिति ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के चांसलर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, वहां के पूर्व छात्र रह चुके हैं इरफान।

3- रोहिंग्या समुदाय को शरण देने की नीति पर कायम रहेगी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार, मोहम्मद यूनुस ने यूएन प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन।

4-  एएफपी का दावा- यूक्रेन को दी जा रही सैन्य व वित्तीय मदद को अगले साल आधा करने जा रहा जर्मनी, अमेरिका के बाद दूसरा बड़ा सहयोगी।

5- 1971 के जनसंहार के बाद हाल की हिंसा शेख हसीना का कराया सबसे बड़ा नागरिक नरसंहार है – बांग्लादेश अंतरिम सरकार प्रमुख, शेख मोहम्मद

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *